[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, ट्रांजैक्शन 22.64 अरब के पार

UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, ट्रांजैक्शन 22.64 अरब के पार

0
UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, ट्रांजैक्शन 22.64 अरब के पार
UPI लेन-देन मार्च 2026 में रिकॉर्ड स्तर पर

भारत में डिजिटल पेमेंट का सबसे लोकप्रिय माध्यम यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) मार्च 2026 में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. त्योहारों और वित्त वर्ष की समाप्ति के चलते लेनदेन में भारी उछाल देखने को मिला. भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) के अनुसार, इस महीने UPI के जरिए कुल लेनदेन का मूल्य 29.53 लाख करोड़ रुपये और संख्या 22.64 अरब रही, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है.

लेनदेन मूल्य और संख्या में वृद्धि

मार्च 2026 में UPI लेनदेन का कुल मूल्य 19% बढ़कर 29.53 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि फरवरी की तुलना में इसमें 10% की वृद्धि दर्ज की गई. लेनदेन की संख्या भी 24% बढ़कर 22.64 अरब तक पहुंच गई. फरवरी में यह आंकड़ा 20.39 अरब था.

त्योहारों का असर

होली और ईद जैसे बड़े त्योहारों वाले इस महीने में औसत दैनिक लेनदेन 73 करोड़ रहा. इनका औसत मूल्य प्रतिदिन 95,243 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. यह दर्शाता है कि त्योहारों के दौरान डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है.

वैश्विक स्तर पर UPI

आज भारत में होने वाले कुल डिजिटल लेनदेन में UPI की हिस्सेदारी 85% है. वैश्विक स्तर पर भी इसका योगदान बड़ा है, जहां रियल-टाइम डिजिटल पेमेंट्स में UPI की हिस्सेदारी लगभग 50% है.

UPI अब भारत से बाहर भी विस्तार कर चुका है और यूएई, सिंगापुर, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, फ्रांस और मॉरीशस जैसे सात देशों में सक्रिय है. फ्रांस में इसकी शुरुआत यूरोप में UPI का पहला कदम है.

सुरक्षा और भरोसा

हाल ही में RBI ने UPI के लिए 2-स्टेप वेरीफिकेशन नियम लागू किया है. इसमें पहला सत्यापन बैंक से जुड़े मोबाइल नंबर पर आधारित है और दूसरा UPI PIN पर. इससे लेनदेन तेज और सुरक्षित हो गया है, साथ ही अनधिकृत पहुंच पर रोक लग जाती है.

यह भी पढ़ें: अब बिना PIN डाले कर सकते हैं UPI पेमेंट, ऐसे करें Fingerprint या Face ID से बायोमेट्रिक पेमेंट ऑन

Previous article ज्ञान भारतम् मिशन के तहत सहेजी जायेगी जिले की सांस्कृतिक विरासत
Next article उर्वरक संकट की आशंका के बीच प्रशासन हुआ सख्त
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel