[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology UPI इस दिन होगा ठप! जेब में रख लें पैसे, वरना होटल में धोने पड़ सकते हैं बर्तन

UPI इस दिन होगा ठप! जेब में रख लें पैसे, वरना होटल में धोने पड़ सकते हैं बर्तन

0
UPI इस दिन होगा ठप! जेब में रख लें पैसे, वरना होटल में धोने पड़ सकते हैं बर्तन
UPI service down alert

अगर आप हर जगह UPI से पेमेंट करते हैं, तो आज से जेब में पैसे रखने शुरू कर दीजिए. क्योंकि, आज रात से UPI सर्विस ठप रहने वाली है. जी हां, आज रात से UPI सर्विस काम नहीं करेगी. ऐसे में अगर आपके पॉकेट में पैसे नहीं रहे तो फिर आपको किसी होटल में बर्तन धोने की नौबत आ सकती है. UPI सर्विस को लेकर HDFC बैंक ने यूजर्स को अलर्ट किया है. दरअसल, बैंक अपने सिस्टम में कुछ जरूरी मेंटेनेंस करने वाला है, जिसके कारण आज रात से UPI सर्विस कुछ घंटों के लिए बंद की जाएगी. ऐसे में समझदारी इसी में है कि आप घर से पैसे लेकर निकलें.

PAN Card बनवाने के लिए अब यह डॉक्यूमेंट हुआ जरूरी, जानें घर बैठे कैसे करें अप्लाई

कब से रहेगा UPI डाउन

HDFC आज 3 जुलाई रात 11:45 बजे से 4 जुलाई की रात 1:15 बजे तक अपनी UPI सर्विस बंद रखेगा. यानी कि पूरे 90 मिनट तक यूजर UPI सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. बता दें कि, बैंक ने इस समय को इसलिए चुना है क्योंकि इस दौरान UPI सर्वर पर ज्यादा लोड नहीं रहता है.

सभी UPI ऐप्स पर दिखेगा असर

UPI डाउन का असर सिर्फ HDFC बैंक के मोबाइल एप नहीं पड़ेगा बल्कि सभी ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म्स पर पड़ने वाला है. जैसे कि, Google Pay, PhonePe, Paytm और WhatsApp Pay जैसे UPI ऐप्स पर पड़ने वाला है. 90 मिनट तक इन सभी की HDFC सर्विस डाउन रहेगी. ऐसे में ये UPI डाउन का असर उन UPI यूजर्स पर पड़ेगा जिनका UPI अकाउंट HDFC बैंक से लिंक है. ऐसे में न तो वो किसी को ऑनलाइन पेमेंट कर पाएंगे और न ही पेमेंट रिसीव कर पाएंगे. साथ ही यूजर्स अपना बैंक बैलेंस भी नहीं चेक कर पाएंगे. वहीं, इस समय HDFC बैंक की RuPay क्रेडिट कार्ड UPI सर्विस भी डाउन रहेगी.

Jamun Online Order: अब घर बैठे मंगाएं जामुन! जानिए इस सुपरफूड के फायदे और ऑनलाइन ऑर्डर का तरीका

Previous article Friday OTT Releases: जुलाई का फर्स्ट वीक होगा सुपर एंटरटेनिंग, रिलीज हुई ये धांसू फिल्में-वेब सीरीज
Next article Banana Cake: पके केले से बनाएं स्पंजी केक, झटपट करें तैयार ये आसान रेसिपी
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel