[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology जल्दबाजी में गलत नंबर पर कर दिया UPI पेमेंट? सिर पकड़ने से पहले जान लें आगे क्या करना है

जल्दबाजी में गलत नंबर पर कर दिया UPI पेमेंट? सिर पकड़ने से पहले जान लें आगे क्या करना है

0
जल्दबाजी में गलत नंबर पर कर दिया UPI पेमेंट? सिर पकड़ने से पहले जान लें आगे क्या करना है
गलत नंबर पर UPI पेमेंट करने के बाद एक परेशान आदमी (Pic- AI Generated)

आज के समय में UPI सबसे आसान और फास्ट पेमेंट का तरीका बन गया है. छोटी दुकान से लेकर बड़ी शॉपिंग वेबसाइट जैसे Amazon और Flipkart तक हर जगह हम अब इसका इस्तेमाल करने लगे हैं. लेकिन 24×7 और जल्दी पेमेंट होने की वजह से कई बार पैसे गलत अकाउंट में भी चले जाते हैं. ऐसे में ज्यादातर लोगों को समझ नहीं आता कि आगे क्या करें. इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि ऐसी गलती होने पर आप अपना पैसा कैसे वापस पा सकते हैं.

क्या अपनी UPI ट्रांजैक्शन को वापस (Undo) कर सकते हैं?

इस सवाल का सीध जवाब है नहीं. जैसे ही आप अपना UPI PIN डालकर पेमेंट पूरा कर देते हैं, उसे न तो कैंसिल किया जा सकता है और न ही वापस लिया जा सकता है. हालांकि, आप पैसे पाने वाले से संपर्क करके उनसे रकम वापस भेजने के लिए कह सकते हैं.

ट्रांजैक्शन रिपोर्ट करें 

अगर आपने गलती से किसी को UPI पेमेंट कर दी है, तो सबसे पहले अपनी ऐप में उस ट्रांजैक्शन को खोलें. Google Pay, PhonePe या Paytm जैसे हर UPI ऐप में ‘Raise a Complaint’ या ‘Report Issue’ का ऑप्शन मिलता है. वहीं से आप शिकायत दर्ज कर सकते हैं. आमतौर पर 3-5 कामकाजी दिनों में मामला सुलझ जाता है, लेकिन फ्रॉड जैसे मामलों में 30 दिन तक भी लग सकते हैं.

बैंक से कॉन्टैक्ट करें 

अगर ऐप ठीक से काम नहीं कर रहा है तो आप सीधे अपने नजदीकी बैंक से भी संपर्क कर सकते हैं. बात करते समय ये जानकारियां अपने पास रखें-

  • ट्रांजैक्शन का स्क्रीनशॉट
  • अपना बैंक अकाउंट नंबर
  • ट्रांजैक्शन आईडी
  • जिसे पैसे भेजे उसका UPI ID
  • और पैसे भेजने की सही तारीख व समय

NPCI पोर्टल पर कर सकते हैं शिकायत दर्ज

अगर आपकी UPI से जुड़ी कोई दिक्कत है तो आप NPCI पोर्टल पर जाकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं. वहां ट्रांजैक्शन आईडी, UPI ID, बैंक का नाम, रकम, तारीख और ट्रांजैक्शन का स्क्रीनशॉट देना होगा. आप 1800-120-1740 पर कॉल कर सकते हैं या upihelp@npci.org.in पर मेल भी भेज सकते हैं.

RBI के CMS पोर्टल कर सकते हैं शिकायत दर्ज

अगर बैंक और NPCI से बात करने के बाद भी मामला नहीं सुलझे, तो आप RBI के CMS पोर्टल (cms.rbi.org.in) पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: UPI से निकलेगा PF का पैसा, EPFO ने बदल डाला पुराना नियम

Previous article 12 लाख रुपये की विदेशी शराब के साथ दो तस्कर हुए गिरफ्तार, पिकअप जब्त
Next article गोलीकांड का नामजद आरोपित गरीब नगर से गिरफ्तार
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel