[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology UPI ठप हुआ तो क्या हुआ? अपनाएं ये 4 आसान तरीके, नहीं आएगी दुकानों में बर्तन धोने की नौबत

UPI ठप हुआ तो क्या हुआ? अपनाएं ये 4 आसान तरीके, नहीं आएगी दुकानों में बर्तन धोने की नौबत

0
UPI ठप हुआ तो क्या हुआ? अपनाएं ये 4 आसान तरीके, नहीं आएगी दुकानों में बर्तन धोने की नौबत
UPI Down

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) सेवाएं आज के समय में भुगतान का सबसे लोकप्रिय और महत्वपूर्ण माध्यम बन गई हैं. हालांकि, कई बार ऐसा भी होता है जब GPay, Paytm, PhonePe जैसे ऐप्स अस्थायी रूप से ठप हो जाते हैं, जिससे यूजर्स को पेमेंट करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. ऐसे मुश्किल हालात में हम आपके लिए लाए हैं कुछ स्मार्ट विकल्प, जिनकी मदद से आप आसानी से अपने भुगतान और लेनदेन को पूरा कर सकते हैं. आइए जानते हैं UPI के अलावा आप कैसे इन 5 तरीकों की मदद से पेमेंट कर सकते हैं.

UPI फेल हो जाने पर अपनाएं ये तरीके

इंटरनेट बैंकिंग

अगर कभी UPI सेवाएं ठप हो जाती हैं, तो इंटरनेट बैंकिंग एक कारगर विकल्प के रूप में उपलब्ध रहता है. NEFT (नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर) और RTGS (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) जैसी सुविधाएं यूजर्स को आसानी से पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा देती हैं. हालांकि इनसे लेनदेन में यूपीआई की तुलना में कुछ मिनट अधिक लग सकते हैं, लेकिन ये विकल्प आपात स्थिति में तेज और भरोसेमंद माने जाते हैं.

ATM से कैश निकालें बिना डेबिट कार्ड के

अब एटीएम से पैसे निकालने के लिए डेबिट कार्ड की जरूरत नहीं रह गई है. कई बैंक अब कार्डलेस कैश विड्रॉल की सुविधा दे रहे हैं, जिसमें यूजर्स अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी के जरिए पैसा निकाल सकते हैं. यह सुविधा उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है जो अचानक कैश की जरूरत में डेबिट कार्ड के बिना फंस जाते हैं.

यह भी पढ़ें: UPI Meta क्या है? NPCI बदलेगा डिजिटल पेमेंट का तरीका, यूपीआई यूजर्स को मिलेगा यह नया फीचर

अलग UPI ऐप इस्तेमाल करें

यदि कोई ऐप काम नहीं कर रहा है, तो किसी अन्य विकल्प का उपयोग करें. गूगल पे, फोनपे, पेटीएम जैसे कई लोकप्रिय यूपीआई ऐप्स मौजूद हैं, जिनमें से किसी एक का चयन किया जा सकता है. अक्सर देखा गया है कि तकनीकी समस्या केवल एक प्लेटफॉर्म तक ही सीमित होती है और अस्थायी होती है.

अपने बैंक की आधिकारिक ऐप का उपयोग करें

बैंक से भुगतान करने के लिए अपने बैंक की आधिकारिक मोबाइल ऐप जैसे SBI योनो, HDFC मोबाइल बैंकिंग आदि खोलें और क्यूआर (QR) कोड को स्कैन करें. अधिकांश बैंकिंग ऐप्स में UPI भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध होती है.

यह भी पढ़ें: PhonePe ले कर आया ‘UPI Circle’ फीचर, अब परिवार वालों के लिए भी आप कर पाएंगे पेमेंट

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Previous article CBSE 10th-12th Result 2025 OUT: सीबीएसई का रिजल्ट जारी, cbse.gov.in पर सबसे पहले
Next article CBSE Board Result 2025 by UMANG: सीबीएसई का रिजल्ट जारी, उमंग ऐप पर देखें
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel