[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Upcoming Smartphones: iPhone 17 ही नहीं, सितंबर में इन स्मार्टफोन्स का भी रहेगा बोल-बाला, देखें पूरी लिस्ट

Upcoming Smartphones: iPhone 17 ही नहीं, सितंबर में इन स्मार्टफोन्स का भी रहेगा बोल-बाला, देखें पूरी लिस्ट

0
Upcoming Smartphones: iPhone 17 ही नहीं, सितंबर में इन स्मार्टफोन्स का भी रहेगा बोल-बाला, देखें पूरी लिस्ट

Upcoming Smartphones: जहां एक ओर ज्यादातर लोग सितंबर महीने में iPhone 17 सीरीज के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं, वहीं कुछ ऐसे एंड्राइड स्मार्टफोन्स भी हैं जो इस महीने एंट्री लेने वाले हैं. सितंबर 2025 में धड़ाधड़ नए-नए फोन लॉन्च होने वाले हैं. कुछ की लॉन्च डेट भी कन्फर्म हो चुकी है. इनमें ऐसे-ऐसे फीचर्स मिलेंगे कि हर गैजेट लवर बोल पड़ेंगे “वाह क्या फोन है!” iPhone 17 सीरीज के अलावा टेक्नो दुनिया का सबसे पतला 3D कर्व्ड डिस्प्ले वाला फोन लाने वाली है. सैमसंग अपनी गैलेक्सी S सीरीज का सबसे सस्ता मॉडल उतारेगी और रियलमी भी अपनी नंबर सीरीज में नए फोन पेश करेगी. आइए एक-एक देखें पूरी लिस्ट.

Apple iPhone 17 Series 

इस साल का ऐपल इवेंट 9 सितंबर को होने वाला है. कंपनी ने इवेंट का नाम Apple Awe Dropping Event रहा है. इस बार कंपनी अपने नए iPhones लॉन्च करेगी. हमेशा की तरह iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max तो आएंगे ही, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला है iPhone 17 Air, जो अब तक का सबसे पतला iPhone हो सकता है. इसके अलावा नई Apple Watch और AirPods भी इस इवेंट में दिखाए जा सकते हैं.

Tecno Pova Slim 5G

टेक्नो सितंबर में अपना धांसू 5G फोन लॉन्च करने वाली है. कहा जा रहा है कि ये फोन 3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ दुनिया का सबसे पतला 5G स्मार्टफोन हो सकता है. कंपनी इसे 4 सितंबर को लॉन्च करेगी. खबर है कि इसकी मोटाई सिर्फ 5.75mm होगी. इसमें 6.7 इंच का OLX डिस्प्ले, 5200mAh की बड़ी बैटरी और 50MP का मेन कैमरा मिल सकता है.

Samsung Galaxy S25 FE

सैमसंग ने कुछ ही दिन पहले अपने गैलेक्सी इवेंट का एलान किया है, जो 4 सितंबर को होने वाला है. इस इवेंट में कंपनी अपना नया बजट-फ्रेंडली फोन Samsung Galaxy S25 FE लॉन्च कर सकती है. इसके साथ ही उम्मीद है कि सैमसंग Galaxy Tab S11 सीरीज और Buds3 FE भी हमें देखने को मिल सकती है.

Realme 15T

रियलमी भी इस महीने अपना नया फोन Realme 15T लॉन्च करने वाली है. यह फोन 2 सितंबर को आएगा. इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी और 50MP का मेन कैमरा मिलने वाला है. साथ ही इसमें कई AI फीचर्स भी शामिल होंगे. खास बात यह है कि इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद फोन का वजन सिर्फ 181 ग्राम होगा.

Motorola Razr 60 Brilliant Collection

मोटोरोला इस महीने की शुरुआत धमाकेदार करने वाला है. 1 सितंबर को कंपनी भारत में अपना नया फोल्डेबल फोन मोटोरोला रेजर 60 ब्रिलियंट कलेक्शन लॉन्च करेगी. ये एक प्रीमियम स्मार्टफोन होगा, जिसमें जबरदस्त डिजाइन और दमदार फीचर्स देखने को मिलेंगे. फोन में 6.9 इंच का बड़ा इनर डिस्प्ले और बाहर की तरफ 3.6 इंच का आउटर डिस्प्ले मिलेगा. कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का सेंसर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: iPhone 17 Air vs iPhone 17 Pro Max: डिजाइन से लेकर कैमरा तक, लॉन्च से पहले जानिए सब कुछ

यह भी पढ़ें: iPhone 17 Series: भारत में कितने में मिलेंगे आईफोन 17 सीरीज के स्मार्टफोन्स? लीक रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा

Previous article Param Sundari Worldwide Collection: वर्ल्डवाइड परम सुंदरी ने मचाया तहलका, धड़क 2 के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर
Next article Asia Cup Hockey 2025: राजगीर में भारत की धमाकेदार जीत, दिलीप तिर्की बोले- “बिहार बनेगा नया खेल हब”
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel