[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology फोन खरीदने की सोच रहे हैं? थोड़ा वेट कर लें, अप्रैल में आ रहे हैं ये शानदार स्मार्टफोन्स

फोन खरीदने की सोच रहे हैं? थोड़ा वेट कर लें, अप्रैल में आ रहे हैं ये शानदार स्मार्टफोन्स

0
फोन खरीदने की सोच रहे हैं? थोड़ा वेट कर लें, अप्रैल में आ रहे हैं ये शानदार स्मार्टफोन्स
OnePlus Nord 6 (Photo: OnePlus)

मार्च में कई बड़े और चर्चित स्मार्टफोन लॉन्च देखने को मिले. लेकिन अब लग रहा है कि अप्रैल उससे भी ज्यादा धमाकेदार होने वाला है. इस महीने भी एक के बाद एक कई बड़ी कंपनियां अपने नए फोन लॉन्च करने की तैयारी में हैं. कुछ ब्रांड्स ने तो पहले ही अपने लॉन्च कन्फर्म कर दिए हैं, वहीं कई और जल्द ही एंट्री मार सकते हैं. ऐसे में अगर आप नया फोन लेने की सोच रहे हैं, तो ये महीना आपके लिए काफी दिलचस्प रहने वाला है. आइए जानते हैं अप्रैल में लॉन्च होने वाले बड़े स्मार्टफोन्स की पूरी लिस्ट.

Realme 16

Realme अपना नया फोन Realme 16 भारत में 2 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च करने जा रहा है. इस बार कंपनी डिजाइन में भी कुछ नया लेकर आ रही है. फोन में आपको Pixel जैसा हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा.

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.57-इंच की बड़ी स्क्रीन मिलेगी, जो 4,200 nits तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगी. फोन में IP68 और IP69 रेटिंग भी दी गई है, जिससे यह पानी और धूल से काफी हद तक सेफ रहेगा. इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी भी मिलने वाली है, जो 60W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी.

Vivo V70 FE

Vivo अपनी V70 सीरीज में पहली बार FE (Fan Edition) डिवाइस Vivo V70 FE लॉन्च करने जा रहा है. यह फोन भी 2 अप्रैल को दोपहर 12 बजे आएगा.इस फोन की सबसे बड़ी हाइलाइट इसका 200MP का प्राइमरी कैमरा है, जो एक सेकेंडरी लेंस के साथ आएगा. बैटरी की बात करें तो इसमें बड़ी 7,000mAh बैटरी मिलने वाली है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी.

Redmi Note 15 SE

Redmi का ये नया Special Edition स्मार्टफोन 2 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है. फोन Crimson Reserve कलर में आएगा, जिसमें वेगन लेदर फिनिश और गोल्डन फ्रेम दिया गया है. फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने अभी तक ऑफिशियल तौर पर कुछ भी कन्फर्म नहीं किया है. लेकिन लीक्स के मुताबिक इसमें 6.77-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है.

OnePlus Nord 6

ये फोन 7 अप्रैल को शाम 7 बजे लॉन्च होने वाला है. इसमें आपको 165Hz वाला 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलेगा. सबसे खास बात इसकी बड़ी 9,000mAh बैटरी है. डिजाइन की बात करें तो इसमें squircle कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिससे इसका लुक काफी हद तक OnePlus 15 सीरीज जैसा लगता है.

परफॉर्मेंस के मामले में भी ये फोन पीछे नहीं है. इसमें Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा और कंपनी का दावा है कि इसका AnTuTu स्कोर 2.5 मिलियन से भी ज्यादा हो सकता है.

Oppo Find X9 Ultra 

Oppo Find X9 Ultra को कंपनी इस बार इसे सिर्फ चीन तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि ग्लोबल मार्केट के साथ भारत में भी लॉन्च करने की तैयारी में है. हालांकि अभी इसकी लॉन्च डेट कन्फर्म नहीं हुई है, लेकिन यह तय है कि यह फोन अप्रैल में ही आएगा.

फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.82-इंच का बड़ा Quad HD LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आएगा. परफॉर्मेंस के लिए इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Vivo Y11 से Galaxy A57 तक, भारत में लॉन्च हुए ये स्मार्टफोन्स, देखें पूरी लिस्ट

Previous article चौधरी असलम से लेकर मेजर इकबाल तक… रियल लाइफ में कैसे हुआ खात्मा? फिल्म से अलग है कहानी
Next article सुबह नाश्ते में झटपट बनाएं सत्तू से ये 7 टेस्टी डिशेज, गर्मियों में मिलेगी गजब की ठंढक 
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel