[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology अब बोलकर Edit होंगी फोटो, Realme सस्ते में ला रही धांसू AI फीचर्स वाला फोन, iPhone-Samsung भी हो जाएंगे फेल!

अब बोलकर Edit होंगी फोटो, Realme सस्ते में ला रही धांसू AI फीचर्स वाला फोन, iPhone-Samsung भी हो जाएंगे फेल!

0
अब बोलकर Edit होंगी फोटो, Realme सस्ते में ला रही धांसू AI फीचर्स वाला फोन, iPhone-Samsung भी हो जाएंगे फेल!
Realme 15

आज हर स्मार्टफोन में AI का तड़का देखने को मिल रहा है. टेक कंपनियों के बीच इसे लेकर जबरदस्त टक्कर भी चल रही है. iPhone से लेकर Samsung के प्रीमियम स्मार्टफोन्स में तगड़े AI फीचर्स देखने को मिल रहे हैं. हालांकि, दोनों ही कंपनियों के प्रीमियम स्मार्टफोन्स हर किसी के बजट में फिट नहीं होते. ऐसे में अब चाइनीज टेक कंपनी Realme महंगे फोन को टक्कर देने के लिए तैयार हो गई है. Realme अपने अपकमिंग सीरीज Realme 15 में टेक इंडस्ट्री का AI Edit Genie और AI Party फीचर यूजर्स को देने वाली है. वो भी मिड बजट में. ऐसे में यूजर्स को मिड बजट में प्रीमियम स्मार्टफोन का एक्सपीरियंस मिलने वाला है. Realme के आने वाले सीरीज में मिलने वाला AI Edit Genie फीचर Apple और Samsung के प्रीमियम स्मार्टफोन्स में भी नहीं है. आइए जानते हैं क्या है AI Edit Genie फीचर.

क्या है AI Edit Genie?

अब तक आपने वॉयस कमांड के बारे में सुना होगा, इस्तेमाल भी किया होगा. ज्यादातर लोग Google पर या YouTube पर सर्च करने के लिए वॉयस कमांड का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन Realme इस वॉयस कमांड फीचर को अलग ही लेवल पर ले आई है. Realme के अपकमिंग सीरीज Realme 15 में मिलने वाले AI Edit Genie फीचर भी वॉयस कमांड की तरह काम करेंगे. लेकिन इसका इस्तेमाल यूजर्स सर्च के लिए नहीं बल्कि अपने फोटोज को एडिट करने के लिए करेंगे.

वहीं, AI Party फीचर कैमरा के लिए होगा. यह कैमरे को और भी स्मार्ट बना देगा. जिसमें स्मार्टफोन का कैमरा आपके ड्रेसअप, लुक और Scenes को देखकर खुद से फिल्टर और लुक ऑटोमैटिकली अपडेट कर देगा. यानी कि आपके आसपास के माहौल के हिसाब से कैमरा अपने सेटिंग्स में खुद बदलाव कर देगा. अगर आप किसी पार्टी में हैं जहां डीम लाइट है, तो AI Party फीचर की मदद से कैमरा खुद से आपके फोटो और वीडियो के लुक से लेकर फिल्टर, शटर स्पीड और एक्सपोजर को अप्लाई कर देगा.

स्‍क्रीन पर नहीं घुमानी होंगी उंगलियां

Realme 15 में मिलने वाले AI Edit Genie फीचर से आपको अब अपनी फोटोज एडिट करने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी. आपको सिर्फ अब वॉयस कमांड देना होगा, जिसके बाद ये फीचर आपके काम करेगा. यानी कि आपको बस बोलना होगा और AI फीचर आपके फोटो को आपके अनुसार एडिट करेगा. जैसे कि “Remove the Background,” “Add a Vintage Filter,” or “Remove the Person Behind Me,” कमांड आपको देने होंगे. इसके बाद आपका काम बिना उंगलियों को दर्द कराए हो जाएगा.

यूथ को पसंद आ सकता है फीचर

अपने AI फीचर्स को लेकर Realme का कहना है कि ये फीचर्स यूथ को काफी पसंद आएगा. क्योंकि, उनके AI Edit Genie और AI Party फीचर्स स्मार्टफोन को और भी स्मार्ट और क्रिएटिव बना देंगे. ऐसे में ये फीचर्स यंग यूजर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को ज्यादा पसंद आएगा. क्योंकि, ये उनके फोटो और वीडियो को क्रिएटिव लुक देने और जल्दी एडिट करने में मदद करेगा.

और क्या खास होगा Realme 15 में?

Realme 15 सीरीज को लेकर कंपनी ने अभी कोई खास जानकारी नहीं दी है. लेकिन कहा जा रहा है कि इस अपकमिंग सीरज में 512GB तक स्टोरेज ऑप्शन दिया जा सकता है. इसमें 6000mAh की बैटरी हो सकती है. साथ ही ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ इसमें Snapdragon का प्रोसेसर हो सकता है. फिलहाल इस मॉडल के लॉन्च डेट को लेकर कंपनी ने कुछ भी डिटेल्स नहीं दिया है. लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि, यह मॉडल जुलाई के अंत तक में लॉन्च हो सकता है.

108MP कैमरा और 6600mAh बैटरी के साथ Honor ने लॉन्च किया नया फोन, कीमत मात्र इतनी

सिर्फ ₹2000 में मिल रहा Motorola Edge 60 Fusion, ऐसे उठाएं ऑफर का फायदा

Previous article Metro In Dino Box Office Collection Day 5: सारा-आदित्य की फिल्म की 5वें दिन डूबी नैया, कमाई में बटोरे चिल्लर
Next article Pension Scheme: जानिए कब आएगी आपके खाते में वृद्धा पेंशन की बढ़ी हुई राशि? 1100 रुपए देने की हुई थी घोषणा
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel