[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology UIDAI जल्द बंद करने वाला है mAadhaar ऐप: जानें कैसे करें अपने डेटा को नए Aadhaar ऐप में ट्रांसफर

UIDAI जल्द बंद करने वाला है mAadhaar ऐप: जानें कैसे करें अपने डेटा को नए Aadhaar ऐप में ट्रांसफर

0
UIDAI जल्द बंद करने वाला है mAadhaar ऐप: जानें कैसे करें अपने डेटा को नए Aadhaar ऐप में ट्रांसफर
नया आधार ऐप (Photo: @UIDAI/X)

Unique Identification Authority of India (UIDAI) ने बड़ा अपडेट दिया है. जल्द ही पुराना mAadhaar app बंद किया जा रहा है और उसकी जगह नया Aadhaar app यूज करने के लिए कहा जा रहा है. इस नए ऐप में पहले से ज्यादा स्मार्ट और आसान फीचर्स मिलेंगे. अगर आप पहले से mAadhaar ऐप यूज कर रहे हैं, तो एक बात ध्यान में रखना जरूरी है कि नए ऐप में आपका डेटा अपने आप ट्रांसफर नहीं होगा.

यानी पुराने ऐप में जो भी डिटेल्स सेव थी, वो सीधे नए ऐप में नहीं आएगी. इसलिए नया ऐप डाउनलोड करने के बाद आपको अपना Aadhaar प्रोफाइल फिर से सेटअप करना पड़ेगा. आइए आपको बताते हैं ये काम आप कैसे कर पाएंगे.

mAadhaar से नए Aadhaar ऐप पर कैसे शिफ्ट करें?

  • आप नए Aadhaar ऐप को सीधे Google Play Store या Apple App Store से डाउनलोड कर सकते हैं.
  • ऐप इंस्टॉल करने के बाद, आपको वही मोबाइल नंबर डालना होगा जो आपके Aadhaar से जुड़ा है. 
  • इसके बाद एक OTP आएगा, जिसे डालकर आपको वेरिफिकेशन पूरा करना होगा. कुछ मामलों में ऐप एक्स्ट्रा सेफ्टी के लिए फेस ऑथेंटिकेशन भी मांग सकता है.
  • लॉगिन करने के बाद आपको एक सिक्योरिटी PIN बनाना होगा या फिर अपने फोन में फिंगरप्रिंट/फेस अनलॉक भी एक्टिवेट कर सकते हैं.
  • इसके बाद आपको अपना Aadhaar प्रोफाइल खुद से जोड़ना होगा, जिसमें Aadhaar नंबर डालकर फिर से OTP वेरिफिकेशन करना होगा.
  • अगर एक ही मोबाइल नंबर पर परिवार के कई Aadhaar जुड़े हैं, तो आप उन्हें भी एक ही ऐप में जोड़ सकते हैं.
  • जब आपको लग जाए कि नया ऐप सही से काम कर रहा है और सारी डिटेल्स दिख रही हैं, तो आप पुराने mAadhaar ऐप को अपने फोन से हटा सकते हैं.

नए Aadhaar ऐप की 5 खास खूबियां

  • अब आप QR कोड के जरिए आसानी से अपना Aadhaar शेयर और वेरिफाई कर सकते हैं, वो भी बिना फोटोकॉपी दिए.
  • प्राइवेसी कंट्रोल पहले से बेहतर है. यानी आप खुद तय कर सकते हैं कि आपकी Aadhaar जानकारी कौन और कैसे यूज करेगा.
  • ऐप के अंदर ही Aadhaar से जुड़े कई काम आसानी से किए जा सकते हैं.
  • फेस ऑथेंटिकेशन का सपोर्ट भी है, जिससे पहचान की सेफ्टी और मजबूत हो जाती है.
  • बायोमेट्रिक लॉक और अनलॉक का ऑप्शन मिलता है.

यह भी पढ़ें: आधार को सिर्फ QR कोड तक सीमित करने की बात फर्जी, सरकार ने ऑनलाइन दावों को किया खारिज

Previous article नालंदा: राजगीर में मलमास मेला को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण
Next article भाजपा के शासन में शांति की ओर लौटा बंगाल, शमिक भट्टाचार्य ने चुनाव बाद हिंसा पर कही ये बात
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel