[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology आधार कार्ड बनवाने या अपडेट के समय अब साथ रखें ये जरूरी डॉक्यूमेंट्स, वरना लगाते रह जाएंगे सेंटर के चक्कर

आधार कार्ड बनवाने या अपडेट के समय अब साथ रखें ये जरूरी डॉक्यूमेंट्स, वरना लगाते रह जाएंगे सेंटर के चक्कर

0
आधार कार्ड बनवाने या अपडेट के समय अब साथ रखें ये जरूरी डॉक्यूमेंट्स, वरना लगाते रह जाएंगे सेंटर के चक्कर
Aadhaar Update

Aadhaar Update: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार नामांकन और उसमें सुधार के प्रोसेस को और अधिक आसान और पारदर्शी बनाने के लिए दस्तावेजों की एक अपडेटेड और स्पष्ट लिस्ट जारी की है. इस नई गाइडलाइन में यह साफ बताया गया है कि आधार बनवाने या उसमें किसी भी प्रकार का सुधार कराने के लिए किन-किन डाक्यूमेंट्स को मान्य माना जाएगा. आइए विस्तार से जानते हैं.

Aadhaar Update: देखें डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट 

UIDAI द्वारा जारी नई नोटिफिकेशन के अनुसार, पासपोर्ट, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस के साथ-साथ बिजली, पानी और गैस के बिल जैसे दस्तावेज पहचान और पते के प्रमाण के रूप में वैलिड होगा. इसके अलावा, जन्म प्रमाणपत्र को भी वैध दस्तावेजों की सूची में शामिल किया गया है.

जन्म प्रमाणपत्र हुआ जरूरी

नोटिफिकेशन में कहा गया है कि 1 अक्टूबर 2023 के बाद जन्मे भारतीय और अनिवासी भारतीय (NRI) बच्चों के लिए आधार बनवाने के समय जन्म प्रमाणपत्र देना जरूरी होगा है. इस बदलाव के बाद अब बिना जन्म प्रमाणपत्र के इन बच्चों का आधार नामांकन नहीं किया जा सकेगा.

इसके अलावा, यदि कोई व्यक्ति अपने आधार में नाम, जन्मतिथि या लिंग में बदलाव करना चाहता है, तो उसे इसके लिए निर्धारित वैध दस्तावेज जमा करने होंगे. इन दस्तावेजों में सरकारी राजपत्र, ट्रांसजेंडर के लिए सर्जरी से संबंधित मेडिकल सर्टिफिकेट, और स्कूल सर्टिफिकेट शामिल हैं.

ये आधार नंबर हो जाएंगे इनवैलिड 

अगर किसी व्यक्ति को एक से ज्यादा आधार नंबर जारी हुए हैं, तो वह आधार नंबर वैध माना जाएगा जो सबसे पहले जारी हुआ हो और जिसमें बायोमेट्रिक जानकारी दर्ज हो. बाकी सभी आधार नंबरों को अमान्य कर दिया जाएगा और उन्हें रद्द कर दिया जाएगा. यहां तक कि अगर किसी आधार में बायोमेट्रिक डेटा नहीं भी है, तो भी प्राथमिकता पहले जारी किए गए आधार को ही दी जाएगी. ओसीआई कार्ड होल्डर्स, विदेशी नागरिकों और नेपाल/भूटान के नागरिकों के लिए अलग से जरूरी दस्तावेजों की सूची निर्धारित की गई है.

Voter ID Correction: वोटर कार्ड पर छप गया गलत नाम? हाथों-हाथ घर बैठे करें ठीक, जानें सबसे आसान तरीका

अब WhatsApp बना कर देगा यूनिक मेहंदी डिजाइन, हरी चूड़ियों के साथ हाथ लगेंगे और भी खूबसूरत

Previous article Voter List Correction: “3 करोड़ से अधिक मतदाताओं का कट सकता है नाम”, ADR ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की अपील
Next article Tandoori Roti: घर आए मेहमानों के लिए बनाएं रेस्टोरेंट जैसी तंदूरी रोटी 
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel