[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology अब घर बैठे आधार होगा अपडेट, ऑफलाइन वेरिफिकेशन से लेकर नए Aadhaar App में मिलेंगे कई सारे फीचर्स

अब घर बैठे आधार होगा अपडेट, ऑफलाइन वेरिफिकेशन से लेकर नए Aadhaar App में मिलेंगे कई सारे फीचर्स

0
अब घर बैठे आधार होगा अपडेट, ऑफलाइन वेरिफिकेशन से लेकर नए Aadhaar App में मिलेंगे कई सारे फीचर्स
आधार ऐप

Aadhaar App Features: अगर आपको हर जगह आधार कार्ड की फोटोकॉपी लेकर घूमना या आधार में कुछ अपडेट कराने के लिए बार-बार सेंटर जाना मुश्किल लग रहा है, तो फिर आपके सारे झंझट अब खत्म हो गए हैं. क्योंकि, UIDAI ने एक नया Aadhaar ऐप लॉन्च कर दिया है, जिससे आधार से जुड़े कई काम आप अपने मोबाइल फोन से ही कर सकेंगे. इस नये ऐप को लेकर UIDAI का कहना है, कि आज भी लोग होटल, सिम कार्ड या ऑफिस वेरिफिकेशन के लिए आधार की फोटो कॉपी शेयर करते हैं, जिससे डेटा के गलत इस्तेमाल का खतरा रहता है. नया ऐप इसी समस्या को कम करने के लिए लाया गया है. आइए जानते हैं इस नये ऐप में क्या-क्या फीचर्स मिलेंगे.

नए Aadhaar ऐप के फायदे

यह ऐप आधार को ज्यादा सिक्योर और आसान बनाता है. इसमें ऑफलाइन आधार वेरिफिकेशन, जरूरत के हिसाब से जानकारी शेयर करने और मोबाइल नंबर या एड्रेस अपडेट करने जैसे फीचर्स दिए गए हैं. अब यूजर्स को आधार नंबर या बायोमेट्रिक जानकारी शेयर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Aadhaar ऐप सेटअप कैसे करें

Aadhaar ऐप Google Play Store और Apple App Store पर अवेलेबल है. ऐसे में Android यूजर्स गूगल प्ले स्टोर और iPhone यूजर्स एप्पल प्ले स्टोर से आधार ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. डाउनलोड ऐप को ओपन करने पर आपसे लोकेशन, कॉन्टैक्टस, कैमरा और SMS के एक्सेस मांगे जाएंगे, जिसे एकसेप्ट करने के बाद आपको रजिस्टर करने का ऑप्शन मिलेगा. सबसे पहले आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा, उसके बाद SMS वेरिफिकेशन के लिए SIM सेलेक्ट करना होगा. इसके बाद फेस ऑथेंटिकेशन के लिए अपना चेहरा आपको स्कैन करना होगा. इतना करते ही आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा.

ऑफलाइन Aadhaar वेरिफिकेशन कैसे काम करता है

इस ऐप का सबसे बढ़िया फीचर है ऑफलाइन वेरिफिकेशन. इसमें इंटरनेट की जरूरत नहीं होती और पूरी जानकारी भी यूजर्स को शेयर नहीं करनी पड़ती है. इसमें Share ID और QR कोड स्कैन का ऑप्शन दिया गया है. Share ID फीचर में पासवर्ड से सिक्योर फाइल बनाई जाती है, जिसमें सिर्फ जरूरी डिटेल्स जैसे नाम या उम्र शेयर होती हैं. वहीं, QR कोड स्कैन के जरिए सामने वाले द्वारा दिखाए गए QR कोड को स्कैन कर तुरंत वेरिफिकेशन किया जा सकता है.

मोबाइल नंबर और एड्रेस कैसे अपडेट करें

यूजर्स के लिए सबसे राहत वाली बात तो अब यह है, कि वे अब ऐप के जरिए आसनी से आधार से लिंक मोबाइल नंबर और पता अपडेट कर सकेंगे. इसके लिए-

  • Aadhaar ऐप ओपन कर लॉगिन करना होगा.
  • इसके बाद होम स्क्रीन पर ‘Update Aadhaar details’ ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा.
  • फिर मोबाइल नंबर या एड्रेस अपडेट का ऑप्शन सेलेक्ट कर लें.
  • नई डिटेल्स भरकर सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर दें.
  • ऐप में बताए गए तरीके से ऑथेंटिकेशन पूरा करें.
  • इसके लिए एक मामूली फीस देनी होगी.
  • वेरिफिकेशन के बाद डिटेल्स आधार रिकॉर्ड में अपडेट हो जाएंगी.

Aadhaar ऐप के अन्य फीचर्स

इस ऐप में कई और काम की सुविधाएं भी दी गई हैं. जैसे-

  • एक फोन में 5 Aadhaar प्रोफाइल बनाने का ऑप्शन मिलेगा.
  • फैमिली में बच्चों या डिपेंडेंट्स का आधार मैनेज करना आसान होगा.
  • Aadhaar कॉन्टैक्ट कार्ड फीचर, जिससे लिमिटेड जानकारी सुरक्षित तरीके से शेयर की जा सकती है.

UIDAI का नया नियम

UIDAI ने एक नया नियम भी लागू किया है. इसके तहत जो भी इंस्टीट्यूशन और ऑर्गेनाइजेशन ऑफलाइन Aadhaar वेरिफिकेशन करना चाहते हैं, उन्हें पहले सरकार के पास अपने इंस्टीट्यूशन और ऑर्गेनाइजेशन को रजिस्टर करना होगा. इससे यह कन्फर्म हो सकेगा कि सिर्फ ऑथराइज्ड बैंक, होटल और सर्विस प्रोवाइडर ही आधार वेरिफिकेशन कर सके.

यह भी पढ़ें: आपका आधार नंबर कहीं गलत हाथों में तो नहीं? ऐसे चेक करें हिस्ट्री और जानें कहां-कहां हुआ इस्तेमाल

Previous article Mr And Mrs Parshuram: सीक्रेट जासूस बन कर आ रहे नील भट्ट, मिस्टर एंड मिसेज परशुराम का नया प्रोमो आउट, जानें किस दिन से सीरियल होगा शुरू?
Next article Valentine’s Week List 2026: कब से शुरू हो रहा है वैलेंटाइन वीक?
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel