[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Free Aadhaar Update: फ्री में आधार अपडेट करने की तारीख बढ़ी, UIDAI ने दी जानकारी

Free Aadhaar Update: फ्री में आधार अपडेट करने की तारीख बढ़ी, UIDAI ने दी जानकारी

0
Free Aadhaar Update: फ्री में आधार अपडेट करने की तारीख बढ़ी, UIDAI ने दी जानकारी
Aadhaar Update

Free Aadhaar Update: आधार कार्ड में डॉक्‍युमेंट्स अपडेट करने की आखरी तारिक को एक बार फिर बढ़ा दिया गया है. पहले डॉक्यूमेंट के साथ फ्री आधार अपडेट की आखिरी तारीख 14 जून 2025 थी. यह जानकारी यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) की ओर से शेयर की गई है. UIDAI ने बताया कि करोड़ों आधार धारकों के लिए मुफ्त ऑनलाइन डॉक्‍युमेंट्स अपलोड करने की सुविधा को आगे बढ़ा दिया गया है. अब लोग 14 जून 2026 तक बिना किसी शुल्क के अपने डॉक्युमेंट्स अपलोड कर आधार कार्ड में डेमोग्राफिक जानकारी को अपडेट कर सकते हैं. इसका मतलब है कि यूजर्स को एक साल का अतिरिक्त समय दिया गया है. 

किन लोगों को करवाना चाहिए Aadhaar अपडेट?

सरकार की ओर से आई गाइड लाइन के अनुसार जिन लोगों का आधार कार्ड 10 साल या उससे अधिक पुराना है, और जिन्होंने इस दौरान एक बार भी अपना आधार अपडेट नहीं कराया है, उन्हें पहचान और पते से जुड़े दस्तावेजों के साथ आधार अपडेट करवाना अनिवार्य है. ऐसा नहीं करने पर उनका आधार कार्ड रद्द भी हो सकता है. जिन बच्चों का ब्लू आधार कार्ड बना हुआ है, उनके लिए यह अनिवार्य है कि वे 5 से 15 वर्ष की आयु के बीच अपने आधार को अपडेट करा लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता Aadhaar में कितनी बार बदलता है पता और फोन नंबर, जानेगा तो इस दिन तक करा लेगा फ्री में अपडेट

आधार अपडेट के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत?

आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए आपको दो मुख्य दस्तावेजों की आवश्यकता होगी पहला पहचान पत्र और दूसरा पते का प्रमाण. आमतौर पर इसके लिए आधार सेवा केंद्र पर 50 रुपये का शुल्क लिया जाता है, लेकिन UIDAI के अनुसार यह सुविधा 14 जून 2026 तक फ्री में उपलब्ध है. पहचान के रूप में आप पैन कार्ड और पते के प्रमाण के लिए वोटर आईडी का उपयोग कर सकते हैं.

फ्री में कैसे करें आधार अपडेट?

  • सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • अपने आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी की मदद से लॉगिन करें.
  • वेबसाइट के ऊपर दाईं ओर दिए गए ‘Document Update’ विकल्प पर क्लिक करें.
  • पहचान प्रमाण (PoI) और पते का प्रमाण (PoA) से संबंधित वैध दस्तावेज JPEG, PNG या PDF फॉर्मेट में (अधिकतम 2MB साइज) अपलोड करें.
  • अंत में अनुरोध सबमिट करें और SMS के जरिए प्राप्त होने वाले अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) के माध्यम से अपने अपडेट की स्थिति को ट्रैक करें.

यह भी पढ़ें: कहीं आपका Aadhaar Card कोई और तो नहीं कर रहा इस्तेमाल? इन स्टेप्स को फॉलो कर ऐसे लगाएं पता

Previous article Anant Singh New Car: बाहुबली नेता अनंत सिंह की चमचमाती बुलेट प्रूफ कार चर्चे में, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो
Next article NEET UG Topper From Bihar: नीट यूजी टॉप 100 में बिहार का कोई नहीं, मुस्कान आनंद स्टेट टॉपर, देखें रैंक
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel