[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology UIDAI का बड़ा तोहफा! 7-15 साल के बच्चों का Blue Aadhaar अब फ्री में होगा अपडेट, जानें कैसे पाएं मुफ्त सुविधा

UIDAI का बड़ा तोहफा! 7-15 साल के बच्चों का Blue Aadhaar अब फ्री में होगा अपडेट, जानें कैसे पाएं मुफ्त सुविधा

0
UIDAI का बड़ा तोहफा! 7-15 साल के बच्चों का Blue Aadhaar अब फ्री में होगा अपडेट, जानें कैसे पाएं मुफ्त सुविधा
7-15 साल के बच्चों का Blue Aadhaar अब फ्री में होगा अपडेट

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने बिहेवियरल इंसाइट्स लिमिटेड (BIT) नाम की एक रिसर्च संस्था के साथ हाथ मिलाया है. इनका मकसद बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट की प्रोसेस को आसान बनाना है. यह साझेदारी उन जरूरी बायोमेट्रिक अपडेट्स (MBU) को बेहतर बनाने पर ध्यान देगी, जो हर बच्चे को 5 और 15 साल की उम्र में कराने होते हैं. इन अपडेट्स में नए फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन और फोटो लिए जाते हैं. 

5 से 17 साल के बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट हुआ फ्री

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने 5 से 17 साल के बच्चों के लिए होने वाले अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU-1) पर लगने वाली सभी फीस हटा दी है. ये सुविधा 1 अक्टूबर 2025 से लागू होगी और पूरा एक साल तक लागू रहेगी. यह कदम माता-पिता की आर्थिक चिंता को कम करने में मदद करेगा और उन्हें तय समय के अंदर MBU पूरा करने के लिए प्रोत्साहित भी करेगा.

ब्लू/बाल आधार अपडेट कराने का खर्च कितना है?

5-7 साल और 15-17 साल की उम्र में होने वाला पहला और दूसरा MBU (Mandatory Biometric Update) बिल्कुल फ्री में किया जाएगा. अगर इन उम्र के स्लॉट से एक साल बाद जाकर अपडेट कराते हैं, तो फिर हर MBU पर ₹125 का शुल्क लगेगा. इस नए नियम के बाद 5 से 17 साल तक के बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट लगभग पूरी तरह मुफ्त हो गया है. इसमें बच्चे के नए फिंगरप्रिंट, आइरिस स्कैन और फोटो दोबारा लिए जाते हैं.

5 से 17 साल के बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट कैसे कराएं?

जब बच्चे का पहला आधार बनाया जाता है, तब उसके बायोमेट्रिक नहीं लिए जाते. लेकिन जब बच्चा 5 साल का हो जाता है, तो उसका पहला बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) कराना जरूरी होता है. इसके बाद 15 साल की उम्र में दूसरा MBU करवाया जाता है.

इस दौरान क्या-क्या अपडेट किया जाता है?

  • बच्चे की नई फोटो
  • फिंगरप्रिंट
  • आइरिस स्कैन

कहां कराएं अपडेट?

बच्चों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट करवाने के लिए माता-पिता को नजदीकी आधार एनरोलमेंट सेंटर जाना पड़ेगा. आपके घर के सबसे पास कौन-सा सेंटर है, यह पता करने के लिए आप भूवन आधार पोर्टल पर चेक कर सकते हैं. यहां पूरे देश के सभी अधिकृत आधार केंद्रों की लिस्ट और उनके पते आसानी से मिल जाते हैं.

यह भी पढ़ें: बदल गया घर का एड्रेस, तो अब Aadhaar Card भी कर लें अपडेट, बस करने होंगे ये आसान स्टेप्स फॉलो

Previous article Bihar Bhumi: अब अंचल कार्यालय में ऑनलाइन होगा जमीन का सारा काम, राजस्व विभाग की नयी पहल
Next article Trending Baby Names 2025 With Meaning: बेबी बॉय और बेबी गर्ल के लिए लेटेस्ट और ट्रेंडिंग नेम्स की टाॅप लिस्ट
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel