[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology नया Smart TV तो ले लिया लेकिन पिक्चर क्वालिटी अभी भी आ रही फीकी? इन 5 सेटिंग्स से खुद कर लें फिक्स

नया Smart TV तो ले लिया लेकिन पिक्चर क्वालिटी अभी भी आ रही फीकी? इन 5 सेटिंग्स से खुद कर लें फिक्स

0
नया Smart TV तो ले लिया लेकिन पिक्चर क्वालिटी अभी भी आ रही फीकी? इन 5 सेटिंग्स से खुद कर लें फिक्स
रिमोट से स्मार्ट टीवी कंट्रोल करता हुआ एक यूजर

Smart TV: नया टीवी लेते समय सबको लगता है कि इसकी तस्वीर पुरानी से बेहतर होगी, लेकिन पहले ही दिन कई बार उल्टा नजर आता है. काले रंग ग्रे जैसे लगते हैं, चेहरे कभी बहुत लाल तो कभी बहुत फीके दिखते हैं और मूवमेंट भी अजीब सा लगता है, जैसे कोई टीवी सीरियल चल रहा हो. इससे खरीद पर शक होने लगता है. जबकि ज्यादातर मामलों में टीवी तो ठीक होता है, बस उसकी फैक्ट्री सेटिंग्स शोरूम की तेज रोशनी के हिसाब से होती हैं. थोड़ी सी सेटिंग बदलने से कुछ ही मिनटों में सब सही हो जाता है. आइए आपको आखिर कौन से हैं वो सेटिंग्स.

सही पिक्चर मोड चुनें 

अगर आपकी TV में Picture Mode अभी Standard, Dynamic या Vivid पर है, तो यहीं से दिक्कत शुरू होती है. अगर आपके टीवी में Filmmaker Mode ऑप्शन है तो इसे सेलेक्ट करें. नहीं है तो Movie या Cinema Mode चुनें. इससे रंग ज्यादा नैचुरल दिखेंगे और ओवर-प्रोसेसिंग कम होगी. सिर्फ एक बदलाव करना हो, तो यही करें.

मोशन स्मूदिंग बंद करें

अगर फिल्में जरूरत से ज्यादा स्मूद लग रही हैं, तो समझिए कि मोशन प्रोसेसिंग ऑन है. अलग-अलग ब्रांड इसे अलग नामों से दिखाते हैं, जैसे TruMotion, Auto Motion Plus, MotionFlow, Motion Clarity या Picture Clarity. इन सेटिंग्स में जाकर इसे Off कर दें. खेल देखते समय चाहें तो हल्का सा चालू कर सकते हैं, लेकिन फिल्म और वेब सीरीज के लिए इसे बंद रखना ही बेहतर रहता है.

कलर टेम्परेचर ‘Warm’ पर सेट करें

अगर टीवी पर चेहरे अजीब या फीके नजर आ रहे हैं, तो बार-बार ढेर सारी सेटिंग बदलने की जरूरत नहीं है. सीधे Colour Temperature या White Tone में जाकर Warm, Warm 1 या Warm 2 चुनें. Cool मोड से बचें, क्योंकि ये शो-रूम में भले तेज और चमकीला लगे, लेकिन घर पर स्क्रीन को नीला सा बना देता है और स्किन टोन नैचुरल नहीं दिखती.

अगर आपके पास LCD या Mini LED टीवी है तो Local Dimming बढ़ाएं

ये सेटिंग LCD, QLED और Mini LED टीवी के लिए होती है, OLED वालों को इसकी जरूरत नहीं होती. टीवी की सेटिंग में जाकर Local Dimming को पहले High पर रखें. इससे काले रंग और गहरे दिखते हैं और डार्क सीन में कॉन्ट्रास्ट बेहतर हो जाता है. अगर सबटाइटल बहुत चमकने लगें या लोगो के आसपास रोशनी फैलती दिखे, तो इसे Medium पर कर दें.

Eco सेटिंग बंद करें और HDMI इनपुट मोड चेक करें

दो छोटे से काम हैं जो बहुत झंझट से बचा लेते हैं. सबसे पहले TV में Eco, Power Saving या Energy Saving मोड बंद कर दें. अगर आपके TV में Ambient Light Sensor है और बीच-बीच में ब्राइटनेस अपने आप बदल रही है, तो उसे भी ऑफ कर दें.

दूसरा, अगर आप सेट-टॉप बॉक्स, स्ट्रीमिंग स्टिक, गेम कंसोल या लैपटॉप लगा रहे हैं, तो HDMI पोर्ट की सेटिंग जरूर देखें. कई TV में HDMI पोर्ट डिफॉल्ट तौर पर बेसिक मोड में रहता है, जब तक आप हाई-बैंडविड्थ वाला ऑप्शन ऑन नहीं करते. इसके लिए HDMI Enhanced, Input Signal Plus, UHD Colour, Deep Colour या Enhanced Format जैसे ऑप्शन ढूंढकर उसी HDMI पोर्ट के लिए चालू करें जिसमें डिवाइस लगा है.

यह भी पढ़ें: 25000 से भी सस्ता 55 इंच Smart TV, पिक्चर-साउंड ऐसा कि घर पर ही आएगा थिएटर का मजा

Previous article Chura Matar Bhuja Recipe: सर्दियों में बिहारी स्टाइल का टेस्टी स्नैक, मिनटों में तैयार करें चूड़ा मटर भूजा
Next article निकाय चुनाव के बाद महाराष्ट्र में होगा खेला? एनसीपी के दोनों गुट हो सकते हैं एक
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel