[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology AI Mehndi Design: व्रत हो या त्योहार, बस करें एक क्लिक और हाथों में लग जाएगी खूबसूरत मेहंदी डिजाइन

AI Mehndi Design: व्रत हो या त्योहार, बस करें एक क्लिक और हाथों में लग जाएगी खूबसूरत मेहंदी डिजाइन

0
AI Mehndi Design: व्रत हो या त्योहार, बस करें एक क्लिक और हाथों में लग जाएगी खूबसूरत मेहंदी डिजाइन
मेटा एआई से बनाएं मेहंदी डिजाइन

AI Mehndi Design: भारत में इस वक्त व्रत-त्योहार का समय चल रहा है. हर दो से तीन में कोई न कोई पर्व या व्रत पड़ जा रहा है. ऐसे में अब हर व्रत-त्योहार पर मेहंदी लगाना सबसे शुभ माना जाता है. लेकिन अब हर त्योहार पर हाथों में मेहंदी लगाना मुमकिन तो नहीं है. ऐसे में अगर आप हर पर्व-त्योहार पर अपने हाथों को नए-नए ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन से सजाना चाहती हैं, तो फिर ये ट्रिक आपके काम आएगी. दरअसल, आपके मेहंदी लगाने की इच्छा अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI पूरा करेगा. जी हां, अब आप बिना मेहनत किये AI की मदद से हर व्रत-त्योहार पर अपने हाथों को मेहंदी से सजा सकती हैं. सबसे खास बात इसके लिए आपको भारी-भारी Prompt भी नहीं देने पड़ेंगे. तो फिर चलिए जानते हैं कैसे AI से आप बनवा सकते हैं मेहंदी डिजाइन.

Image 355
एआई मेहंदी डिजाइन

Meta AI ने काम बनाया आसान

यूं तो ChatGPT, Gemini, Grok या कोई भी AI चैटबॉट आपको तुरंत मेहंदी डिजाइन बना कर दे देगा. लेकिन उस डिजाइन को आपको अपने हाथों में खुद से बनाना होगा. लेकिन Meta AI ने इस काम कोभी आसान बना दिया है. इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं बस अपने इंस्टाग्राम का यूज करना होगा. दरअसल, Meta ने इंस्टाग्राम पर नया AI फीचर शामिल किया है. जिससे यूजर्स अपने हाथ को आसानी से मेहंदी से सजा सकते हैं. यानी कि आपके हाथ में अगर मेहंदी नहीं लगी है तो फिर मेटा का ये नया फीचर आपके हाथों में मेहंदी डिजाइन बना देगा.

Image 356
मेटा एआई मेहंदी डिजाइन

Instagram पर ऐसे लगवाएं मेहंदी

Instagram पर मेटा के इस नए फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको बस इन स्टेप्स को पूरा करना होगा.

  • अपना इंस्टाग्राम अकाउंट ओपन करें और फिर स्टोरी के ऑप्शन में क्लिक करें.
  • इसके बाद अपने हाथ की फोटो क्लिक कर लें या अगर आपकी गैलरी में पहले से फोटो है तो वहां से सेलेक्ट कर लें.
  • इसके बाद राइट साइड पर दिए गए थ्री डॉटस पर क्लिक करें.
  • यहां आपको Restyle के ऑप्शन को चुनें.
  • इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही Meta AI एक्टिवेट हो जाएगा.
  • बस आपको यहां सर्च बार में “मेहंदी डिजाइन” लिखना है. यह एक प्रॉम्प्ट की तरह काम करेगा.
  • इसके बाद मेटा एआई आपके हाथ में सुंदर सी मेहंदी लगी हुई फोटो आपको दे देगा.
  • इस फोटो को आप सीधे अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर सकते हैं या फिर डाउनलोड भी कर सकते हैं.

यह भी देखें: Hartalika Teej पर बाजार जाने का नहीं बचा टाइम? हाथों की शोभा बढ़ाएंगे 5 AI Mehndi Designs

यह भी देखें: Hartalika Teej Mehndi Design: हरतालिका तीज पर हाथों की रौनक बढ़ाएंगी ये खास AI मेहंदी डिजाइन्स

यह भी देखें: Hartalika Teej Mehndi Design: इस तीज ट्राई करें AI से बने डिजाइन, होगा ऐसा जलवा कि सासू मां भी बोलेंगी ‘वाह बहू’

Previous article एनआइओएस प्रैक्टिकल परीक्षा 12 सितंबर से
Next article छात्रा की हत्या में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भीम आर्मी ने निकाला कैंडल मार्च
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel