[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Trump ने लॉन्च किया 5G सर्विस The 47 Plan, देश-विदेश में होगी फ्री कॉलिंग, इतना होगा खर्च

Trump ने लॉन्च किया 5G सर्विस The 47 Plan, देश-विदेश में होगी फ्री कॉलिंग, इतना होगा खर्च

0
Trump ने लॉन्च किया 5G सर्विस The 47 Plan, देश-विदेश में होगी फ्री कॉलिंग, इतना होगा खर्च
the 47 plan

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब पॉलिटिक्स में ही नहीं बल्कि टेक्नोलॉजी की दुनिया में भी धमाल मचाने आ गए हैं. Apple iPhone को सीधे टक्कर देने के लिए ट्रंप ने अपने नाम पर स्मार्टफोन T1 Phone तो लॉन्च किया ही. लेकिन इसके साथ-साथ नई 5G मोबाइल सर्विस ‘The 47 Plan’ भी लॉन्च कर दिया है. जिससे न सिर्फ अमेरिका के लोगों को स्मार्टफोन में एक नया ऑप्शन मिलेगा बल्कि साथ में सुपरफास्ट इंटरनेट भी मिलेगा.

Apple को टक्कर देने के लिए Donald Trump ने उतारा खुद का फोन, 499 डॉलर में मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स

क्या है ट्रंप की ये 5G सर्विस?

ट्रंप का नया 5G मोबाइल सर्विस एक वायरलेस सर्विस है. जिसका मकसद पूरे अमेरिका में 5G नेटवर्क पहुंचाना है ताकि अमेरिका के लोग हाईस्‍पीड नेटवर्क के साथ कनेक्‍ट हो सकें. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्‍ड ट्रंप जूनियर और एरिक ट्रंप ने खुद इस नई सर्विस को लॉन्च किया है. ट्रंप के इस नई 5G सर्विस का नाम ‘द 47 प्‍लान’ (The 47 Plan) रखा गया है. द 47 प्‍लान नाम ट्रंप के 47वां राष्‍ट्रपति बनने पर रखा गया है.

क्या ट्रंप ने खुद के मोबाइल टावर लगाए?

ट्रंप ने पहले से मौजूदा अमेरिका की तीन बड़ी टेलिकॉम कंपनियों के साथ पार्टनरशिप कर अपने इस नए 5G सर्विस को शुरू किया है. इसका मतलब ये है कि ट्रंप खुद का नेटवर्क टावर नहीं लगा रही है. कहा जा रहा है कि, अपने इस नेटवर्क के जरिए ट्रंप लोगों को सस्ते में भरोसेमंद सर्विस देना चाहते हैं.

कितना आएगा खर्च? क्या मिलेगा इस प्लान में?

ट्रंप की 5G मोबाइल सर्विस के लिए अमेरिका के लोगों को हर महीने 47.45 डॉलर यानी लगभग 4000 रुपये का खर्च आएगा. इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेजिंग के साथ-साथ अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर किया जाएगा. साथ ही डिवाइस प्रोटेक्शन भी यूजर्स को मिलेगा. इसके अलावा यूजर्स को टेलीहेल्थ सर्विस का भी फायदा मिलेगा.

100 देशों में फ्री इंटरनेशनल कॉलिंग?

T1 फोन यूजर्स को ट्रंप के इस 5G सर्विस में 100 से ज्यादा देशों में फ्री इंटरनेशनल कॉल करने की सुविधा मिलेगी. इन 100 देशों में वे देश शामिल हैं, जहां अमेरिकी मिलिट्री बेस मौजूद हैं. द 47 प्‍लान, ट्रंप मोबाइल कि वेबसाइट trumpmobile.com पर मौजूद है. ट्रंप के नए फोन की डिलीवरी अगस्त के महीने से शुरू हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: आईफोन खरीदना दुबई में अच्छा या भारत में फायदेमंद, जानिए कहां है बेहतर डील?

यह भी पढ़ें: आईफोन खरीदना दुबई में अच्छा या भारत में फायदेमंद, जानिए कहां है बेहतर डील?

Previous article Deoghar News : मधुपुर जेल के विचाराधीन बंदी की मौत, मेडिकल बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम
Next article पंचायत सरकार भवन व प्रगति यात्रा की घोषणा के अनुरूप भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करें : मुख्य सचिव
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel