[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology ‘कट जाएगा नंबर आपका’, फोन पर कोई दे ऐसी धमकी, तो लगा देना उसकी क्लास

‘कट जाएगा नंबर आपका’, फोन पर कोई दे ऐसी धमकी, तो लगा देना उसकी क्लास

0
‘कट जाएगा नंबर आपका’, फोन पर कोई दे ऐसी धमकी, तो लगा देना उसकी क्लास
cyber fraud call / symbolic image

TRAI News: आजकल मोबाइल पर धोखाधड़ी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं. कई लोग खुद को सरकारी अधिकारी बताकर मोबाइल यूजर्स को डराने की कोशिश कर रहे हैं. इस तरह के कॉल्स या मैसेज में दावा किया जाता है कि आपका नंबर किसी धोखाधड़ी में इस्तेमाल हुआ है और अब उसे बंद कर दिया जाएगा.

TRAI ने दी सख्त चेतावनी

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने स्पष्ट किया है कि वह कभी भी मोबाइल नंबर बंद करने की धमकी नहीं देता और न ही किसी यूजर से फोन कॉल या मैसेज के जरिए पैसे की मांग करता है. यदि कोई व्यक्ति खुद को TRAI अधिकारी बताकर आपसे पैसे मांगता है या नंबर बंद करने की धमकी देता है, तो यह एक साफ संकेत है कि वह धोखेबाज है.

यह भी पढ़ें: Aadhaar App: QR स्कैन करने से होगा डिजिटल वेरिफिकेशन, फोटो कॉपी देने का झमेला खत्म

यह भी पढ़ें: Google अपने AI कर्मचारियों को दे रहा सालभर की सैलरी, बिना काम! वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

केवल टेलीकॉम कंपनियां भेजती हैं असली सूचनाएं

TRAI ने बताया कि मोबाइल नंबर की वैधता या सस्पेंशन से जुड़ी कोई भी सूचना केवल आपकी टेलीकॉम कंपनी (जैसे Jio, Airtel, Vi आदि) द्वारा दी जाती है – न कि TRAI द्वारा.

शिकायत कैसे करें?

अगर आपको ऐसा कोई कॉल या मैसेज मिले तो न घबराएं और न ही पैसे ट्रांसफर करें. तुरंत TRAI के “संचारसाथी” पोर्टल https://sancharsaathi.gov.in/sfc/ पर जाकर शिकायत करें. साथ ही, साइबर क्राइम की शिकायत https://cybercrime.gov.in/ वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी की जा सकती है.

ध्यान रखें:

अगर कोई कॉल या मैसेज आपको भ्रमित करता है, तो उसकी पुष्टि अपने टेलीकॉम ऑपरेटर से करें. सतर्क रहें और किसी भी धोखाधड़ी से खुद को सुरक्षित रखें.

यह भी पढ़ें: डिजिटल डिटॉक्स के लिए आया स्पेशल फोन, कीमत और खूबियां भी यहीं जान लीजिए

यह भी पढ़ें: Smartphone Care Tips: गर्मियों में ओवरहीटिंग से फट सकता है स्मार्टफोन, ये टिप्स बचाएंगे जान और माल

Previous article बिहार में पुलिस पर हमला, शराबी को पकड़ने गई थी टीम, थप्पड़ों की हुई बरसात
Next article BCECE 2025 Registration: बिहार में इंजीनियरिंग, फार्मेसी और मेडिकल कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel