[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology TRAI New Rule: जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं, उन यूजर्स का भी ख्याल रखें टेलीकॉम कंपनियां, कॉलिंग और SMS के लिए लाएं रीचार्ज प्लान

TRAI New Rule: जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं, उन यूजर्स का भी ख्याल रखें टेलीकॉम कंपनियां, कॉलिंग और SMS के लिए लाएं रीचार्ज प्लान

0
TRAI New Rule: जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं, उन यूजर्स का भी ख्याल रखें टेलीकॉम कंपनियां, कॉलिंग और SMS के लिए लाएं रीचार्ज प्लान
TRAI New Rule

TRAI New Rule: दूरसंचार नियामक ट्राई (TRAI) ने शुल्क नियमों में संशोधन करते हुए मोबाइल पर केवल बातचीत और एसएमएस उपयोग करने वाले ग्राहकों के लिए राहत दी है. इसके तहत, सर्विस प्रोवाइडर्स को इंटरनेट का उपयोग न करने वाले ग्राहकों के लिए अलग से वॉयस कॉल और एसएमएस प्लान पेश करने को अनिवार्य किया गया है. इसके साथ ही, स्पेशल रीचार्ज कूपन की वैधता को 90 दिन से बढ़ाकर 365 दिन कर दिया गया है. ट्राई ने यह भी सुनिश्चित किया है कि सेवा प्रदाताओं को कम से कम एक विशेष शुल्क वाउचर पेश करना होगा, जिसकी वैधता 365 दिन से अधिक नहीं होगी.

सबको इंटरनेट रीचार्ज की जरूरत नहीं

ट्राई के इस कदम से उपभोक्ताओं को केवल उन्हीं सेवाओं के लिए पैसे खर्च करने होंगे, जिनका वे उपयोग करते हैं. ट्राई के अनुसार, परामर्श प्रक्रिया में यह पाया गया कि कई वरिष्ठ नागरिकों और ब्रॉडबैंड वाले घरों को अपने मोबाइल के लिए इंटरनेट रीचार्ज की आवश्यकता नहीं होती. ट्राई ने सुझाव दिया कि बातचीत और एसएमएस के लिए अलग से विशेष शुल्क वाउचर होने चाहिए, जिससे डेटा की आवश्यकता न रखने वाले ग्राहकों को विकल्प मिलेगा. इससे इंटरनेट समावेश की सरकारी पहल पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि सर्विस प्रोवाइडर्स को बातचीत, एसएमएस और डेटा के लिए अलग-अलग वाउचर पेश करने की स्वतंत्रता होगी.

10 रुपये का रीचार्ज कूपन भी हो

दूरसंचार नियामक ट्राई (TRAI) ने दूरसंचार कंपनियों को किसी भी मूल्य के रीचार्ज वाउचर जारी करने की भी अनुमति दी है. इसके साथ ही यह भी कहा है कि उन्हें कम से कम 10 रुपये का रीचार्ज कूपन भी जारी करना होगा. इससे पहले, ट्राई के नियम के तहत दूरसंचार कंपनियों को 10 रुपये मूल्य और इसके गुणक में टॉप-अप वाउचर जारी करने की अनुमति मिली थी. भारत में लगभग 30 करोड़ यूजर्स हैं, जो केवल कॉलिंग और एसएमएस के लिए फोन का उपयोग करते हैं. कई यूजर्स को ड्यूल-सिम पर महंगे डेटा रीचार्ज कराने पड़ते थे. अब सरकार टेलीकॉम कंपनियों को अलग कॉलिंग और एसएमएस प्लान लाने का निर्देश दे रही है, जिससे उपभोक्ताओं का खर्च कम होगा और उन्हें आवश्यकता के अनुसार रीचार्ज का विकल्प मिल पाएगा.

Spam Calls को लेकर सख्त हुआ TRAI, अगर किया ये काम तो 2 साल के लिए कट जाएगा कनेक्शन

TRAI Action on Spam Calls: फर्जी कॉल करने पर ब्लैकलिस्ट होगा नंबर, सरकार ला रही कड़ा नियम

Previous article Bihar News: भागलपुर में बाल्टी कारखाना के पास लगी भीषण आग, धू-धूकर जला गोदाम
Next article Yuvraj Singh Biopic: बड़े पर्दे पर ये एक्टर बनेंगे युवराज सिंह, देखने को मिलेगा 6 छक्कों का रिकॉर्ड
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel