[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Airtel – BSNL की मौज, Jio – Voda को बड़ा नुकसान, जानिए क्या कहती है TRAI की नयी रिपोर्ट

Airtel – BSNL की मौज, Jio – Voda को बड़ा नुकसान, जानिए क्या कहती है TRAI की नयी रिपोर्ट

0
Airtel – BSNL की मौज, Jio – Voda को बड़ा नुकसान, जानिए क्या कहती है TRAI की नयी रिपोर्ट
JIO Airtel BSNL VI

TRAI New Report: एयरटेल और बीएसएनएल का यूजरबेस लगातार बढ़ रहा है, जबकि जियो और वीआई के यूजर्स में गिरावट देखी जा रही है. टेलीकॉम नियामक ट्राई की नयी रिपोर्ट के मुताबिक, जियो और वीआई के लाखों यूजर्स कम हो गए हैं, जबकि एयरटेल और बीएसएनएल के यूजर्स की संख्या में वृद्धि हुई है. जुलाई में निजी टेलीकॉम कंपनियों के प्लान्स महंगे होने के बाद, यूजर्स की संख्या में गिरावट आई, जबकि एयरटेल और बीएसएनएल के यूजरबेस में सुधार हुआ है. बीएसएनएल के कुल यूजर्स की संख्या 10 करोड़ के करीब पहुंच गई है.

एयरटेल का क्या हाल है?

ट्राई की अक्टूबर 2024 की रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल ने 19.28 लाख नये यूजर्स जोड़े हैं. सितंबर में कंपनी के 14.35 लाख यूजर्स कम हुए थे, लेकिन अब एयरटेल रिकवरी मोड में है. इसके मार्केट शेयर में बढ़ोतरी होकर यह 33.5 प्रतिशत तक पहुंच गया है. एयरटेल का एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर सबसे ज्यादा है और इसकी सफलता का कारण बेहतर कनेक्टिविटी को बताया जा रहा है.

जियो का हाल बेहाल

ट्राई की नयी रिपोर्ट कहती है कि जियो का यूजरबेस लगातार कम हो रहा है. अक्टूबर में कंपनी के 37.60 लाख यूजर्स घटे और सितंबर में भी 79.70 लाख यूजर्स कम हुए थे. हालांकि, जियो अभी भी देश का सबसे बड़ा टेलीकॉम ऑपरेटर बना हुआ है, लेकिन उसका मार्केट शेयर घटकर 39.9 प्रतिशत हो गया है.

वोडा-आइडिया को भी नुकसान और बीएसएनएल मजे में

वोडाफोन आइडिया का यूजरबेस अक्टूबर 2024 में 19.77 लाख घटा, जबकि सितंबर में 15.5 लाख यूजर्स कम हुए थे. कंपनी का मार्केट शेयर 18.30 प्रतिशत है. इसके विपरीत, सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अक्टूबर में करीब 5 लाख नये यूजर्स जोड़े हैं, जबकि सितंबर में 8.5 लाख यूजर्स जुड़े थे. कुल मिलाकर, बीएसएनएल और एमटीएनएल का संयुक्त मार्केट शेयर बढ़कर 8.22 प्रतिशत हो गया है. तीनों निजी कंपनियों का कुल मार्केट शेयर 91.78 प्रतिशत है.

TRAI New Rule: जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं, उन यूजर्स का भी ख्याल रखें टेलीकॉम कंपनियां, कॉलिंग और SMS के लिए लाएं रीचार्ज प्लान

Jio, Airtel, Vi को चुकानी पड़ी महंगे टैरिफ की कीमत, 1 करोड़ से ज्यादा यूजर्स ने कहा गुडबाय, BSNL ने काटी चांदी

Previous article सीनियर डॉक्टरों का धरना प्रदर्शन जारी, 31 दिसंबर तक चलेगा
Next article समय पर आवास निर्माण नहीं करने वाले लाभार्थियों पर होगी कार्रवाई
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel