[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology कॉलिंग और एसएमएस के लिए आयेगा सस्ता प्लान, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया नया निर्देश

कॉलिंग और एसएमएस के लिए आयेगा सस्ता प्लान, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया नया निर्देश

0
कॉलिंग और एसएमएस के लिए आयेगा सस्ता प्लान, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया नया निर्देश
सस्ता मोबाइल प्लान / सिंबॉलिक पिक ai से

भारत में मोबाइल यूजर्स के लिए जरूरी खबर है. दूरसंचार नियामक TRAI ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को प्रस्ताव दिया है कि वे ऐसा नया प्लान पेश करें जिसमें केवल वॉयस कॉल और SMS की सुविधा हो. इस कदम का मकसद उन ग्राहकों को राहत देना है जिन्हें इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं होती लेकिन उन्हें मजबूरी में डेटा वाले महंगे पैक खरीदने पड़ते हैं.

क्या है TRAI का नया प्रस्ताव

TRAI ने कहा है कि हर टेलीकॉम कंपनी को कम से कम एक ऐसा स्पेशल टैरिफ वाउचर देना होगा जिसमें सिर्फ कॉलिंग और SMS शामिल हों. साथ ही, इनकी कीमत मौजूदा डेटा वाले पैक्स से कम होनी चाहिए. नियामक ने इस प्रस्ताव पर कंपनियों से 28 अप्रैल तक सुझाव मांगे हैं.

TRAI New Plan: क्यों जरूरी है नया प्लान

नियामक ने पाया कि पहले जब कंपनियों ने केवल वॉयस और SMS पैक पेश किये थे, तो उनकी कीमतें अपेक्षाकृत ज्यादा थीं. डेटा हटाने के बावजूद कीमतें पर्याप्त रूप से कम नहीं की गईं. इस बार TRAI ने साफ कहा है कि कीमतें वास्तव में सस्ती होनी चाहिए ताकि उपभोक्ताओं को फायदा मिले.

TRAI New Plan: उपभोक्ताओं को क्या मिलेगा फायदा

इस संशोधन से ग्राहकों को अनावश्यक सेवाओं की जबरन खरीद से राहत मिलेगी. जिन लोगों को इंटरनेट की जरूरत नहीं है, वे केवल कॉल और SMS वाले पैक चुन सकेंगे. इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और उपभोक्ताओं को ज्यादा विकल्प मिलेंगे.

TRAI New Plan: आगे का रास्ता

TRAI का मानना है कि इस कदम से मोबाइल सेवाओं में संतुलन आएगा और कंपनियों को भी स्पष्ट दिशा मिलेगी. अगर यह प्रस्ताव लागू होता है तो लाखों ग्राहकों को सस्ता और आसान मोबाइल प्लान का विकल्प मिलेगा.

यह भी पढ़ें: एक बार रिचार्ज, पूरे साल टेंशन फ्री, Jio, Airtel और Vi के ये हैं बेस्ट प्लान्स

Previous article जमशेदपुर के मानगो पाइपलाइन विवाद सुलझा, मरम्मत शुरू, लोगों को मिली राहत
Next article बिहार के 19 जिलों में IMD का येलो अलर्ट, तेज बारिश के साथ आंधी चलने की चेतावनी
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel