[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology TRAI: नये गाइडलाइन के तहत बंद होंगे 10 अंकों वाले नंबर, लैंडलाइन यूजर्स को करना होगा अब यह काम

TRAI: नये गाइडलाइन के तहत बंद होंगे 10 अंकों वाले नंबर, लैंडलाइन यूजर्स को करना होगा अब यह काम

0
TRAI: नये गाइडलाइन के तहत बंद होंगे 10 अंकों वाले नंबर, लैंडलाइन यूजर्स को करना होगा अब यह काम
TRAI

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने हाल ही में राष्ट्रीय नंबरिंग योजना में संशोधन को लेकर अपनी सिफारिशें जारी की हैं. देश में फिक्स्ड-लाइन नंबरिंग संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए दूरसंचार विभाग (DoT) ने TRAI से सिफारिशें मांगी थीं. अब TRAI ने अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है, जिसमें महत्वपूर्ण बिंदु शामिल हैं. आइये विस्तार से समझते हैं उन सुझाओं को और जानते है इससे हमपर क्या असर पड़ेगा.

TRAI की यह हैं बड़ी सिफारिशें

TRAI ने सिफारिश की है कि टेलीकॉम नंबरिंग संसाधनों पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगाया जाना चाहिए. इसके अलावा, दूरसंचार विभाग (DoT) को गैर-प्रयुक्त नंबरिंग संसाधनों की सख्ती से निगरानी करनी चाहिए और उन्हें समय पर वापस लेना चाहिए.

TRAI ने नए डायलिंग पैटर्न को लेकर बड़ा फैसला लिया है. TRAI के मुताबिक, अब सभी फिक्स्ड लाइन (लैंडलाइन) से किसी को STD कॉल करनी है, तो उसके लिए ‘0’ डायल करना अनिवार्य होगा, उसके बाद STD कोड और सब्सक्राइबर नंबर डायल करना होगा. हालांकि, फिक्स्ड से मोबाइल, मोबाइल से फिक्स्ड और मोबाइल से मोबाइल कॉलिंग के डायलिंग पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. नए नंबरिंग सिस्टम को लागू करने के लिए छह महीने का समय दिया जाएगा.

TRAI ने कहा है कि कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन (CNAP) प्रणाली, जो कॉल करने वाले का नाम रिसीवर की स्क्रीन पर दिखती है उसे जल्द से जल्द लागू किया जाना चाहिए. इससे स्पैम कॉल्स और साइबर अपराधों में कमी आएगी, जिससे वित्तीय धोखाधड़ी को रोकने में मदद मिलेगी.

TRAI ने अपनी सिफारिशों में स्पष्ट किया है कि टेलीकॉम कंपनियां किसी भी मोबाइल नंबर को 90 दिनों की निष्क्रियता से पहले बंद नहीं कर सकती हैं. साथ ही, यदि कोई नंबर लगातार 365 दिनों तक उपयोग में नहीं आता है, तो उसे अनिवार्य रूप से डीएक्टिवेट करना होगा.

TRAI ने यह भी कहा कि मशीन-टू-मशीन (M2M) कनेक्शनों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सिम आधारित नंबरों को 10 अंकों से बदलकर 13 अंकों का किया जाना चाहिए. इससे नंबरिंग संसाधनों की कमी की समस्या का समाधान करने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़े: 116 करोड़ मोबाइल फोन यूजर्स के लिए TRAI ने जारी किया अलर्ट, कहा- भारी पड़ेगी यह गलती

Previous article Udit Narayan सुपौल कोर्ट में हुए पेश, पहली पत्नी रंजना झा ने लगाए कई गंभीर आरोप
Next article Viral Video: अपनी मां सलमा और सौतली मां हेलन पर कुछ इस तरह प्यार लुटाते दिखे सलमान खान, फैंस बोले- बेटा हो तो ऐसा
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel