[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology बिटकॉइन से लेकर BNB तक, देखें दुनिया की टॉप 5 क्रिप्टोकरेंसी, जानिए किसमें है सबसे ज्यादा दम

बिटकॉइन से लेकर BNB तक, देखें दुनिया की टॉप 5 क्रिप्टोकरेंसी, जानिए किसमें है सबसे ज्यादा दम

0
बिटकॉइन से लेकर BNB तक, देखें दुनिया की टॉप 5 क्रिप्टोकरेंसी, जानिए किसमें है सबसे ज्यादा दम
top 5 cryptocurrency in world

Top Cryptocurrencies 2025: क्रिप्टोकरेंसी आज वैश्विक निवेशकों के बीच सबसे तेजी से लोकप्रिय हो रही संपत्ति बन गई है. हालांकि, जहां एक ओर निवेशकों को डिजिटल करेंसी से मुनाफा हो रहा है, वहीं दूसरी ओर इसमें जोखिम भी बराबर का है. 2025 तक दुनिया भर में क्रिप्टोकरेंसी मार्केट से अनुमानित कमाई 85.7 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है. यह आंकड़ा इस बाजार की तेज रफ्तार ग्रोथ को दर्शाता है.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिप्टोकरेंसी से कमाई करने वालों की औसत आय 11% की वार्षिक चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़ रही है. अनुमान है कि 2025 में प्रति यूजर औसत आय लगभग 93 डॉलर तक पहुंच सकती है. वहीं, 2026 तक इस बाजार में कुल यूजर्स की संख्या 96.3 करोड़ तक पहुंचने की संभावना है, जो यह बताता है कि क्रिप्टो को लेकर लोगों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है.

क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में रोज नये बदलाव हो रहे हैं, लेकिन कुछ डिजिटल करेंसी ऐसी हैं जो लगातार टॉप पर बनी हुई हैं. अगर आप भी क्रिप्टो में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इन टॉप 5 करेंसी को जरूर जानिए:

  1. बिटकॉइन (Bitcoin – BTC)

बिटकॉइन दुनिया की पहली और सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी है. इसकी कीमत $1 लाख से ऊपर है और मार्केट कैप $2 ट्रिलियन से ज्यादा. यह डिजिटल गोल्ड के नाम से भी जाना जाता है.

  1. एथेरियम (Ethereum – ETH)

स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स और DApps के लिए मशहूर एथेरियम, डेवलपर्स की पहली पसंद है. इसकी कीमत लगभग $2,460 है और मार्केट कैप $297 बिलियन से अधिक.

  1. टेथर (Tether – USDT)

यह एक स्टेबलकॉइन है जिसकी वैल्यू अमेरिकी डॉलर से जुड़ी होती है. इसकी कीमत लगभग $1 रहती है और यह ट्रेडिंग में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होती है.

  1. XRP (Ripple)

XRP को फास्ट और सस्ते इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन के लिए डिजाइन किया गया है. इसकी कीमत $2.17 है और मार्केट कैप $128 बिलियन से ज्यादा.

  1. BNB (Binance Coin)

Binance एक्सचेंज की अपनी करेंसी BNB, ट्रांजैक्शन फीस में छूट और अन्य फायदे देती है. इसकी कीमत $654 है और मार्केट कैप $92 बिलियन के करीब है.

सावधानी है जरूरी

बढ़ते आकर्षण के साथ-साथ विशेषज्ञ यह भी चेतावनी दे रहे हैं कि क्रिप्टो में निवेश करते समय पर्याप्त रिसर्च और जोखिम मूल्यांकन बेहद जरूरी है. यह बाजार अत्यधिक अस्थिर (volatile) है और छोटी-सी गलती भारी नुकसान में बदल सकती है.

निवेश से पहले रिसर्च और जोखिम का मूल्यांकन जरूरी

अगर आप क्रिप्टो में निवेश की शुरुआत करना चाहते हैं, तो इन टॉप 5 करेंसी को समझना बेहद जरूरी है. हालांकि, निवेश से पहले रिसर्च और जोखिम का मूल्यांकन करना न भूलें.

UPI का नया फीचर, बिना बैंक अकाउंट के करें डिजिटल पेमेंट

ChatGPT से पाएं ड्रीम जॉब: रिज्यूमे बनाने से लेकर बेहतर सैलरी तक 8 शानदार तरीके

Previous article Earrings For Sawan: सावन लुक को बनाएं खास, इन ग्रीन कलर इयररिंग्स से दिखें स्टाइलिश
Next article JPSC ACF Admit Card 2025: झारखंड ACF परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel