[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Mappls की वो 5 फीचर्स जो Google Maps को छोड़ देते हैं पीछे, तीसरे वाले का तो लोग सालों से कर रहे थे इंतजार

Mappls की वो 5 फीचर्स जो Google Maps को छोड़ देते हैं पीछे, तीसरे वाले का तो लोग सालों से कर रहे थे इंतजार

0
Mappls की वो 5 फीचर्स जो Google Maps को छोड़ देते हैं पीछे, तीसरे वाले का तो लोग सालों से कर रहे थे इंतजार
mappls top 5 features

Mappls: कुछ दिनों पहले Arattai ऐप जब लोगों के बीच आया तब इसने खूब सुर्खियां बटोरी. Arattai ऐप एक मैसजिंग ऐप है जो सीधे तौर पर WhatsApp को टक्कर दे रहा है. देश में देसी ऐप्स को बढ़ते सपोर्ट के बीच अब लोगों की नजर MapmyIndia के Mappls ऐप पर है. ये ऐप अब सीधी तौर पर Google Maps से मुकाबला कर रहा है. Google Maps का यूज जहां लोग अपने फोन और लैपटॉप पर कर रहे हैं, वहीं Mappls भी ऑटोमोबाइल सेक्टर में काफी बड़ी पकड़ बना ली है. यहां इसका सिस्टम ज्यादातर कार, बाइक और इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनियों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है.

क्या है Mappls? 

Mappls एक स्वदेशी मैप ऐप है. यह ऐप कई मामलों में Google Maps से ज्यादा एडवांस है. Mappls ऐप सिर्फ एक नेविगेशन टूल नहीं है, बल्कि ये ऐसा स्मार्ट सॉल्यूशन है जो भारत की सड़कों, ट्रैफिक और लोगों की जरूरतों को अच्छे से समझता है. इसमें जंक्शन व्यू, लाइव ट्रैफिक सिग्नल टाइमर, सेफ्टी अलर्ट, रियल-टाइम लोकेशन शेयरिंग और 3D व्यू जैसे फीचर्स मिलते हैं. कमाल की बात यह है कि इसमें रीजनल लैंग्वेज सपोर्ट भी दिया गया है जो इसे बाकी ग्लोबल ऐप्स से अलग और खास बनता है.

Mappls के 5 खास फीचर्स

Mappls Pin

Mappls ने एक डिजिटल एड्रेस सिस्टम बनाया है जो सरकार के DIGIPIN सिस्टम के साथ मिलकर काम करता है. इसकी मदद से किसी जगह को ढूंढना और शेयर करना काफी आसान हो जाता है. Mappls Pin एक छह अक्षरों वाला अल्फान्यूमेरिक कोड होता है, जो किसी खास लोकेशन को दिखता है. यूजर्स चाहें तो अपना खुद का पिन भी बना सकते हैं.

Toll Saving Calculator

Mappls ऐप में पहले से ही टोल कैलकुलेटर की सुविधा दी गई है. इसकी मदद से यूजर यह जान सकते हैं कि रास्ते में कितना टोल लगेगा और उसी के हिसाब से सबसे सस्ता रूट चुन सकते हैं. सिर्फ टोल ही नहीं, ऐप ट्रिप का पूरा खर्च भी बता देता है. यानी सफर के दौरान लगने वाले फ्यूल का खर्चा भी इसमें शामिल होता है.

3D Junction View

Mappls ऐप में एक खास फीचर मिलता है, जिससे यूजर्स फ्लाईओवर या अंडरपास जैसे जटिल चौराहों का फोटो-रीयलिस्टिक 3D व्यूज देख सकते हैं. इसमें लेन सही तरीके से दिखती हैं और एंट्री-एंड-एग्जिट पॉइंट्स भी साफ नजर आते हैं, जिससे आखिरी पल में लेन बदलने या किसी एग्जिट मिस करने का डर कम हो जाता है.

Live traffic-signal timers 

Mappls ने Bengaluru Traffic Police के साथ मिलकर एक नए तरह का फीचर लॉन्च किया है. अब ऐप में शहर के 169 सिग्नल्स पर लाइव ट्रैफिक सिग्नल काउंटडाउन देखने को मिलेगा. ये AI-पावर्ड फीचर शहर के स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल्स के साथ जुड़ा है और असल ट्रैफिक के हिसाब से सिग्नल का टाइम बदलता रहता है. लाइव सिग्नल ट्रैकिंग की मदद से Mappls आपको कम भीड़ वाले रास्ते दिखाता है, ताकि आपकी यात्रा और स्मूथ हो.

Safety Alert

Mappls ऐप में भारत के रास्तों पर आने वाले खतरों के लिए अलर्ट दिए गए हैं, जैसे गड्डे, स्पीड ब्रेकर, तेज मोड़, स्पीड/सर्विलांस कैमरा और भी बहुत कुछ.

FAQ

Mappls ऐप क्या है?

Mappls एक नया नेविगेशन ऐप है जिसे डिजिटल मैपिंग कंपनी MapmyIndia ने बनाया है.

क्या Mappls फ्री है?

मैपल्स (Mappls) बिल्कुल फ्री में इस्तेमाल किया जा सकता है. आप इसे mappls.com वेबसाइट पर या फिर ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर से बिना कोई पैसा दिए डाउनलोड कर सकते हैं.

क्या Mappls भारतीय कंपनी है?

हां, Mappls एक भारतीय कंपनी है. इसे MapmyIndia ने बनाया है. इसका मुख्य ऑफिस नई दिल्ली में है और यह 1995 से भारत का नक्शा बना रही है.

यह भी पढ़ें: पहले Arattai, अब Mappls! Google Maps की खटिया खड़ी करने आया देसी ऐप, अश्विनी वैष्णव ने भी किया वीडियो शेयर

Previous article Bihar Election 2025: विधानसभा चुनाव में BJP ने उतारी मंत्रियों की फौज, जानिए किसे कहां से मिला टिकट
Next article पतपुरा पंचायत में 17 लाख से अधिक की राशि गबन का आरोप
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel