[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 30 हजार है बजट तो पॉकेट में एकदम फिट बैठेंगे ये 3 स्मार्टफोन्स, एक में तो वेपर कूलिंग चेंबर भी है मौजूद

30 हजार है बजट तो पॉकेट में एकदम फिट बैठेंगे ये 3 स्मार्टफोन्स, एक में तो वेपर कूलिंग चेंबर भी है मौजूद

0
30 हजार है बजट तो पॉकेट में एकदम फिट बैठेंगे ये 3 स्मार्टफोन्स, एक में तो वेपर कूलिंग चेंबर भी है मौजूद
Smartphones under 30000

Smartphones Under 30000: आजकल स्मार्टफोन्स खरीदने से ज्यादा टेंशन इस बात की होती है कि आखिर कौन सा फोन लिया जाए, क्यूंकि मार्केट में हर प्राइस रेंज में ढ़ेरो ऑप्शन मौजूद है.  मार्केट में कई नामी ब्रांड्स हैं जो अपने अलग-अलग फीचर्स और ऑफर्स के साथ आपको लुभाने की कोशिश करते हैं. फिलहाल फ्लिपकार्ट पर दिवाली सेल भी चल रही है. आपको बता दें कि ये सेल आज रात 12 बजे के बाद खत्म हो जाएगी. तो ऐसे में अगर आप भी एक बढ़िया स्मार्टफोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं और आपका बजट 30 हजार के आस-पास का है तो हम आपके लिए कुछ बढ़िया ऑप्शन लेकर आए. आइए देखते हैं.

iQOO Neo 10

iQOO के फोन गेमर्स के लिए काफी पॉपुलर हैं और Neo 10 ऐसे लोगों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है. इसमें आपको 6.78 इंच का डिस्प्ले मिल जाता है, जो गेमिंग के लिए 144Hz और बाकी कामों के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. फोन में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट, 16GB तक RAM और 512GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है. 

गेमिंग के समय हीट से बचाने के लिए इसमें वेपर कूलिंग चेंबर भी दिया गया है. कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का मेन सेंसर (OIS के साथ) और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप है. पावर के लिए फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 120W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. 

OnePlus Nord 5 

नया Nord 5 इसी साल जुलाई में लॉन्च हुआ है. इसकी कीमत आमतौर पर 30,000 रुपये से ज्यादा होती है, लेकिन बैंक ऑफर्स के साथ यह सस्ता मिल सकता है. इसमें 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है और यह Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट पर चलता है, जिसमें 12GB तक RAM मिलती है. Nord 5 में अलर्ट स्लाइडर की जगह ‘प्लस की’ बटन दिया गया है और फोन बॉक्स से ही OxygenOS 15 के साथ आता है. इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप और 6800mAh की बैटरी दी गई है जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

Motorola Edge 60 Pro

Edge 60 Pro फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का 1.5K क्वाड-कर्व्ड pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. कंपनी इस डिवाइस के लिए 3 साल के OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है. इसमें MediaTek Dimensity 8350 Extreme चिपसेट दिया गया है, जो 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है. 

कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, 50MP का मेन सेंसर (OIS के साथ), 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10MP टेलीफोटो लेंस. फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.

यह भी पढ़ें: 20 हजार की रेंज में चाहिए बढ़िया स्मार्टफोन, तो Flipkart Diwali Sale खत्म होने से पहले लपक लें ये डील्स

Previous article त्रिनिदाद में भी गूंजेगा ‘जय श्री राम’! राजधानी में बनेगा भव्य राम मंदिर, सरकार ने कहा- हम पूरा साथ देंगे
Next article Jolly LLB 3 Box Office Collection: 35वें दिन अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 3 हिट हुई या पिट गई, कमा डाले इतने करोड़
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel