[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology साइलेंट मोड पर रखा फोन खो गया? इस मैजिक ट्रिक से मिनटों में ढूंढें

साइलेंट मोड पर रखा फोन खो गया? इस मैजिक ट्रिक से मिनटों में ढूंढें

0
साइलेंट मोड पर रखा फोन खो गया? इस मैजिक ट्रिक से मिनटों में ढूंढें
स्मार्टफोन टिप्स/ फोटो- एआई सांकेतिक तस्वीर

Smartphone Tips: ज्यादातर स्मार्टफोन यूजर्स अपने फोन को साइलेंट मोड पर रखना पसंद करते हैं. लेकिन परेशानी तब होती है जब यही साइलेंट फोन कहीं घर में ही गुम हो जाए. ऐसे में बिना रिंग के फोन ढूंढना काफी मुश्किल लगने लगता है और कई बार उसे खोजने में घंटों लग जाते हैं. हालांकि, कुछ आसान ट्रिक्स की मदद से आप साइलेंट मोड में पड़े फोन को भी कुछ ही मिनटों में ढूंढ सकते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में.

दूसरे फोन या लैपटॉप की लें मदद

अगर आपका फोन घर में कहीं मिसप्लेस हो गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. सबसे पहले किसी दूसरे स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप का इस्तेमाल करें. इसकी मदद से आप अपने फोन की लोकेशन और रिंग दोनों को कंट्रोल कर सकते हैं.

Android फोन को ऐसे खोजें

अगर आपका फोन Android है, तो किसी भी ब्राउज़र में जाकर Google Find My Device सर्च करें. इसके बाद जो पहला लिंक आएगा, उसे ओपन करें.

अब उस Google अकाउंट (Gmail) से लॉग इन करें, जो आपके खोए हुए फोन में इस्तेमाल हो रहा है. लॉग इन करते ही आपको फोन की लाइव लोकेशन दिखाई दे सकती है. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं, कि फोन घर में किस जगह पर रखा हुआ है.

साइलेंट फोन में भी बजेगी रिंग

Find My Device में आपको कुछ ऑप्शन दिखाई देंगे. इनमें से एक ऑप्शन Play Sound का होता है. जैसे ही आप इस पर क्लिक करते हैं, आपका फोन साइलेंट मोड में होने के बावजूद फुल वॉल्यूम में रिंग होने लगता है. इससे आप आसानी से फोन की आवाज सुनकर उसे ढूंढ सकते हैं.

फोन सुरक्षित रखने के भी हैं ऑप्शन

अगर आपको लगता है कि फोन खो गया है या किसी गलत हाथ में पड़ सकता है, तो Find My Device में कुछ और ऑप्शन भी मिलते हैं. जैसे-

Secure Device: इस ऑप्शन के जरिए आप अपने फोन को लॉक कर सकते हैं और नया PIN या पासवर्ड सेट कर सकते हैं.

Erase Device: अगर फोन मिलने की उम्मीद नहीं है, तो इस ऑप्शन की मदद से फोन का पूरा डेटा रिमोटली डिलीट किया जा सकता है, ताकि आपकी निजी जानकारी सुरक्षित रहे.

यह भी पढ़ें: आपके बारे में दोस्तों से भी ज्यादा जानता है आपका फोन, नोट करें जरूरी प्राइवेसी टिप्स

Previous article दो लड़कियों ने थाना पहुंचकर दिया प्रेम विवाह का प्रमाण, परिजन ने दर्ज कराया था अपहरण का मामला
Next article आयुक्त ने की समृद्धि यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel