[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology अब बिना आधार सेंटर गए बनेगा ब्लू आधार कार्ड, इन स्टेप्स को करें फॉलो, खुद घर आएंगे अधिकारी

अब बिना आधार सेंटर गए बनेगा ब्लू आधार कार्ड, इन स्टेप्स को करें फॉलो, खुद घर आएंगे अधिकारी

0
अब बिना आधार सेंटर गए बनेगा ब्लू आधार कार्ड, इन स्टेप्स को करें फॉलो, खुद घर आएंगे अधिकारी
blue aadhaar card

Blue Aadhaar Card: भारत में आधार कार्ड जरूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक है. बड़ों से लेकर छोटे बच्चों तक के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है. स्कूल से एडमिशन लेने के लिए या फिर किसी भी सरकारी योजना में नाम जुड़वाने के लिए बच्चों का आधार कार्ड होना जरूरी है. इसके लिए 5 साल या फिर उससे छोटे बच्चों का ब्लू आधार कार्ड बनवाया जाता है. ऐसे में अगर आप भी अपने बच्चे का आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं तो फिर आपके लिए एक खुशखबरी है. क्योंकि, अब आपको आधार केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. आप घर में ही आराम से अपने बच्चे का आधार कार्ड बनवा सकते हैं. खास बात तो ये है कि इसके लिए बच्चे के आंखों के रेटिना और फिंगरप्रिंट को स्कैन नहीं करना पड़ता है.

यह भी पढ़ें: आधार कार्ड में बदलना है सरनेम तो फॉलो कर लें बस ये स्टेप्स, घर बैठे आसानी से हो जाएगा काम

करना होगा ये काम

बच्चों का बनने वाला ब्लू आधार कार्ड उनके माता-पिता के आधार से लिंक रहता है. इसलिए आप बिना आधार केंद्र जाए आराम से घर में ही अपने बच्चे का ब्लू आधार कार्ड बनवाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए आपको बस कुछ प्रक्रिया पूरी करनी होगी. जैसे-

  • आपको पहले इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (India Post Payments Bank) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा.
  • साइट पर होम पेज में Service request के ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक कर दें.
  • Service request पर क्लिक करते ही आपको दो ऑप्शन मिलेंगे. इसमें आपको IPPB Customers का ऑप्शन सेलेक्ट करना है.
  • इसके बाद आपको स्क्रीन पर कई सारे ऑप्शन नजर आएंगे, जिसमें आपको Child Aadhar Enrollment का ऑप्शन सेलेक्ट करना है.
  • Child Aadhar Enrollment का ऑप्शन सेलेक्ट करते ही नीचे स्क्रीन पर एक फॉर्म खुल जाएगा.
  • फॉर्म में मांगी गई जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर और अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस का पता भर दें.
  • फॉर्म जमा होने के 10 दिन बाद पोस्ट ऑफिस से कुछ लोग आपके घर आपके बच्चे का आधार कार्ड बनवाने के लिए आ जाएंगे.
  • इसके लिए आपसे एक निर्धारित शुल्क ली जाएगी.

ध्यान दें कि, अगर 10 दिन के बाद भी पोस्ट ऑफिस से कोई नहीं आता है, तो फिर आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस जाकर उन्हें अपनी रिक्वेस्ट के बारे में जानकारी दे सकते हैं. जिसके बाद उसी दिन आपका काम हो जाएगा. बता दें कि 5 साल के बाद आपको अपने बच्चे के फिंगरप्रिंट और रेटिना स्कैन आधार सेंटर जाकर अपडेट करवाना होगा.

यह भी पढ़ें: PM Modi AC Yojana 2025: मोदी सरकार फ्री दे रही AC? वायरल मैसेज का सच आया सामने

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

Previous article भारत में अब शराब के शौकीनों के लिए खुशखबरी, बियर और वाइन के दाम होंगे सस्ते
Next article बादलों के उठापटक करने से उमस और गर्मी कर रहा लोगों को बीमार
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel