[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Tim Cook ने बताया Apple का AI विजन: हम पहले नहीं, लेकिन सबसे बेहतर हैं

Tim Cook ने बताया Apple का AI विजन: हम पहले नहीं, लेकिन सबसे बेहतर हैं

0
Tim Cook ने बताया Apple का AI विजन: हम पहले नहीं, लेकिन सबसे बेहतर हैं
Apple Bets On AI

Tim Cook On Apple AI: AI की रेस में Apple ने भले धीमी शुरुआत की हो, लेकिन वह एआई की दुनिया में एक-एक कदम फूंक-फूंक कर रख रही है. Apple Intelligence के लॉन्च के साथ टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक नया अध्याय शुरू हो चुका है. जहां एक ओर Siri को मिलने वाला नया रूप उसे AI की रेस में सबसे आगे ले जा सकता है, वहीं दूसरी ओर Apple की VisionPro टीम, Baltra चिप और Houston डेटा सेंटर जैसे कदम इस बात का संकेत हैं कि Apple अब सिर्फ एक प्रोडक्ट कंपनी नहीं, बल्कि एक AI पावरहाउस बनने की तैयारी में है. इसकी झलक Apple के CEO Tim Cook ने कंपनी के टाउनहॉल इवेंट में दिखायी है.

Apple के CEO Tim Cook ने कंपनी के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए AI को “इंटरनेट, स्मार्टफोन और क्लाउड कंप्यूटिंग से भी बड़ा” बताया है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर Apple ने AI को अपनाने में देर की, तो कंपनी पीछे रह जाएगी.

“हम पहले नहीं आते, लेकिन जीतते जरूर हैं”

Cook ने माना कि Apple ने AI की दुनिया में देर से कदम रखा है, लेकिन उन्होंने कंपनी के इतिहास की याद दिलाई- Mac से पहले PC था, iPhone से पहले स्मार्टफोन. फिर भी Apple ने इन कैटेगरी को नये मायनों में परिभाषित किया. उन्होंने कहा, “AI के साथ भी हम यही करेंगे.”

Siri को मिलेगा नया रूप

Apple के सीनियर VP Craig Federighi ने बताया कि Siri को अब पूरी तरह से Large Language Models पर आधारित किया जा रहा है. VisionPro के निर्माता Mike Rockwell इस प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं. Federighi ने कहा, इससे बड़ा कोई प्रोजेक्ट नहीं है जिस पर लोग इतनी गंभीरता से काम कर रहे हों.

12,000 नयी भर्तियां और Baltra चिप का विकास

Apple ने पिछले साल 12,000 नये कर्मचारियों को नियुक्त किया, जिनमें से 40% R&D में AI पर काम कर रहे हैं. कंपनी Baltra नामक एक नयी क्लाउड AI चिप और Houston में AI सर्वर फैसिलिटी पर काम कर रही है.

रेगुलेशन और टैरिफ पर चिंता

Cook ने संभावित अमेरिकी टैरिफ और रेगुलेटरी दबावों पर चिंता जतायी है, जो कंपनी के लिए $1.1 बिलियन की तिमाही चुनौती बन सकते हैं. उन्होंने कहा, हमें ऐसे नियमों से बचना होगा जो यूजर एक्सपीरियंस और प्राइवेसी को नुकसान पहुंचाते हैं.

Cook का जोश: “इतना उत्साह पहले कभी नहीं देखा”

सभी चुनौतियों के बावजूद, Cook ने कहा, मैंने पहले कभी इतना उत्साह और ऊर्जा महसूस नहीं की.

Apple की AI एंट्री देर से जरूर हुई है, लेकिन TimCook का मंत्र साफ है:“हम पहले नहीं, लेकिन सबसे बेहतर हैं.” इस रणनीति में यूजर एक्सपीरियंस और प्राइवेसी को सबसे ऊपर रखा गया है, जो आज के AI युग में सबसे बड़ी चुनौती भी है.

Apple का AI गेम प्लान: टिम कुक ने कर ली आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को हर डिवाइस में लाने की तैयारी

Apple और Meta की नजर Perplexity AI पर क्यों? जानिए इस AI स्टार्टअप में क्या है खास

Previous article मवेशी लूट में सरपंच ने फंसाने का लगाया आरेप
Next article Vastu Tips: सिर्फ पैसों से ही नहीं देखते ही देखते किस्मत के भी बन जाएंगे धनी, वास्तु शास्त्र के ये उपाय रातोंरात बदल देंगे जिंदगी
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel