[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology TikTok ने US में किया Ban को चैलेंज, अमेरिकी संघीय सरकार के खिलाफ कर डाला केस

TikTok ने US में किया Ban को चैलेंज, अमेरिकी संघीय सरकार के खिलाफ कर डाला केस

0
TikTok ने US में किया Ban को चैलेंज, अमेरिकी संघीय सरकार के खिलाफ कर डाला केस
TikTok Ban

TikTok Ban in US: सोशल मीडिया मंच टिकटॉक और उसकी चीनी मूल की कंपनी बाइटडांस ने हिस्सेदारी बिक्री के लिए मजबूर करने या प्रतिबंध के दायरे में लाने वाले कानून को चुनौती देने के लिए अमेरिका की संघीय सरकार के खिलाफ मुकदमा दायर किया. यह मुकदमा संयुक्त राज्य अमेरिका में टिकटॉक के भविष्य पर एक लंबी कानूनी लड़ाई का कारण बन सकता है.

वीडियो अपलोड करने के लिए लोकप्रिय मंच टिकटॉक ने इस कानून को स्पष्ट रूप से असंवैधानिक बताया है, जिसे टिकटॉक के स्वामित्व के विनियमन के रूप में पेश किया गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने 95 अरब डॉलर के विदेशी सहायता पैकेज के हिस्से के रूप में इस कानून पर हस्ताक्षर किये हैं.

Tiktok Ban: अमेरिका में टिकटॉक पर लटकी तलवार, सरकार ने रखी यह शर्त

Tiktok Ban: अमेरिका-ऑस्ट्रेलिया में बैन हुआ टिकटॉक, तो क्या होगा चीन का एक्शन

LinkedIn: शॉर्ट वीडियो के जरिए जॉब खोजना होगा बेहद आसान, लिंक्डइन ला रहा TikTok जैसा वीडियो फीड

इस कानून में प्रावधान है कि टिकटॉक की मूल कंपनी बाइटडांस को नौ महीने के भीतर अपना मंच बेचना होगा. यदि बिक्री की दिशा में पहले से कोई प्रयास जारी है, तो कंपनी को सौदा पूरा करने के लिए तीन महीने की अतिरिक्त मोहलत मिलेगी.

हालांकि, बाइटडांस ने कहा है कि उसकी टिकटॉक को बेचने की कोई योजना नहीं है. लेकिन बिक्री की मंशा होने पर भी उसे चीन की सरकार से अनुमोदन लेना होगा. चीन पहले भी मंच की जबरन बिक्री का विरोध कर चुका है.

अमेरिका और चीन के बीच व्यापार संबंधों के रणनीतिक प्रतिद्वंद्विता में बदलने के बीच टिकटॉक भी एक जरिया बन गया है.

TikTok पर अमेरिका में प्रतिबंध का क्या कारण है?

अमेरिकी सरकार TikTok को सुरक्षा चिंताओं के कारण प्रतिबंधित करने की कोशिश कर रही है, यह मानते हुए कि इसकी चीनी मूल कंपनी बाइटडांस उपयोगकर्ताओं के डेटा को खतरे में डाल सकती है।

बाइटडांस ने किस प्रकार का मुकदमा दायर किया है?

बाइटडांस ने अमेरिका की संघीय सरकार के खिलाफ मुकदमा दायर किया है, जिसमें उन्होंने टिकटॉक के खिलाफ बनाए गए कानून को असंवैधानिक बताया है।

इस नए कानून का क्या प्रभाव है?

इस कानून के अनुसार, बाइटडांस को नौ महीने के भीतर टिकटॉक को बेचना होगा, या फिर कानून के दायरे में आना पड़ेगा। यदि पहले से कोई बिक्री प्रक्रिया चल रही है, तो कंपनी को तीन महीने का अतिरिक्त समय मिलेगा।

क्या बाइटडांस ने टिकटॉक बेचने की योजना बनाई है?

बाइटडांस ने स्पष्ट किया है कि उसकी टिकटॉक को बेचने की कोई योजना नहीं है, लेकिन यदि ऐसा करना होता है, तो उसे चीन की सरकार से अनुमोदन लेना होगा।

अमेरिका और चीन के बीच टिकटॉक का क्या स्थान है?

टिकटॉक अमेरिका और चीन के बीच व्यापार संबंधों की रणनीतिक प्रतिद्वंद्विता का एक प्रमुख उदाहरण बन गया है, जहां सुरक्षा और डेटा प्रबंधन पर विवाद गहरा हो गया है।

Previous article साइबर ठगों पर PNB का बड़ा प्रहार, बंद करने जा रहा है खाता!
Next article पटना में पीएम मोदी के रोड शो का रूट जानिए, करीब 4 किलोमीटर तक लोगों का अभिवादन स्वीकार करेंगे प्रधानमंत्री..
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel