[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology TECNO Pova 7 Series की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, डिजाइन का हुआ खुलासा

TECNO Pova 7 Series की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, डिजाइन का हुआ खुलासा

0
TECNO Pova 7 Series की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, डिजाइन का हुआ खुलासा
Tecno Pova 7 Series/ Flipkart

चाइनीज टेक कंपनी TECNO अपने TECNO Pova 7 Series को अगले हफ्ते लॉन्च करने वाली है. Pova 7 सीरीज के तहत कंपनी कई मॉडल लॉन्च कर सकती है. इसे लेकर कंपनी ने पहले ही एक टीजर जारी कर दिया है. इस टीजर में TECNO के नए मॉडल की झलक देखने को मिल रही है. जुलाई की शुरुआत में ही कंपनी अपने मॉडल को लॉन्च करने वाली है. लॉन्च डेट भी कंपनी ने अनाउंस कर दिया है. वहीं, उम्मीद की जा रही है कि इस सीरीज में बेस, प्रो और अल्ट्रा वेरिएंट यूजर्स को मिल सकता है. इसे लेकर ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर एक वेब पेज भी लाइव कर दिया गया है. जहां इस सीरीज से जुड़ी सारी जानकारी दी गई है. चलिए डालते हैं फिर एक नजर.

TECNO Spark Go 2 Review: 5000mAh बैटरी, AI फीचर, ₹6999 में कितना दमदार है ये फोन?

TECNO Pova 7 Series की लॉन्च डेट हो गई अनाउंस

TECNO अपने आगामी Pova 7 Series को भारत में 4 जुलाई को अपने ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ फ्लिपकार्ट पर लॉन्च करेगी. एक लीक के अनुसार, इस सीरीज में कंपनी तीन मॉडल POVA 7 5G, POVA 7 Pro 5G और POVA 7 Ultra 5G लॉन्च कर सकती है. हालांकि, इसे लेकर कंपनी ने ाभी तक कोई भी जानकारी नहीं दी है. फ्लिपकार्ट पर भी लाइव किये गए पेज पर भी अब तक कोई खुलासा नहीं किया गया है. उम्मीद है कि, कंपनी लॉन्च से पहले इस बारे में जानकारी शेयर करे.

संभावित स्पेसिफिकेशन

Pova 7 Series के फीचर्स कि बात करें तो, यह 5G सपोर्ट के साथ आएगी. फोन के टीजर को देख कर पता चल रहा है कि इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा. टीजर के अनुसार, फोन के डिजाइन कि बात करें तो बैक कैमरे के चारों ओर LED लाइट की पट्टी हो सकती है. फोन में डेल्टा लाइट इंटरफ़ेस शामिल हो सकता है. कंपनी का कहना है कि, यह नया डेल्टा इंटरफ़ेस वॉल्यूम कंट्रोल, म्यूज़िक प्लेबैक और नोटिफिकेशन जैसी एक्टिविटीज को क्विक रिस्पॉन्ड देने के लिए डिजाइन किया गया है.

वहीं, कंपनी का दावा है कि बिना नेटवर्क के भी यह फोन यूजर को कॉलिंग सर्विस देगा. इस सीरज में टेक्नो का इन-हाउस वॉयस असिस्टेंट Ella AI का मिलेगा. जो कई भाषा को सपोर्ट करेगा. फिलहाल, अभी इसके प्रोसेसर, बैटरी और ने फीचर्स के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है.

POCO F7 Review: 30 हजार के बजट में कितना Satisfying है POCO का ये नया फोन?

Redmi A4 5G का नया 6GB RAM वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, कीमत खुश कर देगी

Previous article अलग-अलग मामलों के पांच आरोपित गिरफ्तार
Next article मंगलवार व गुरुवार को लगेगा जनता दरबार
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel