[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 6000mAh बैटरी और AI फीचर्स के साथ Tecno Pova 7 5G Series की हुई एंट्री, जानें फीचर्स और कीमत

6000mAh बैटरी और AI फीचर्स के साथ Tecno Pova 7 5G Series की हुई एंट्री, जानें फीचर्स और कीमत

0
6000mAh बैटरी और AI फीचर्स के साथ Tecno Pova 7 5G Series की हुई एंट्री, जानें फीचर्स और कीमत
Tecno Pova 7 5G Series Launched

Tecno Pova 7 5G Series Launched: बजट स्मार्टफोन की रेस में Tecno ने कमाल कर रखा है. कंपनी ने भारत में अपनी नई Pova 7 5G सीरीज पेश कर दी है. इस सीरीज के तहत हमें दो दमदार स्मार्टफोन देखने को मिलते हैं पहला Tecno Pova 7 5G और दूसरा Tecno Pova 7 Pro 5G. दोनों फोन में MediaTek Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर दिया गया है. यह स्मार्टफोन्स कम कीमत पर एक यूनिक Delta Light Interface के साथ आते हैं जो डिवाइस को प्रीमियम और स्टाइलिश लुक देता है.आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन्स के फीचर्स, कीमत और अन्य जानकाररियों के बारे में. 

Tecno Pova 7 5G Series के फीचर्स 

Tecno Pova 7 5G में 6.78-इंच का FHD+ LTPS IPS डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और अधिकतम 900 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है. वहीं, Pova 7 Pro 5G मॉडल में 6.78-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन दी गई है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है.

इन दोनों स्मार्टफोन्स में Delta Light Interface नाम की एक खास सुविधा दी गई है, जिसमें 104 मिनी-एलईडी लाइट्स होती हैं. ये लाइट्स म्यूजिक, नोटिफिकेशन, वॉल्यूम और चार्जिंग के अनुसार जलती हैं. दोनों फोन्स में MediaTek Dimensity 7300 Ultimate (4nm) प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है. इंटरनल स्टोरेज दोनों ही डिवाइस में अधिकतम 256GB तक है.

Amazon-Flipkart नहीं यहां 12 हजार रुपये सस्ता मिल रहा iPhone 16

सॉफ्टवेयर की बात करें तो ये दोनों ही डिवाइस Android 15 आधारित HiOS 15 पर चलते हैं. इनमें Ella AI चैटबॉट भी शामिल है, जो हिंदी, मराठी और तमिल जैसी कई भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है.

कैमरा फीचर्स की बात करें तो Pova 7 5G के रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा और एक लाइट सेंसर दिया गया है जबकि फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा मिलता है. Pro वर्जन में पीछे की तरफ 64MP Sony IMX682 सेंसर के साथ 8MP का सेकेंडरी कैमरा है और फ्रंट में 13MP का कैमरा दिया गया है.

बैटरी के लिहाज से दोनों फोन्स में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. खास बात यह है कि Pova 7 Pro 5G में 30W वायरलेस चार्जिंग का विकल्प यूजर्स को मिलता है.

Tecno Pova 7 5G Series की कीमत और उपलब्धता

Tecno Pova 7 5G सीरीज की कीमत और उपलब्धता की बात करें तो इसका 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 12,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है. ये कीमतें सीमित समय के ऑफर के तहत हैं. इस स्मार्टफोन को ग्राहक तीन रंगों Geek Black, Magic Silver और Oasis Green  में खरीद सकते हैं.

Tecno Pova 7 Pro 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये रखी गई है जबकि 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 17,999 रुपये है. यह स्मार्टफोन तीन रंगों Dynamic Grey, Geek Black और Neon Cyan में उपलब्ध होगा. इसकी बिक्री 10 जुलाई 2025 से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी.

52000 रुपये सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S24 Ultra, कहीं छूट न जाए आपसे ये शानदार मौका

Previous article जवानी में ही हो जाएगा 70 वाला हाल, सब लोग बूढ़ा बोलकर चिढ़ाएंगे, अगर आप भी करते हैं ये 5 गलतियां
Next article Motihari: वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत भाषण, कविता व पोस्टर प्रदर्शनी आयोजित
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel