[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology TECNO POP X 5G भारत में लॉन्च, बजट में मिलेंगे AI फीचर्स और बड़ी बैटरी

TECNO POP X 5G भारत में लॉन्च, बजट में मिलेंगे AI फीचर्स और बड़ी बैटरी

0
TECNO POP X 5G भारत में लॉन्च, बजट में मिलेंगे AI फीचर्स और बड़ी बैटरी
टेक्नो पॉप एक्स 5जी भारत में लॉन्च / फोटो- टेक्नो ऑफिशियल

TECNO ने भारत में अपने बजट 5G पोर्टफोलियो को मजबूत करते हुए नया TECNO POP X 5G लॉन्च कर दिया है. यह स्मार्टफोन खास तौर पर लंबी बैटरी लाइफ, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI फीचर्स पर फोकस करता है. साथ ही कनेक्टिविटी के लिए इसमें कुछ खास फीचर्स दिए गए हैं, जिससे बिना नेटवर्क के भी यूजर्स आसानी से कॉल पर बात कर सकते हैं. ऐसे में किफायती कीमत में आने वाला यह डिवाइस उन यूजर्स को टारगेट करता है, जो कम बजट में 5G और नए फीचर्स चाहते हैं.

डिजाइन और डिस्प्ले

फोन का डिजाइन स्लिम और मॉडर्न रखा गया है, जिसकी मोटाई सिर्फ 8.18mm है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है, जो स्क्रॉलिंग और डेली यूज को स्मूद बनाता है.

इसके रियर में iPhone Air स्टाइल कैमरा डिजाइन दिया गया है, जिसे एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमिनियम से बनाया गया है, जिससे इसकी मजबूती बढ़ती है.

बैटरी और ड्यूरेबिलिटी

TECNO POP X 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6500mAh की बड़ी बैटरी है, जो इस प्राइस रेंज में कम ही देखने को मिलती है. इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है.

फोन में IP64 रेटिंग मिलती है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित रखती है. साथ ही कंपनी ने इसमें ड्रॉप रेजिस्टेंस का दावा भी किया है, जिससे यह रोजमर्रा के इस्तेमाल में ज्यादा टिकाऊ बनता है.

कनेक्टिविटी और ऑफलाइन कम्युनिकेशन

यह स्मार्टफोन 5G सपोर्ट के साथ आता है, जिसमें 4×4 MIMO और कैरियर एग्रीगेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिससे बेहतर और स्टेबल नेटवर्क कनेक्टिविटी मिलती है.

इस स्मार्टफोन की खास बात इसका FreeLink Communication फीचर है. इसके जरिए यूजर्स बिना किसी मोबाइल नेटवर्क के भी आसपास मौजूद डिवाइसेस से सीधे कनेक्ट हो सकते हैं. यह टेक्नोलॉजी करीब 1.5 किलोमीटर की दूरी तक वॉयस कॉल, मैसेजिंग और फाइल शेयरिंग की सुविधा देती है, खासकर खुले इलाकों में.

सॉफ्टवेयर और AI इंटीग्रेशन

TECNO POP X 5G में कई AI-बेस्ड फीचर्स दिए गए हैं, जो रोजमर्रा के काम को आसान बनाने में मदद करते हैं. जैसे-

ऑडियो और कम्युनिकेशन: बेहतर कॉलिंग अनुभव के लिए AI Noise Cancellation और WhatsApp Assistant मिलता है.

प्रोडक्टिविटी: AI Writing Assistant और Circle to Search जैसे फीचर्स से काम करना आसान हो जाता है.

फोटोग्राफी और एडिटिंग: AI Eraser 2.0, AI Image Extender और AI Flash Snap जैसे टूल्स फोटो एडिटिंग को स्मार्ट बनाते हैं.

TECNO POP X 5G के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: 6.78-इंच HD+ डिस्प्ले (720 × 1576 पिक्सल), 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग, 560 निट्स ब्राइटनेस

कैमरा: 13MP रियर कैमरा, LED फ्लैश, 8MP फ्रंट कैमरा (f/2.0 अपर्चर)

प्रोसेसर: ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6400 (6nm) प्रोसेसर, Mali-G57 MC2 GPU

सॉफ्टवेयर: Android 16 पर बेस्ड HiOS 16

स्टोरेज: 4GB / 6GB LPDDR4x RAM, 128GB UFS 2.2 स्टोरेज, माइक्रोSD से 2TB तक एक्सपेंडेबल, डुअल सिम (nano + nano + microSD)

कनेक्टिविटी: 5G (SA/NSA), डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi (2.4GHz + 5GHz), Bluetooth 5.3, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS, USB Type-C

कीमत और उपलब्धता

TECNO POP X 5G की बिक्री भारत में 24 अप्रैल से शुरू होगी. इसे अमेजन से खरीदा जा सकता है. यह दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा-

  • 4GB RAM + 128GB स्टोरेज: ₹15,999
  • 6GB RAM + 128GB स्टोरेज: ₹17,999

यह स्मार्टफोन दो नेचर-इंस्पायर्ड कलर ऑप्शन में पेश किया गया है.

यह भी पढ़ें: 6500mAh बैटरी के साथ आ रहा Motorola Edge 70 Pro, जानें फीचर्स

Previous article बंगाल चुनाव: गोसाबा में तृणमूल कार्यकर्ता पर गोलीबारी, 3 भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार
Next article कल किस राशि की चमकेगी किस्मत और किन्हें रहना होगा सतर्क, पढ़ें 21 अप्रैल का राशिफल
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel