[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology रुला रहा स्लो इंटरनेट, तो बस फोन में कर लें ये काम, बिजली की रफ्तार से डाउनलोड होगी मूवी

रुला रहा स्लो इंटरनेट, तो बस फोन में कर लें ये काम, बिजली की रफ्तार से डाउनलोड होगी मूवी

0
रुला रहा स्लो इंटरनेट, तो बस फोन में कर लें ये काम, बिजली की रफ्तार से डाउनलोड होगी मूवी
Tips to Boost Internet Speed

Tips to Boost Internet Speed: आजकल ज्यादा से ज्यादा काम ऑनलाइन ही निपटाए जा रहे हैं. अब चाहे वो पढ़ाई हो, शॉपिंग हो या फिर मूवी देखना आसानी से सब कुछ ऑनलाइन हो जा रहा है. इन कामों को निपटाने के लिए मोबाइल इंटरनेट या Wi-Fi की जरूरत पड़ती है. आज के समय में कई सारे ऐसे अनलिमिटेड डेटा वाले प्लान भी आने लगे हैं कि डेटा खत्म होने की भी टेंशन नहीं होती. लेकिन टेंशन तब हो जाती है जब डेटा होने के बाद भी इंटरनेट स्पीड रुला देती है. यानी कि स्लो हो जाती है और मूवी डाउनलोड या ऑनलाइन क्लास या फिर ऑफिस का काम बीच में ही अटक जाता है. कभी-कभी नेटवर्क खराब होने के कारण भी ये दिक्कतें होती हैं. लेकिन कभी कभी ऐसा नहीं होता. अगर आप भी हर वक्त इंटरनेट स्पीड को लेकर परेशान रहते हैं, तो यहां दिए गए कुछ टिप्स आजमा कर आप उसे ठीक कर सकते हैं. आइए जानते हैं क्या है वो टिप्स.

कार का AC नहीं कर रहा कूलिंग! झटपट कर लें ये काम, झुलसाती गर्मी में फ्रीजर बन जाएगा केबिन

रीस्टार्ट करके देखें

अगर आप लगातार अपने फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो फिर एक बार अपने फोन को रीस्टार्ट करके देखें. क्योंकि, कई बार ज्यादा इस्तेमाल होने के कारण भी फोन के सॉफ्टवेयर पर ज्यादा लोड पड़ता है और इंटरनेट स्पीड स्लो हो जाती है. ऐसे में आप एक बार रीस्टार्ट करके देख सकते हैं.

बैकग्राउंड ऐप्स करें क्लोज

कई बार एक साथ हम कई सारे ऐप्स खोल कर उसे बैकग्राउंड में छोड़ देते हैं. जिस कारण भी फोन की इंटरनेट स्पीड कम हो जाती है. ऐसे में आप अपने फोन के बैकग्राउंड में चलने वाले उन ऐप्स को बंद कर दें. जिसका इस्तेमाल आप नहीं कर रहे हो.

कैशे (Cache) करें क्लीन

ऐप्स के Cache क्लियर न करने के कारण भी इंटरनेट स्पीड कम हो जाती है. ऐसे में Settings में जाकर Apps और Notification में जाकर ऐप्स पर क्लिक करें. फिर ऐप्स के स्टोरेज में जाकर कैशे क्लियर करें.

नेटवर्क सेटिंग्स रीसेट करें

कभी-कभी स्मार्टफोन के Settings में किसी तरह की गड़बड़ी हो जाने के कारण भी इंटरनेट स्लो काम करता है. ऐसे में एक बार अपने फोन के Settings में जाकर नेटवर्क सेटिंग्स में जाकर चेक करें.

फोन रखें अपडेट

कभी-कभी फोन के सॉफ्टवेयर या ऐप अपडेट नहीं होने के कारण भी इंटरनेट सही से फोन में काम नहीं करता. ऐसे में आप अपने फोन में एक बार सॉफ्टवेयर अपडेट को जरूर चेक कर लें.

यह भी पढ़ें:  आधा भारत नहीं जानता बाल्टी भर पानी कूलर से जाता कहां है और AC में आता कहां है

यह भी पढ़ें:  आधा भारत नहीं जानता इन्वर्टर की बैटरी में पानी भरने का सही तरीका, जान जाएगा तो कहलाएगा उस्ताद

Previous article सिपाही ने उठायी एके-47 और सिर में मार ली गोली, पुलिस कैंपस में मचा हड़कंप
Next article बिहार में वज्रपात से 12 लोगों की मौत, मानसून की एंट्री से ठीक पहले मौसम ने मचायी तबाही
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel