[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology आज आएगा Budget 2026, टेक सेक्टर को AI मिशन से बड़ी उम्मीद

आज आएगा Budget 2026, टेक सेक्टर को AI मिशन से बड़ी उम्मीद

0
आज आएगा Budget 2026, टेक सेक्टर को AI मिशन से बड़ी उम्मीद
बजट 2026 टेक्नोलॉजी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में Budget 2026 पेश करने वाली हैं. बजट भाषण सुबह 11 बजे शुरू हो जाएगी. ऐसे में देश की टेक्नोलॉजी कंपनियों को उम्मीद है, कि केंद्रीय बजट 2026-27 में सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इकोसिस्टम के विकास पर खास जोर देगी. इसमें AI इनोवेशन, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और अलग-अलग सेक्टर्स में AI अपनाने के लिए बाजार में पूंजी (लिक्विडिटी) बढ़ाने जैसे कदम शामिल हो सकते हैं. आइए जानते हैं कि इस बार टेक्नोलॉजी सेक्टर में क्या-क्या बड़ा हो सकता है.

AI को स्ट्रैटेजी माना गया, रेस नहीं

29 जनवरी को संसद में पेश इकोनॉमिक सर्वे में AI को सिर्फ टेक्नोलॉजिकल कॉम्पिटिशन नहीं, बल्कि इकोनॉमिक स्ट्रैटेजी के रूप में देखा गया है. सर्वे में कहा गया है कि भारत के लिए नीचे से ऊपर (bottom-up) और सेक्टर-विशेष AI मॉडल ज्यादा कारगर होंगे. साथ ही ओपन और आपस में जुड़ने वाले (interoperable) सिस्टम पर जोर दिया गया है, ताकि सहयोग और साझा इनोवेशन को बढ़ावा मिल सके. ऐसे में केंद्रीय बजट 2026 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर खास ध्यान दिए जाने की उम्मीद है. दुनिया भर में AI को लेकर तेजी से काम हो रहा है और भारत भी इसमें खुद को मजबूत करना चाहता है.

भारत AI मिशन (Bharat AI Mission): सरकार भारत AI मिशन के लिए करीब 50,000 करोड़ रुपये का बजट दे सकती है. इसका मकसद देश में मजबूत AI सिस्टम तैयार करना है. इसके तहत भारत की अपनी कंप्यूटिंग क्षमता डेवलप की जाएगी, AI चिप्स डिजाइन करने पर जोर होगा और बड़े डेटा सेंटर्स बनाए जाएंगे.

सेमीकंडक्टर सेक्टर को बढ़ावा (Semiconductors): सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री को उम्मीद है कि सरकार इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के तहत पहले से मंजूर प्रोजेक्ट्स के लिए ज्यादा पैसा देगी. साथ ही कंपनियों को समय पर फंड मिले, इसके लिए तेज और आसान भुगतान प्रक्रिया लाई जा सकती है.

डीपटेक स्टार्टअप्स को सपोर्ट (Deeptech): नई तकनीकों पर काम करने वाले डीपटेक स्टार्टअप्स सरकार से खास मदद की डिमांड कर रहे हैं., जिसमें एक अलग डीपटेक फंड बनाने और इनोवेशन करने वाली कंपनियों को टैक्स में छूट दी जाने की मांग शामिल है.

वहीं टेक इंडस्ट्रीज का मानना है, कि अगर बजट 2026-27 में AI, सेमीकंडक्टर, लॉजिस्टिक्स, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और स्किल डेवलपमेंट पर ठोस कदम उठाए गए, तो भारत आने वाले वर्षों में AI-बेस्ड ग्लोबल लीडर बन सकता है.

यह भी पढ़ें: ऑटो सेक्टर की टिकी नजर Budget 2026 पर: कार, EV और टू-व्हीलर इंडस्ट्री के लिए क्या उम्मीदें

Previous article Latest Baby Names in Hindi: इन लेटेस्ट नामों से अपने नन्हे मुन्ने को दें अलग पहचान, यहां देखें लिस्ट  
Next article Green Moong Idli: सुबह-सुबह ब्रेकफास्ट में हरी मूंग से तैयार करें लाजवाब इडली, जानें बनाने का तरीका 
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel