[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology ऐसे छिपाएं Instagram Online Activity, कोई नहीं देख पाएगा कब थे एक्टिव

ऐसे छिपाएं Instagram Online Activity, कोई नहीं देख पाएगा कब थे एक्टिव

0
ऐसे छिपाएं Instagram Online Activity, कोई नहीं देख पाएगा कब थे एक्टिव
इंस्टाग्राम

कई बार हम Instagram सिर्फ रील्स देखने या मैसेज पढ़ने के लिए ओपन करते हैं, लेकिन सामने वाले को पता चल जाता है कि हम ऑनलाइन हैं. ऐसे में न चाहते हुए भी सामने को रिप्लाई देना पड़ जाता है. हालांकि, अगर आप चाहते हैं कि इंस्टाग्राम यूज करते समय आपकी ऑनलाइन एक्टिविटी किसी को दिखाई न दे, तो इसका भी अच्छा जुगाड़ है. इसके लिए बस आपको एक फीचर को ऑफ करना है और बस फिर आप जितनी मर्जी चाहे उतना ऑनलाइन रहिए और सामने वाले को पता तक नहीं चलेगा. आइए जानते हैं इस फीचर के बारे में और इसे कैसे कर सकते हैं ऑफ.

कौन सा है इंस्टाग्राम का फीचर?

Instagram पर जब आप ऑनलाइन होते हैं, तो आपकी प्रोफाइल के पास एक ग्रीन डॉट दिखाई देता है. इसे Active Status फीचर कहा जाता है. इस फीचर की मदद से आपके दोस्त या फॉलोअर्स देख सकते हैं, कि आप इस समय ऐप पर एक्टिव हैं या आखिरी बार कब ऑनलाइन थे. अच्छी बात यह है कि आप कुछ आसान स्टेप्स में इस Active Status फीचर को बंद कर सकते हैं.

Active Status बंद करना क्यों फायदेमंद है?

Instagram में Active Status डिफॉल्ट रूप से ऑन रहता है. ऐसे में अगर आप इसे बंद कर देते हैं, तो-

  • कोई भी यह नहीं देख पाएगा कि आप ऑनलाइन हैं या नहीं,
  • आपकी Last Active जानकारी भी दिखाई नहीं देगी,
  • आपको किसी को भी रिप्लाई देने का प्रेशर नहीं होगा,

हालांकि, जब आप Active Status बंद करते हैं, तो आप भी यह नहीं देख पाएंगे कि आपके दोस्त या कोई और ऑनलाइन हैं या नहीं.

कैसे ऑफ करें Active Status?

Android फोन में इसे बंद करने के लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:

  • सबसे पहले Instagram ऐप ओपन करें.
  • अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करके प्रोफाइल पेज पर जाएं.
  • ऊपर राइट साइड ओर दिए गए तीन लाइन वाले मेनू पर क्लिक करें.
  • अब Settings and Activity में जाएं.
  • यहां Messages and story replies ऑप्शन सेलेक्ट करें.
  • फिर Show Activity Status पर टैप करें.
  • अब टॉगल को ऑफ कर दें.

iPhone में Active Status ऑफ करने के लिए ये प्रोसेस फॉलो करें:

  • Instagram ऐप ओपन करें.
  • अपनी प्रोफाइल में जाएं.
  • ऊपर दिए गए तीन लाइन मेनू पर टैप करें.
  • Settings and Activity पर जाएं.
  • Messages and story replies सेलेक्ट करें.
  • Show Activity Status पर टैप करें.
  • टॉगल को बंद कर दें.

Instagram Web पर ऑफ करने के लिए ये प्रोसेस फॉलो करें:

  • अपने ब्राउजर में instagram.com ओपन करें और लॉगिन करें.
  • मेनू में More ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अब Settings खोलें.
  • Messages and story replies में जाएं.
  • Show Activity Status ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • टॉगल को ऑफ कर दें.

इसके बाद कोई भी यह नहीं देख पाएगा कि आप Instagram पर कब ऑनलाइन हैं या आखिरी बार कब एक्टिव थे.

यह भी पढ़ें: नया iPhone खरीदा? तुरंत बदलें ये 3 जरूरी सेटिंग्स, फायदे में रहेंगे

Previous article नीतीश के निशांत की राजनीति में एंट्री, पप्पू यादव बोले- विरासत बचाने में होंगे कामयाब
Next article पीरियड से पहले क्यों बदल जाता है मूड? डॉ. प्रियंका त्रिवेदी ने बताई वजह 
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel