[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology स्टारलिंक की भारत में लॉन्चिंग बेहद करीब, एलन मस्क ने कह दी बड़ी बात

स्टारलिंक की भारत में लॉन्चिंग बेहद करीब, एलन मस्क ने कह दी बड़ी बात

0
स्टारलिंक की भारत में लॉन्चिंग बेहद करीब, एलन मस्क ने कह दी बड़ी बात
Starlink India Launch Soon

Starlink India Launch Soon Elon Musk Signal: भारत में सैटेलाइट इंटरनेट की सबसे चर्चित एंट्री अब पहले से कहीं ज्यादा नजदीक दिख रही है. एलन मस्क के एक छोटे से बयान ने माहौल गर्म कर दिया है, और सरकारी स्तर पर चल रही बैठकों ने साफ कर दिया है कि स्टारलिंक का इंतजार अब लंबा नहीं रहने वाला.

मस्क का संकेत, भारत को सेवा देने की तैयारी पूरी

एलन मस्क ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि वे भारत में स्टारलिंक सेवा देने के लिए उत्साहित हैं. यह एक लाइन भले ही छोटी हो, लेकिन यह ऐसे समय आई है जब कंपनी और सरकार के बीच अंतिम दौर की बातचीत चल रही है. इससे साफ है कि भारत स्टारलिंक की प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर है.

Image 136
स्टारलिंक इंडिया जल्द लॉन्च होगा-एलन मस्क का संकेत / एक्स

दिल्ली में हाई-लेवल मीटिंग से बढ़ी लॉन्च की उम्मीदें

नयी दिल्ली में सिंधिया और स्टारलिंक की बिजनेस ऑपरेशंस वाइस प्रेसिडेंट लॉरेनड्रेयर की मुलाकात ने लॉन्च टाइमलाइन को लेकर उम्मीदें और बढ़ा दी हैं. सरकार ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाने के लिए सैटेलाइट टेक्नोलॉजी को अहम मान रही है. ड्रेयर ने भी कहा कि स्टारलिंक भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने को तैयार है.

घनी आबादी वाले शहरों में नहीं, गांवों में चमकेगा स्टारलिंक

एक पॉडकास्ट बातचीत में मस्क ने साफ किया कि स्टारलिंक का असली फायदा उन जगहों को मिलेगा जहां इंटरनेट या तो बेहद कमजोर है या बहुत महंगा. उन्होंने बताया कि तकनीकी सीमाओं के कारण यह सेवा बड़े शहरों में सिर्फ 1-2% यूजर्स को ही संभाल सकती है, जबकि छोटे कस्बों और गांवों में यह गेम-चेंजर साबित हो सकती है.

वेबसाइट ग्लिच से कीमतें वायरल, कंपनी ने बताया ‘डमी डेटा’

कुछ दिन पहले स्टारलिंक की वेबसाइट पर भारत की संभावित कीमतें दिखने लगीं- मासिक शुल्क ₹8,600 और हार्डवेयर ₹34,000. सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हुआ, लेकिन कंपनी ने तुरंत स्पष्ट किया कि यह सिर्फ टेस्टिंग के दौरान दिखा ‘डमी डेटा’ था. असली कीमतें अभी तय नहीं हुई हैं.

अंतिम मंजूरी का इंतजार, कंपनी के अंदर बढ़ा उत्साह

स्टारलिंक की उपलब्धता मैप पर भारत अभी भी “पेंडिंग रेगुलेटरी अप्रूवल” दिखाई दे रहा है, लेकिन उद्योग जगत में चर्चा है कि फाइलें तेजी से आगे बढ़ रही हैं. कंपनी का कहना है कि उनकी टीमें अंतिम सरकारी मंजूरी मिलते ही सेवा शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

15 दिन में 9 लाख फॉलोअर्स गायब, तो अनुपम खेर ने एलन मस्क से पूछा सवाल, ग्रोक ने दिया यह जवाब

निखिल कामत के पॉडकास्ट में दिखा एलन मस्क का भारत प्रेम, पार्टनर शिवॉन जिलिस हाफ-इंडियन, बेटे का नाम शेखर

Previous article इटखोरी के पिकनिक स्पॉट पर आने लगे हैं सैलानी
Next article पेट्रोल टैंकर चालक से 1.56 लाख की लूट, प्राथमिकी दर्ज
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel