[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Spotify Wrapped 2025: आ गया इस साल का स्पॉटिफाई रैप्ड, जानें इंडिया में कौन बना नंबर-1 आर्टिस्ट?

Spotify Wrapped 2025: आ गया इस साल का स्पॉटिफाई रैप्ड, जानें इंडिया में कौन बना नंबर-1 आर्टिस्ट?

0
Spotify Wrapped 2025: आ गया इस साल का स्पॉटिफाई रैप्ड, जानें इंडिया में कौन बना नंबर-1 आर्टिस्ट?
Spotify Wrapped 2025

Spotify Wrapped 2025: Spotify ने अपना Wrapped 2025 रिकैप जारी कर दिया है. इसमें यूजर्स को पूरे साल सुनी गई चीजों की डिटेल रिपोर्ट मिलती है. इस बार भी पुराने ट्रैकिंग फीचर्स के साथ-साथ कुछ नए टूल्स ऐड किए गए हैं, जिनसे पता चलता है कि लोगों ने प्लेटफॉर्म पर म्यूजिक, पॉडकास्ट और ऑडियोबुक्स को कैसे सुना और उनके साथ कैसे कनेक्ट हुए.

Spotify Wrapped 2025 में इस बार भी वही मजेदार हाइलाइट्स मिलते हैं. आपने कितने मिनट गाने सुने, आपकी टॉप सॉन्ग लिस्ट, पसंदीदा आर्टिस्ट, टॉप जॉनर और पॉडकास्ट की डिटेल्स. कुछ लोगों को अपने पसंदीदा आर्टिस्ट के वीडियो मैसेज भी देखने को मिल सकते हैं, खासकर उन म्यूजीशियन्स के जो इस साल की क्रिएटर प्रोग्राम लिस्ट में शामिल थे और जिन्हें आपने अक्सर सुना है.

क्या नया है इस बार के Spotify Wrapped में?

इस साल Spotify ने कई नए फीचर्स जोड़े हैं. इनमें से एक है Listening Age, जो आपके म्यूजिक टेस्ट को आपकी उम्र के आसपास के लोगों से तुलना करके दिखाता है. यह फीचर गानों के रिलीज ईयर को देखकर बताता है कि आपकी सुनने की पसंद किस तरह की है. इसके अलावा Spotify ने Top Albums फीचर भी लॉन्च किया है, जिसमें आपको सालभर में सबसे ज्यादा सुने गए एल्बम दिखते हैं. एक और मजेदार फीचर Top Song Quiz भी आया है, जहां आप इंटरैक्टिव तरीके से अंदाजा लगा सकते हैं कि आपका सबसे ज्यादा सुना गया गाना कौन सा था.

Wrapped 2025 में एक नया फीचर Fan Leaderboard भी ऐड किया गया है. इसमें आप देख सकते हैं कि दुनिया भर में किसी कलाकार को सुनने वालों में आपकी रैंक कितनी है, जो आपके द्वारा सुने गए कुल मिनट्स के हिसाब से तय होती है. इसके अलावा Top Artist Sprint नाम का फीचर भी है, जो बताता है कि पूरे साल आपकी टॉप 5 आर्टिस्ट्स की मंथली रैंकिंग कैसे ऊपर-नीचे होती रही.

इंडिया में सबसे ज्यादा सुने जाने वाले गाने

  • Raanjhan- Sachet-Parampara
  • Finding Her- Kushagra, Bharath, Saaheal
  • Saiyaara- Tanishk Bagchi, Faheem Abdullah, Arslan Nizami, Irshad Kamil
  • Sahiba- Aditya Rikhari
  • Ishq- Faheem Abdullah, Rauhan Malik, Amir Ameer
  • Jo Tum Mere Ho- Anuv Jain
  • Ishq Hai- Anurag Saikia, Raj Shekhar, Romy, Amarabha Banerjee, Varun Jain, Madhubanti Bagchi
  • Apna Bana Le- Sachin-Jigar, Arijit Singh
  • Sahiba- Jasleen Royal, Stebin Ben, Priya Saraiya, Aditya Sharma
  • Tere Bina- A.R. Rahman, Chinmayi, Murtuza Khan, Qadir Khan

इंडिया में सबसे ज्यादा सुने जाने वाले आर्टिस्ट्स

  • Arjit Singh (अरिजीत सिंह)
  • Pritam (प्रीतम)
  • Shreya Ghoshal (श्रेया घोषाल)
  • AR Rahman (ए.आर. रहमान)
  • Anirudh Ravichander (अनिरुद्ध रविचंदर)
  • Sachin-Jigar (सचिन-जिगर)
  • Alka Yagnik (अलका याग्निक)
  • Udit Narayan (उदित नारायण)
  • Tanishk Bagchi (तनिष्क बागची)
  • Masoom Sharma (मसूम शर्मा)
Ravi Shashtri On Pk 1
प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को

यह भी पढ़ें: YouTube ने पेश किया धमाकेदार Recap, अब देखिए सालभर के वीडियो हाइलाइट्स

Previous article Indigo Share Price: उड़ान रद्द होने से IndiGo को कितना नुकसान? मुनाफे, भरोसे और शेयरों पर असर
Next article Budh Gochar 2025: इस 6 दिसंबर को बुध के राशि परिवर्तन बदल जाएगी किस्मत, जानें 12 राशियों पर कैसा रहेगा असर
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel