[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Spotify Premium प्लान्स हुए सस्ते, अब ₹139 में मिलेगा Standard सब्सक्रिप्शन

Spotify Premium प्लान्स हुए सस्ते, अब ₹139 में मिलेगा Standard सब्सक्रिप्शन

0
Spotify Premium प्लान्स हुए सस्ते, अब ₹139 में मिलेगा Standard सब्सक्रिप्शन
Spotify

म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Spotify ने भारत में अपने सब्सक्रिप्शन प्लान्स में बड़ा बदलाव कर दिया है. कंपनी ने चुपचाप अपने सबसे सस्ते Premium Lite प्लान को वेबसाइट और ऐप से हटा दिया है. यह प्लान नवंबर 2025 में लॉन्च किया गया था और भारत में Spotify का सबसे किफायती प्रीमियम ऑप्शन माना जाता था. इसमें यूजर्स को मंथली 139 रुपये में बिना विज्ञापन के 160 kbps तक की ऑडियो क्वालिटी के साथ म्यूजिक स्ट्रीमिंग मिलती थी. अब कंपनी ने इसकी जगह Premium Standard प्लान की कीमत कम कर दी है. साथ ही Student प्लान को भी पहले से सस्ता कर दिया गया है और नए यूजर्स के लिए कुछ लिमिटेड-टाइम ऑफर्स भी पेश किए गए हैं.

Spotify के प्लान्स में क्या-क्या बदला?

Spotify का Premium Standard प्लान अब 139 रुपये प्रति महीने में उपलब्ध होगा. इससे पहले इस प्लान की कीमत मंथली 199 रुपये थी. खास बात यह है कि यही कीमत पहले Premium Lite प्लान की भी थी.

साथ ही अब नए प्रीमियम यूजर्स को कंपनी शुरुआती तीन महीनों का ऑफर भी दे रही है, जिसमें 99 रुपये में तीन महीने तक सब्सक्रिप्शन लिया जा सकता है. इसके बाद यूजर्स को 139 रुपये मंथली पेमेंट करना होगा.

Premium Standard प्लान में यूजर्स को कई एडिशनल फायदे मिलते हैं, जैसे 320 kbps तक हाई-क्वालिटी ऑडियो स्ट्रीमिंग, ऑफलाइन डाउनलोड और पूरी तरह ऐड-फ्री म्यूजिक एक्सपीरियंस.

Student प्लान भी हुआ सस्ता

Spotify ने अपने Premium Student प्लान की कीमत भी घटा दी है. अब यह प्लान 99 रुपये की बजाय 69 रुपये मंथली मिलेगा.

कंपनी नए एलिजिबल यूजर्स को पहले दो महीनों के लिए 69 रुपये में ही सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रही है. इस प्लान में भी ऐड-फ्री म्यूजिक और 320 kbps तक की हाई-क्वालिटी ऑडियो स्ट्रीमिंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी.

Spotify प्रीमियम प्लान्स लिस्ट
Spotify प्रीमियम प्लान्स लिस्ट

Premium Platinum प्लान में कोई बदलाव नहीं

Spotify का टॉप-टियर Premium Platinum प्लान फिलहाल पहले जैसा ही रहेगा. कंपनी ने इसकी कीमत और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया है.

Premium Lite यूजर्स का क्या होगा?

फिलहाल Spotify ने यह साफ नहीं किया है कि Premium Lite प्लान इस्तेमाल कर रहे मौजूदा यूजर्स का क्या होगा. अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है कि कंपनी उन्हें कुछ समय तक उसी प्लान पर रखेगी, ऑटोमैटिकली Premium Standard में शिफ्ट करेगी या नया प्लान चुनने के लिए कहेगी. माना जा रहा है कि कंपनी भारत में अपने सब्सक्रिप्शन पोर्टफोलियो को आसान बनाने और यूजर्स को बेहतर वैल्यू देने के लिए यह बदलाव कर रही है.

यह भी पढ़ें: अब देखते ही गायब हो जाएगी फोटो, Instagram पर आया Snapchat जैसा फीचर

Previous article Bettiah News: शिक्षकों के लिए नया आदेश, स्कूल अवधि के पहले या बाद ही करनी होगी जनगणना की ‘फील्ड ड्यूटी’
Next article Sony Xperia 1 VIII: 1TB स्टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड और 3.5mm जैक के साथ आया सोनी का नया फ्लैगशिप फोन
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel