[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology बारिश में भीग गया स्मार्टफोन? ये तरीका अपनाया तो वारंटी भी नहीं आएगी काम

बारिश में भीग गया स्मार्टफोन? ये तरीका अपनाया तो वारंटी भी नहीं आएगी काम

0
बारिश में भीग गया स्मार्टफोन? ये तरीका अपनाया तो वारंटी भी नहीं आएगी काम
भीगे स्मार्टफोन को चावल में रखना कितना सही?

Smartphone Tips: देश के कई हिस्सों में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. कई जगहों पर मूसलाधार बारिश हो रही है तो कहीं-कहीं बारिश की हल्की-फुल्की फुहार देखने को मिल रही है. ऐसे में हर कोई इस बारिश से परेशान हो चुका है. खास कर वे लोग जिन्हें हर दिन काम के सिलसिले में बाहर निकलना पड़ रहा है. बारिश में बाहर निकलने पर लोगों को बस एक ही डर सताता है कि वे खुद भीग जाएं, लेकिन उनका स्मार्टफोन न भीगे. हालांकि, स्मार्टफोन को अच्छे से रखने के बावजूद थोड़ा बहुत बारिश का पानी तो फोन में चला ही जाता है. ऐसे में फोन खराब न हो ये सोच कर कई लोग ऐसी गलती कर देते हैं कि उनका फोन सच में खराब हो ही जाता है. अगर आप भी बारिश में हर दिन बाहर निकलते हैं और फोन भीगने पर आप भी ये गलती कर देते हैं, तो संभल जाइए. वरना आपका हजारों का फोन 2 सेकेंड में बर्बाद हो जाएगा.

लोग कर रहे ये गलती

बारिश में स्मार्टफोन भीग जाने के बाद अक्सर लोग उसे सुखाने की कोशिश में लग जाते हैं. वहीं, फोन सुखाने के लिए कई लोग चावल का सहारा लेते हैं. दरअसल, कई लोगों का मानना है कि स्मार्टफोन अगर भीग जाए, तो उसे तुंरत चावल के डब्बे में डाल देने से वह ठीक हो जाएगा. लेकिन उन्हें ये नहीं पता कि ऐसा कर वे अपने फोन को और खराब कर रहे हैं. कई लोग ये नहीं जानते कि फोन को चावल में रखना सही भी है या नहीं.

गीले फोन के लिए चावल कितना सही

गीले चावल में भीगे स्मार्टफोन को रखने से फोन जल्दी सुख जाता है. क्योंकि, गीले फोन की नमी को चावल तेजी से सोखने का काम करता है और फोन से पानी को बाहर निकालने में मदद करता है. वहीं, चावल भी हर घर में आसानी से मिल जाता है. ऐसे में हर कोई फोन सुखाने के लिए चावल का इस्तेमाल कर रहे हैं. लेकिन इसे लेकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि चावल में फोन रखने से फोन और खराब होता है. एक्सपर्ट की मानें तो भीगे फोन को चावल के डब्बे में रखना सबसे बड़ी भूल होती है.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

भीगे फोन को चावल में रखने के तरीके को लेकर एक्सपर्ट का कहना है कि ऐसा करने से हमारा फोन और जल्दी खराब ही जाता है. क्योंकि, गीले फोन के अंदर की नमी को कच्चा चावल अच्छे से नहीं सोख पाता है. जिससे फोन के अंदर के छोटे-छोटे इंटरनल पार्ट्स में पानी रह ही जाता है, जो फोन को जल्दी डैमेज कर देता है. इसके अलावा कच्चे चावल में धूल आदि गंदगी भी रहती है, जो भीगे फोन में आसानी से घुस सकते हैं. ऐसे में एक्सपर्ट का कहना है कि फोन भीग जाने पर उसे खुले में सुखाना ज्यादा सही है न कि चावल के डब्बे में.

गीले फोन को सुखाने के लिए करें ये काम

  • फोन में पानी पड़ जाए तो उसे तुरंत स्विच ऑफ कर दें.
  • फोन से सिम कार्ड और मेमोरी निकाल दें.
  • फोन से पानी को पोंछने के लिए कॉटन यानी सूती कपड़े का इस्तेमाल करें.
  • चावल की जगह सिलिका जेल का इस्तेमाल करें.
  • सिलिका जेल के पैकेट में भीगे फोन को रख देने से फोन जल्दी सुख जाते हैं.
  • इसके अलावा अगर सिलिका जेल नहीं है, तो पंखे के नीचे फोन को रख दें.

न करें ये काम

  • फोन को भीगने के बाद उसे हड़बड़ा कर ऑन न करें. क्योंकि, इससे फोन में शॉर्ट-सर्किट हो सकता है.
  • कभी भी हेयर ड्रायर से फोन को सुखाने की गलती न करें. वरना इससे इंटर्नल पार्ट्स डैमेज हो सकते हैं.
  • भीगे फोन को चार्जिंग पर लगाने से बचें.
  • फोन से पानी बाहर निकालने के लिए फोन को झटके नहीं. वरना पानी और अंदर चला जाएगा.

ड्रायर ऑन होते ही थर-थर कांपने लगती है वॉशिंग मशीन? फॉलो करें ये ट्रिक वरना कबाड़ में जाएगी मोटर

Wi-Fi इंटरनेट हो गया स्लो? तो राउटर के पास से हटा दें ये चीजें, फिर रॉकेट की स्पीड में डाउनलोड होगी मूवी

Previous article मेंस और वीमेंस टीम सेलेक्शन कमेटी में कौन-कौन हैं शामिल? जहां BCCI चाहता है बदलाव
Next article Viral Video: राफेल ने F-35 को मार ‘गिराया’? देखें वीडियो
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel