[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology App Uninstall करने के बाद भी नहीं छोड़ते पीछा! चोरी-छिपे एक्सेस करते हैं डेटा, ऐसे लगाएं इन पर ब्रेक

App Uninstall करने के बाद भी नहीं छोड़ते पीछा! चोरी-छिपे एक्सेस करते हैं डेटा, ऐसे लगाएं इन पर ब्रेक

0
App Uninstall करने के बाद भी नहीं छोड़ते पीछा! चोरी-छिपे एक्सेस करते हैं डेटा, ऐसे लगाएं इन पर ब्रेक
smartphone tips

Smartphone Tips: हम अपने स्मार्टफोन में न जाने कितने ऐप्स हर दिन डाउनलोड करते हैं. डाउनलोड करने के बाद ऐप में मांगी गई परमिशन जैसे गैलेरी एक्सेस, लोकेशन एक्सेस, कॉन्टेक्टस और ना जाने क्या-क्या. ऐसे में उस ऐप को इस्तेमाल करने के लिए हम मांगे गए परमिशन को एकसेप्ट कर देते हैं और फिर बाद में काम खत्म होते ही उस ऐप को Uninstall कर देते हैं. लेकिन क्या अपने कभी सोचा है कि आपके Uninstall करने के बाद क्या वह ऐप पूरी तरह से आपके फोन से हट जाता है ? आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन ऐप को Uninstall करने के बाद भी ये ऐप्स आपके फोन से पूरी तरह नहीं हटता. इतना ही नहीं, ये ऐप्स चोरी-छिपे आपका डेटा भी एक्सेस करते हैं.

बारिश में भीगे फोन को चावल में रखना पड़ जाएगा महंगा, जानिए क्या करें और क्या नहीं

क्या ये सच में मुमकिन है?

दरअसल, जब हम किसी ऐप को डाउनलोड करते हैं तो इंस्टॉल होने के बाद ये ऐप हमसे कई तरह के परमिशन मांगते हैं. जैसे कि कैमरा एक्सेस, लोकेशन एक्सेस, गैलेरी और माइक्रोफोन आदि के एक्सेस. ऐसे में उस ऐप को इस्तेमाल करने के लिए हम इन सभी परमिशन को “Allow” कर देते हैं. ऐसे में जब हम बाद में इस ऐप को Uninstall कर देते हैं तो भी ये ऐप हमारे फोन के डेटा को चोरी-छिपे एक्सेस करते हैं. क्योंकि, ये ऐप हमारे Google अकाउंट से लिंक रहते हैं. इतना ही नहीं, इन ऐप्स को Uninstall करने के दौरान हम इन ऐप्स के स्टोरेज और Cache को बिना डिलीट किए ही इसे Uninstall कर देते हैं. जिससे ये हमारे फोन में स्टोरेज भी कैप्चर किए रहते हैं.

कैसे करें चेक

कौन-कौन से ऐप्स आपके गूगल अकाउंट से लिंक है इसे चेक करने के लिए आप इस प्रोसेस को फॉलो करें.

  • इसके लिए सबसे पहले अपने फोन के Settings को ऑन करें.
  • इसके बाद सेटिंग्स में Google सेक्शन पर क्लिक करें.
  • इसके बाद All Services में जाकर Connected Apps के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • Connected Apps पर क्लिक करते ही आपको उन सभी ऐप्स की लिस्ट मिल जाएगी, जो आपके Google अकाउंट से अब भी लिंक है.
  • इस लिस्ट में आपको वैसे ऐप्स भी मिल जाएंगे, जिसे आप फोन से डिलीट कर चुके हैं.

एक्सेस रोकने का ये है तरीका

  • अगर आपको उस लिस्ट में वैसे ऐप्स मिले जिसे आप पहले ही फोन से हटा चुके हैं तो उसका एक्सेस रोकने के लिए आप उस ऐप पर पहले क्लिक करें.
  • इसके बाद आपको Disconnect या Remove Access का ऑप्शन सेलेक्ट कर लें.
  • इस ऑप्शन के सेलेक्ट करते ही आपका डेटा उस ऐप से पूरी तरह से हट जाएगा और इसके बाद वे दुबारा आपके डेटा को एक्सेस नहीं कर पाएंगे.

ध्यान रखें ये बात

हमेशा ऐप को डिलीट करने से पहले उसके स्टोरेज और दिए गए परमिशन को हटा दें, ताकि डिलीट करने के बाद भी वह ऐप आपके डेटा को एक्सेस न कर पाएं.

यह भी पढ़ें: झुलसाने वाली गर्मी में क्या आपका लैपटॉप हो रहा ओवरहीट? तुरंत कर लें ये काम वरना हो सकता है ब्लास्ट

यह भी पढ़ें: 99% लोग नहीं जानते AC में कौन सी गैस का होता है इस्तेमाल? किस टेक्निक से आती है ठंडी हवा

Previous article Video: पटना के बोरिंग रोड चौराहा पर घूम-घूम कर चलायी गोली, बुलेट सवारों का वीडियो वायरल
Next article Samastipur News:जीविका से जुड़कर महिलाएं हो रही आत्मनिर्भर : गोपी कृष्ण
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel