[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology फोन के स्पीकर से कम आ रही है आवाज? तो इन आसान तरीकों से करें ठीक

फोन के स्पीकर से कम आ रही है आवाज? तो इन आसान तरीकों से करें ठीक

0
फोन के स्पीकर से कम आ रही है आवाज? तो इन आसान तरीकों से करें ठीक
Smartphone Speakers Repair Tips

Smartphone Speakers Repair Tips: अक्सर फोन के पुराने हो जाने के बाद उसमें कई तरह की दिक्क्तें होनी शुरू हो जाती है. जिसमें से सबसे ज्यादा कॉमन है फोन में आवाज का कम हो जाना. पुराना होते ही फोन का स्पीकर काम करना बंद कर देता है. आवाज या तो कम हो जाती है या फिर पूरी ही गायब. ऐसे में कई लोग इसे बनवाने के पीछे दुकान में पैसे खर्च कर देते हैं तो कोई इसे खराब समझकर फोन ही चेंज कर लेता है. लेकिन बहुत से काम लोग जानते हैं कि बिना पैसे खर्च किये ही वे अपने फोन की स्पीकर को ठीक कर सकते हैं. अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो फिर इस खबर को जरूर पढ़िएगा.

How To Check Aadhaar Use Misuse: आपकी Aadhaar ID का कहीं कोई और तो नहीं कर रहा इस्तेमाल? UIDAI से ऐसे करें चेक

सफाई करते वक्त बरतें सावधानी

अगर आप फोन के स्पीकर को साफ करने का कोई भी तरीका अपना रहे हैं तो फिर पहले फोन को स्विच ऑफ कर दें. साथ ही फोन के स्पीकर ग्रिल को साफ करने के दौरान पानी, थिनर या अल्कोहल डालने से बचें. किसी भी तरह का लिक्विड फोन के अंदरूनी पार्ट्स को खराब कर सकता है. इसके आलावा नुकीली चीजों जैसे की पिन और सुई का इस्तेमाल करने से बचें. क्योंकि, नुकीली चीजें स्पीकर के पर्दे को खराब कर सकती है.

ऐसे करें फोन के स्पीकर की सफाई

ब्रश: फोन की स्पीकर की सफाई हमेशा करनी जरूरी होती है. क्योंकि, इसमें धूल जम जाने से आवाज कम हो जाती है. ऐसे में इसे साफ करने के लिए आप सॉफ्ट व सूखे ब्रश या फिर कोई भी छोटा पेंट ब्रश ले लें. हल्के हाथों से स्पीकर ग्रिल पर ब्रश करें. ब्रश आपके फोन के स्पीकर ग्रिल में जमे धूल को बाहर निकालने में मदद करेंगे.

कंप्रेस्ड एयर कैन: फोन के स्पीकर ग्रिल को साफ करने के लिए कंप्रेस्ड एयर कैन (Compressed Air) एक बेहतरीन ऑप्शन है. कंप्रेस्ड एयर कैन को फोन के स्पीकर से थोड़ी दूर रखकर छोटी-छोटी बर्स्ट में हवा स्प्रे करें. ताकि स्पीकर में फंसी धूल बाहर निकल जाएं.

ईयर क्लीनिंग बड्स: आप चाहे तो ईयरबड्स का भी यूज कर सकते हैं. ईयरबड्स को स्पीकर ग्रिल पर हल्के हाथों से घुमाएं. ऐसा करते वक़्त ध्यान दें कि ईयरबड्स के रुई के रेशे अंदर स्पीकर ग्रिल में न फंस जाएँ. साफ करने के दौरान ज्यादा दबाव भी न डालें.

क्लीनिंग पुट्टी या स्लाइम: आजकल मार्केट में कई तरह के प्रोडक्ट्स आने लगे हैं. इन्हीं में से एक खास इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए बनाई गई क्लीनिंग पुट्टी या स्लाइम (Cleaning Putty/Slime) है. आपको मार्केट में ये प्रोडक्ट आसानी से मिल जाएगा. इस क्लीनिंग पुट्टी या स्लाइम को स्पीकर ग्रिल पर हल्के हाथों से दबाएं और फिर उठा लें. क्लीनिंग पुट्टी या स्लाइम में चिपचिपा पदार्थ लगा होता है तो स्पीकर के अंदर जमे धूल और गंदगी को आसानी से अपने साथ बाहर निकाल लेता है.

अगर इन तरीकों से भी आपके फोन के स्पीकर से कम आवाज आए तो फिर आपके फोन के हार्डवेयर में समस्या हो सकती है. इसके लिए आपको सर्विस सेंटर जाना होगा.

टेक टिप्स की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

Previous article रामपुर लाही में चोरों ने एक घर में की चोरी
Next article मैं.. नगर थानेदार हूं, मुझे स्पेशल डिस्काउंट चाहिए , दो लाख की आभूषण लेकर हो गया फरार
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel