[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology फोन की बैटरी लाइफ बढ़ाने के 6 पक्के उपाय

फोन की बैटरी लाइफ बढ़ाने के 6 पक्के उपाय

0
फोन की बैटरी लाइफ बढ़ाने के 6 पक्के उपाय
फोन की बैटरी हेल्थ बढ़ाने का सबसे आसान तरीका

Smartphone Battery Saving Tips: आज स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा बन चुका है. कॉल करने से लेकर सोशल मीडिया, ऑनलाइन शॉपिंग और बैंकिंग तक हर काम इसी पर निर्भर है. लेकिन सबसे बड़ी समस्या है- बैटरी जल्दी खत्म होना. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान सेटिंग्स और आदतें अपनाकर आप अपने फोन की बैटरी को लंबे समय तक टिकाऊ बना सकते हैं.

बैकग्राउंड ऐप्स को करें बंद

कई ऐप्स बिना जरूरत के बैकग्राउंड में चलते रहते हैं और बैटरी खींचते रहते हैं. सेटिंग्स में जाकर Background App Refresh या बैटरी ऑप्टिमाइजेशन का विकल्प चुनें. इससे बैटरी की खपत काफी कम हो जाएगी.

लोकेशन और ब्लूटूथ का सही इस्तेमाल

GPS और Bluetooth लगातार ऑन रहने से बैटरी तेजी से खत्म होती है. इन्हें केवल जरूरत पड़ने पर ही चालू करें. साथ ही, Wi-Fi Scanning और Bluetooth Scanning को भी बंद रखें.

बैटरी सेवर मोड का इस्तेमाल

हर स्मार्टफोन में बैटरी सेवर मोड दिया जाता है. इसे ऑन करने पर फोन खुद ही बैकग्राउंड प्रॉसेस और अनावश्यक फीचर्स को कम कर देता है. इससे बैटरी का बैकअप बढ़ जाता है.

स्क्रीन टाइमआउट घटाएं

फोन इस्तेमाल करने के बाद स्क्रीन को तुरंत लॉक करें. स्क्रीन टाइमआउट को 15 या 30 सेकंड पर सेट करने से बैटरी की खपत काफी कम हो जाती है.

अपडेट रखें फोन और ऐप्स

सिस्टम और ऐप्स के नयै अपडेट अक्सर बैटरी ऑप्टिमाइजेशन के साथ आते हैं. इसलिए फोन और ऐप्स को हमेशा अपडेटेड रखें.

चार्जिंग का सही तरीका

बैटरी की उम्र बढ़ाने के लिए फोन को हमेशा 20% से 80% के बीच चार्ज करें. बार-बार 100% तक चार्ज करना या पूरी तरह डिस्चार्ज करना बैटरी की लाइफ को कम कर देता है.

यह भी पढ़ें: फोन भीगने पर क्या करें और क्या न करें?

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन का पावर बटन सिर्फ ऑन-ऑफ नहीं करता, छिपे हैं कई कमाल के फीचर्स

Previous article रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 का जलवा जारी, 21वें दिन भी थमी नहीं कमाई
Next article महिला के पेट में सर्जिकल औजार, एक्स-रे रिपोर्ट से सर्जरी के 5 साल बाद हुआ खुलासा
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel