[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology फोन चार्ज होने में लग रहे हैं घंटों? जानिए वो 5 बड़ी वजहें जो चार्जिंग स्पीड को कर रही स्लो

फोन चार्ज होने में लग रहे हैं घंटों? जानिए वो 5 बड़ी वजहें जो चार्जिंग स्पीड को कर रही स्लो

0
फोन चार्ज होने में लग रहे हैं घंटों? जानिए वो 5 बड़ी वजहें जो चार्जिंग स्पीड को कर रही स्लो
Slow Phone Charging

Slow Phone Charging: बहुत बार ऐसा होता है की घंटों तक चार्जिंग पर लगाने के बाद भी बैटरी 100% चार्ज नहीं होती. ज्यादातर ये प्रॉब्लम उन स्मार्टफोन्स में होती है तो थोड़े पुराने हो जाते हैं. लेकिन अगर अपने नया फोन लिया है और ये समस्या आ रही है, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. ये दिक्कत सिर्फ आपके साथ ही नहीं बल्कि ज्यादातर एंड्रॉयड और iPhone यूजर्स के साथ भी होता है.

खैर, अच्छी बात यह है की ये कोई पहाड़ जैसे बड़ी प्रॉब्लम नहीं है, आप कुछ आसान टिप्स को फॉलो कर के इसे काफी हद तक ठीक कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं आखिर फोन स्लो चार्ज क्यों होता है और इसे कैसे ठीक किया जाए.

खराब चार्जर 

फोन की चार्जिंग स्लो (Slow Phone Charging) होने के कारण सबसे बड़ा चार्जर होता है. अगर चार्जर खराब हो या आपके फोन के साथ मेल न खा रहा हो, तो चार्जिंग स्लो हो जाती है. कई बार फास्ट चार्जर भी सही स्पीड से काम नहीं करता, क्योंकि वो उतनी पावर नहीं देता जितनी फोन को चाहिए होती है. इसीलिए कोशिश करें कि हमेशा अच्छी क्वालिटी और सही कंपेटिबल चार्जर इस्तेमाल करना चाहिए.

खराब चार्जिंग केबल

चार्जर के अलावा कभी-कभी चार्जिंग केबल भी स्लो चार्जिंग (Slow Phone Charging) के लिए जिम्मेदार होता है. अगर केबल कट-फट जाए या ढीला हो जाए, तो चार्जिंग स्पीड कम हो जाती है. ऐसे में चार्ज लगाने से पहले केबल को अच्छे से चेक कर लें और अगर उसमें कुछ डिफेक्ट हो तो तुरंत बदल दें.

चार्जिंग पोर्ट में धूल जमना

अक्सर ऐसा होता कि फोन के चार्जिंग पोर्ट में धूल या कपड़ों के रेशे फंस जाते हैं. ऐसे में चार्जर सही से कनेक्ट नहीं हो पाता और चार्जिंग स्पीड काफी काम (Slow Phone Charging) हो जाती है. इससे बचने के लिए पोर्ट को हल्के हाथ से टूथपिक या किसी नुकीली लेकिन सुरक्षित चीज से रेगुलर साफ साफ करते रहें.

बैकग्राउंड में लगातार चल रहे ऐप्स

अगर आप फोन को चार्ज करते समय इस्तेमाल करते हैं तो चार्जिंग स्पीड कम (Slow Phone Charging) हो जाती है. वजह ये है कि फोन इस्तेमाल करने पर बैकग्राउंड में ऐप्स चलते रहते हैं जिससे बैटरी पर ज्यादा लोड पड़ता है. इसलिए अगर फोन को जल्दी चार्ज करना है तो चार्जर लगाकर उसे यूज न करें.

ज्यादा ओवरहीट होना

जब टेम्परेचर ज्यादा बढ़ जाता है तो फोन अपने आप चार्ज होना बंद कर देता है. अगर चार्जिंग के दौरान फोन बहुत गर्म हो जाए और उसकी गर्मी तय लिमिट से ऊपर चली जाए, तो चार्जिंग बंद हो जाती है. इसलिए कोशिश करें कि फोन को हमेशा ठंडी या हवादार जगह पर ही चार्ज करें.

यह भी पढ़ें: आपका भी iPhone बार-बार हो रहा है गर्म? जानें इसके पीछे की वजह और इसे ठंडा करने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें: क्या आपका फोन चल रहा कछुए की चाल? बदलने से पहले ये ट्रिक्स आजमा लें

Previous article Ajey The Untold Story Of A Yogi Box Office: योगी आदित्यनाथ पर बनी बायोपिक ने इस फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड इतने पर सिमटी
Next article Flyover in Bihar: वाहनों की बढ़ेगी रफ्तार, बिहार के इस जिले को जल्द मिलेगा फ्लाईओवर
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel