[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Alta Mehndi Design: इस नवरात्रि हाथों को सजाएं बंगाली स्टाइल आलता मेहंदी डिजाइन्स से, हाथ दिखेंगे यूनिक और खूबसूरत

Alta Mehndi Design: इस नवरात्रि हाथों को सजाएं बंगाली स्टाइल आलता मेहंदी डिजाइन्स से, हाथ दिखेंगे यूनिक और खूबसूरत

0
Alta Mehndi Design: इस नवरात्रि हाथों को सजाएं बंगाली स्टाइल आलता मेहंदी डिजाइन्स से, हाथ दिखेंगे यूनिक और खूबसूरत
नवरात्रि के लिए आलता मेहंदी डिजाइन

AI Alta Mehndi Design: नवरात्रि यानी दुर्गा पूजा भारत में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. वहीं, पश्चिम बंगाल की नवरात्रि पूरे भारत में फेमस है. नवरात्रि के दौरान महिलायें नई-नई साड़ी-सूट पहनती हैं और अच्छे से तैयार होती हैं. साथ ही इस दौरान महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी भी लगाती हैं. मेहंदी महिलाओं के लुक को और भी निखार देती है. ऐसे में दुर्गा पूजा के दौरान बंगाली मेहंदी डिजाइन काफी ट्रेंड में रहता है. क्योंकि, इस डिजाइन को लगाने के लिए मेहंदी नहीं बल्कि आलता और कुमकुम का इस्तेमाल किया जाता है. आलता से हाथों में सिंपल सी डिजाइन बनाई जाती है, जो हाथों की सुंदरता को और भी निखार कर रख देती है. ऐसे में अगर आप भी इस दुर्गा पूजा अपने लुक को पूरा करने के लिए बंगाली मेहंदी डिजाइन लगाना चाहती हैं, तो फिर यहां आपके लिए हम लाएं हैं कुछ बेहतरीन डिजाइन्स. ये डिजाइन्स खास AI से बनाए हुए हैं.

ट्रेडिशनल आलता मेहंदी डिजाइन | Traditional Alta Mehndi Design

ये ट्रेडिशनल मेहंदी डिजाइन की तरह है. इस डिजाइन में, आप अपनी हथेली के बीच में एक बड़ा गोल घेरा बना सकती हैं और उसके चारों ओर छोटी-छोटी बिंदी लगा सकती हैं. साथ ही उंगलियों के सिरे को भी आलता से भर दें. यह एक क्लासिक और बेहद खूबसूरत लुक देता है.

Aaltaa Kumkum Mehndi Design
ट्रेडिशनल आलता-कुमकुम मेहंदी डिजाइन/एआई

सिंपल आलता-कुमकुम मेहंदी डिजाइन | Simple Alta Mehndi Design

अगर आप ट्रेडिशनल के साथ-साथ कुछ और भी डिजाइन सिंपल में ही ट्राई करना चाहती हैं, तो फिर ये डिजाइन आपके लिए बेस्ट रहेगा. इसमें आपको बस हथेली में गोलाकार बना कर उसके आसपास छोटी-छोटी बिंदी लगा कर सफेद कुमकुम की मदद से उसके आसपास बेल की डिजाइन बना सकती हैं.

Aaltaa Kumkum Mehndi Designs
सिंपल आलता-कुमकुम मेहंदी डिजाइन/एआई

भरी हथेली वाला आलता-कुमकुम मेहंदी डिजाइन | Palm Alta Mehndi Design

अगर आप हथेली को और डिजाइन से भरना चाहती हैं, तो फिर आप ये डिजाइन ट्राई कर सकती हैं. इसमें आपको आलता से गोल बनाना है और फिर कुमकुम से उसके आसपास गोल में ही और डिजाइन बना देना है. साथ ही आप उंगलियों को आलते और कुमकुम के डिजाइन से भर सकती हैं.

Aaltaa Kumkum Mehndi Designs 2
भरी हथेली वाला आलता-कुमकुम मेहंदी डिजाइन/एआई

बैक हैंड आलता-कुमकुम मेहंदी डिजाइन | Back Hand Alta Mehndi Design

सिर्फ हथेली ही नहीं, हाथ के पीछे भी आप आलता से डिजाइन बना सकती हैं. आप हाथ के पीछे छोटा स गोला बना उसके इर्द-गिर्द सफेद कुमकुम से डिजाइन बना सकती हैं. इसके अलावा उंगलियों के जोड़ से लेकर कलाई तक पतली-पतली लहरदार या घुमावदार बेल की तरह लाइन्स बना सकती हैं. इसके बीच में, छोटी पत्तियां या फूल जैसी आकृतियां बना सकती हैं.

Back Hands Aaltaa Kumkum Mehndi Design For Legs
बैक हैंड आलता-कुमकुम मेहंदी डिजाइन/एआई

पैरों के लिए आलता मेहंदी डिजाइन | Alta Mehndi Designs for Leg

आप चाहे तो अपने पैरों को भी आलता-कुमकुम से सजा सकती हैं. हाथों की तरह पैरों में भी आप सिंपल गोल बना कर उसके इर्द-गिर्द छोटी-छोटी बिंदी बना सफेद कुमकुम से सुंदर डिजाइन बना सकती हैं.

Aaltaa Kumkum Mehndi Design 1
पैरों के लिए आलता मेहंदी डिजाइन /एआई
Aaltaa Kumkum Mehndi Design For Leg
पैरों के लिए आलता मेहंदी डिजाइन/एआई
Aaltaa Kumkum Mehndi Design For Legs
पैरों के लिए आलता मेहंदी डिजाइन /एआई

यह भी पढ़ें: Navratri Mehndi Design: नवरात्रि लुक को बनाएं और भी खास, मॉडर्न AI मेहंदी डिजाइन्स के साथ

यह भी पढ़ें: Navratri Vrat 2025: नवरात्रि में इन खास बातों का रखें ध्यान, जानिए व्रत के दौरान क्या करें और क्या न करें

यह भी पढ़ें: Trending Navratri Chaniya Choli: पेस्टल से लेकर बोल्ड तक, देखें इस साल के सबसे खूबसूरत चनिया चोली ट्रेंड्स

Previous article Jolly LLB 3: नरगिस फाकरी ने जॉली एलएलबी 3 का किया रिव्यू, बोली- आप लोग कमाल के हैं
Next article नवरात्रि पर सरस्वती विद्या मंदिर बाघमारा में कन्या पूजन
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel