[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Hartalika Teej Mehndi Design: तीज पर मेहंदी लगाने का नहीं मिला समय, तो ट्राई करें 5 मिनट में लगने वाले AI डिजाइन्स

Hartalika Teej Mehndi Design: तीज पर मेहंदी लगाने का नहीं मिला समय, तो ट्राई करें 5 मिनट में लगने वाले AI डिजाइन्स

0
Hartalika Teej Mehndi Design: तीज पर मेहंदी लगाने का नहीं मिला समय, तो ट्राई करें 5 मिनट में लगने वाले AI डिजाइन्स
हरतालिका तीज के लिए खास एआई से बने मेहंदी डिजाइन.

Hartalika Teej Mehndi Design: 26 अगस्त को सुहागिन महिलाओं का खास पर्व हरतालिका तीज है. पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं दिन भर निर्जला व्रत रखती हैं. सोलह श्रृंगार कर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं. सोलह श्रृंगार में सबसे खास मेहंदी को माना जाता है. मेहंदी महिलाओं के लुक को और निखार देती है. ऐसे में इस हरतालिका तीज आप भी अपने हाथों को सुंदर बनाना चाहती हैं, तो फिर इस बार खास AI से बने मेहंदी डिजाइन को ट्राई करें. AI से बने मेहंदी डिजाइन आपके हाथों को खूबसूरत लुक देंगे और सबसे हटकर दिखेंगे. देखिए AI से बने कुछ मेहंदी डिजाइन्स.

Image 306
हरतालिका तीज मेहंदी डिजाइन/एआई

शिव-पार्वती मेहंदी डिजाइन | Shiv-Parvati Mehndi Design

हरतालिका तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है. ऐसे में आप इस तीज अपने हाथों में भगवान शिव और माता पार्वती की डिजाइन बना सकती है. शगुन के साथ-साथ यूनिक डिजाइन भी हो जाएगा. साथ ही आपके हाथ सबसे हट कर और सुंदर दिखेंगे.

Shiv Parvati Design 2
शिव-पार्वती मेहंदी डिजाइन/ एआई

दूल्हा-दूल्हन मेहंदी डिजाइन | Dulha-Dulhan Mehndi Design

पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं हरतालिका तीज का व्रत करती हैं. ऐसे में आप अपने हाथों में खास दूल्हा-दुल्हन मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं. इससे आपके हाथ दुल्हन की हाथों की तरह सुंदर भी दिखेंगे और साथ ही आपके हाथ सबसे यूनिक भी दिखेंगे.

Dulha Dulhan Mehndi Design 1
दूल्हा-दूल्हन मेहंदी डिजाइन/ एआई

सिंपल हथेली मेहंदी डिजाइन | Palm Mehndi Design

अगर आपको ज्यादा भारी डिजाइन लगाने का शौक नहीं है तो आप अपनी हथेली में ये सिंपल डिजाइन ट्राई कर सकती हैं. इसे लगाने में न ज्यादा आपको समय लगेगा और न ही आपके हाथ ज्यादा भरे हुए दिखेंगे.

Palm Mehndi Design 3
सिंपल हथेली मेहंदी डिजाइन/एआई
Image 304
सिंपल हथेली मेहंदी डिजाइन/एआई

फुल हैंड मेहंदी डिजाइन | Full Hand Mehndi Design

अगर आप पहली बार हरतालिका तीज का व्रत रख रही हैं, फिर अपने हाथों को मेहंदी से भरना तो बनता है. ऐसे में आप इस डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं. ये न तो ज्यादा भारी डिजाइन्स हैं और न ही इसे लगाने में ज्यादा समय लगेगा.

Full Hand Mehndi Design 1 2
फुल हैंड मेहंदी डिजाइन/ एआई

मंडला मेहंदी डिजाइन | Mandala Mehndi Design

मंडला मेहंदी डिजाइन का ट्रेंड काफी बढ़ गया है. कोई भी व्रत-त्योहार या फंक्शन हो, महिलाएं अपने हाथों में मंडला मेहंदी डिजाइन खूब लगा रही हैं. ऐसे में आप भी इस लेटेस्ट डिजाइन को ट्राई कर ट्रेंड फॉलो कर सकती हैं.

Mandala Mehndi
मंडला मेहंदी डिजाइन/एआई

बैक हैंड मेहंदी डिजाइन | AI Back Hand Mehndi Design

एआई से सिर्फ हथेली ही नहीं बल्कि हाथों के पीछे के लिए भी बढ़िया डिजाइन बनवाए जा सकते हैं. एक से बढ़कर डिजाइन आपके हाथों की सुंदरता को निखार देंगे.

Image 305
बैक हैंड मेहंदी डिजाइन/ एआई

Hartalika Teej Mehndi Design: इस हरतालिका तीज हाथों पर लगाएं शगुन वाली AI मेहंदी डिजाइन

Hartalika Teej Mehndi Design: हरतालिका तीज पर लगाएं इस तरह की मेहंदी, खूब मिलेगा पति का प्यार

Hartalika Teej Mehndi Design: हरतालिका तीज पर लगाएं दुल्हन जैसी मेहंदी, आसान और खूबसूरत डिजाइन्स के साथ

Previous article War 2 Box Office Collection Day 10: वॉर 2 फ्लॉप या हिट, 10वें दिन कमाई है चौंकानी वाली
Next article Video: कटिहार में जब राहुल गांधी से मिले पप्पू यादव, कुछ इस अंदाज में हुई मुलाकात…
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel