[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Shefali Jariwala Death: सेलेब्स का छलका दर्द, सोशल मीडिया में फैंस बोले- Gone Too Soon

Shefali Jariwala Death: सेलेब्स का छलका दर्द, सोशल मीडिया में फैंस बोले- Gone Too Soon

0
Shefali Jariwala Death: सेलेब्स का छलका दर्द, सोशल मीडिया में फैंस बोले- Gone Too Soon
Shefali Jariwala Death celebs reaction

Shefali Jariwala Death: अभिनेत्री और डांसर शेफाली जरीवाला के अचानक निधन से एंटरटेनमेंट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 42 वर्ष की उम्र में शेफाली जरीवाला का निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ. 27 जून की देर रात उनकी मृत्यु मुंबई के Bellevue Multispeciality Hospital में हुई. ‘कांटा लगा’ और बिग बॉस फेम शेफाली जरीवाला को श्रद्धांजलि देते हुए कई फैंस और सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर अपने दुख का इजहार किया है. आइए जानते हैं इस दुखद घटना में सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर क्या रिएक्शंस दिए.

Shefali Jariwala Death: सेलेब्रिटीज ने दिए रिएक्शंस

मीका सिंह ने कही ये बात

प्रसिद्ध सिंगर मीका सिंह ने शोक जाहिर करते हुए लिखा, “मैं बेहद हैरान, दुखी और भारी मन से यह खबर साझा कर रहा हूं… हमारी प्यारी स्टार और मेरी सबसे करीबी दोस्त @shefalijariwala अब हमारे बीच नहीं रहीं. यकीन करना अब भी मुश्किल है. आपकी मुस्कान, सौम्यता और ऊर्जा को हमेशा याद किया जाएगा. ओम् शांति.”

अली गोनी ने जताया दुख

टीवी अभिनेता अली गोनी ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, “शेफाली जरीवाला के अचानक निधन की खबर सुनकर हैरान और दुखी हूं. जिंदगी वाकई बहुत अनिश्चित है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.”

यह भी पढ़ें: Shefali Jariwala Death Reason: अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, वजह क्या कार्डियक अरेस्ट ही थी?

हिमांशी खुराना कही बड़ी बात

‘बिग बॉस 13’ की कंटेस्टेंट रही हिमांशी खुराना ने शेफाली जरीवाला के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेफाली के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की और लिखा, “बिग बॉस… मुझे लगता है वो जगह श्रापित है.” बता दें कि साल 2021 में ‘बिग बॉस 13’ के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का भी निधन हो गया था.

किकू शारदा ने दिया इमोशनल ट्रिब्यूट

किकू शारदा ने शेफाली जरीवाला को इमोशनल ट्रिब्यूट दिया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेफाली की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “यह बेहद चौंकाने वाला है!!!!!! उनके साथ कुछ वेब शोज में काम किया था, वह बेहद एनर्जेटिक थीं, जिंदगी से भरपूर थीं, और हमेशा एक बड़ी सी मुस्कान के साथ सबका स्वागत करती थीं. तुम्हारी बहुत याद आएगी शेफाली, तुम एक खूबसूरत इंसान थीं. ओम शांति ????????.”

रश्मि देसाई ने लिखी ये बात

‘बिग बॉस 13’ में शेफाली जरीवाला के साथ नजर आई अभिनेत्री रश्मि देसाई ने उनके निधन पर इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए भावुक श्रद्धांजलि दी. रश्मि ने शेफाली की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “अब भी इस खबर पर विश्वास कर पाना मुश्किल हो रहा है. तुम एक बेहतरीन इंसान थीं और मैं शब्दों की तलाश में हूं… तुम्हारी बहुत याद आएगी, तुम बहुत जल्दी चली गई.”

Shefali Jariwala Death: फैंस के रिएक्शन

उनकी निधन के बाद फैंस की आंखें भी नम हैं। कई लोगों ने अविश्वास और दुख जताते हुए लिखा, “क्या किसी को वजह पता है? मुझे तो लग रहा है ये कोई मजाक है, और उम्मीद करता हूं कि ऐसा ही हो! वह बहुत शानदार थीं!” एक अन्य यूजर ने लिखा, “ओ माय गॉड, यकीन नहीं हो रहा… आराम से सो जाओ… भगवान से मिलो और कहो कि नीचे आकर देखें, यहां क्या हो रहा है, ये ठीक नहीं है।” किसी ने भावुक होकर लिखा, “मैं ये खबर पचा नहीं पा रहा हूं, हम आपको बहुत पसंद करते थे…” जबकि कुछ लोगों ने बस इतना कहा, “विश्वास नहीं हो रहा…” और “वो तो तीन दिन पहले तक छाई हुई थीं… आजकल की जिंदगी सच में बहुत अनप्रेडिक्टेबल हो गई है!”

यह भी पढ़ें: Shefali Jariwala Death: क्या होता है कार्डियक अरेस्ट? हार्ट अटैक से कितना अलग होता है यह? समझिए फर्क, जो बचा सकता है जान

Previous article Jackfruit Ice Cream Recipe: घर पर बनाएं टेस्टी और क्रीमी कटहल आइसक्रीम, बिना मशीन के तैयार करें ये यूनिक डेजर्ट
Next article यूपी में पहली बार शिक्षकों के ऑनलाइन तबादले, 360 का ट्रांसफर, इतने आवेदन निरस्त
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel