[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology सेकंड हैंड फोन कहकर चोरी का माल तो कोई नहीं चिपका रहा आपको? चुटकियों में ऐसे लगाएं पता

सेकंड हैंड फोन कहकर चोरी का माल तो कोई नहीं चिपका रहा आपको? चुटकियों में ऐसे लगाएं पता

0
सेकंड हैंड फोन कहकर चोरी का माल तो कोई नहीं चिपका रहा आपको? चुटकियों में ऐसे लगाएं पता
सेकेंड हैंड स्मार्टफोन खरीदने के टिप्स

Second Hand Smartphone Buying Tips: आजकल सेकंड-हैंड प्रीमियम स्मार्टफोन्स खरीदने का ट्रेंड बढ़ गया है. क्योंकि, सेकंड-हैंड प्रीमियम स्मार्टफोन्स आसानी से सस्ते में मिल जाते हैं और हर किसी के बजट में भी फिट हो जाते हैं. ऐसे में महंगे होने के कारण यूजर्स नया खरीदने की जगह सेकंड-हैंड स्मार्टफोन्स खरीदना ज्यादा बेहतर समझते हैं. लेकिन सेकंड हैंड फोन खरीदते वक्त अगर कुछ बातों का ध्यान नहीं दिया गया तो बहुत बड़ा नुकसान भी हो सकता है. अगर आप भी सेकंड हैंड फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो फिर आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. वरना सस्ता फोन आपको महंगा पड़ सकता है.

सेकंड हैंड के नाम पर बिक रहा चोरी का फोन

ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट से लेकर कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर सेकंड-हैंड फोन आसानी से मिलने लगे हैं. इन प्लेटफॉर्म्स पर मिलने वाले स्मार्टफोन्स ज्यादातर हल्के डैमेज या सैंपल मॉडल होते हैं, जिन्हें ठीक कर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाता है. हालांकि, कई लोग सेकंड-हैंड फोन ऑफलाइन मार्केट से खरीदना ज्यादा बेहतर समझते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऑफलाइन मार्केट में सेकंड हैंड के नाम पर चोरी किया हुआ फोन भी बेचा जाता है. ऐसे में अगर आप इन्हें खरीद लेते हैं और फिर बाद में पुलिस जांच-पड़ताल में ये डिटेक्ट होता है तो आपके खिलाफ शिकायत दर्ज की जा सकती है. ऐसे में जरूरी है कि सेकंड हैंड फोन खरीदते वक्त आप कुछ बातों का ध्यान रखें.

फोन चोरी का है या नहीं ऐसे करें चेक

  • सेकंड हैंड फोन खरीदने से पहले उस फोन का IMEI नंबर जरूर पता कर लें. IMEI नंबर आमतौर पर फोन के बॉक्स पर लिखा रहता है. अगर बॉक्स पर नहीं है तो फोन के डायलर में जा कर *#06# टाइप कर एंटर कर दें. इसके बाद आपके स्क्रीन पर 15 डिजिट का IMEI नंबर आ जाएगा.
  • अब IMEI नंबर नोट कर फोन के मैसेज ऐप में जाएं. यहां आपको 14422 नंबर पर KYM टाइप कर फोन का IMEI नंबर लिख कर भेजना है. जैसे कि ‘KYM 123456789011121’ लिख कर भेज दें.
  • जैसे ही आप मैसेज भेजेंगे आपको सरकार की तरफ से एक मैसेज आएगा. जिससे पता चल जाएगा कि फोन चोरी वाला है या नहीं. सरकार द्वारा भेजे गए मैसेज में अगर ‘blacklisted’ लिखा आता है, तो इसका मतलब है कि आप जो फोन ले रहे हैं वह चोरी का है और फोन के IMEI नंबर को ब्लैकलिस्ट किया गया है.

कैसे चेक करें कि फोन सही काम कर रहा है या नहीं?

अगर आप जो फोन खरीद रहे हैं वह चोरी का नहीं है, तो भी उसमें चेक कर लें कि उस फोन में जो भी फीचर्स बताए गए हैं, वह हैं या नहीं. इसके लिए आपकों उस फोन के डायलर में ##4636## लिख कर डायल करना होगा. इससे आपको उस फोन के फीचर्स के बारे में जानकारी मिल जाएगी.

क्या आप भी नहीं करते अपने स्मार्टफोन को अपडेट? इन 5 वजहों से सालों-साल चलने वाला फोन छोड़ देगा साथ

क्या आपके भी स्मार्टफोन की कॉलिंग स्क्रीन बदल गई? जानिए क्यों हुआ ऐसा और कैसे पाएं पुराना वाला वापस

Previous article आरा वालों के लिए खुशखबरी! इस नहर पर बनने जा रहा नया पुल
Next article नितीश राणा ने दिग्वेश राठी से विवाद पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर कोई मुझे उकसाता है या मेरे सामने
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel