[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology वैलेंटाइन पर पार्टनर को गिफ्ट करें सैमसंग स्मार्टफोन, होगी 10 हजार की बचत

वैलेंटाइन पर पार्टनर को गिफ्ट करें सैमसंग स्मार्टफोन, होगी 10 हजार की बचत

0
वैलेंटाइन पर पार्टनर को गिफ्ट करें सैमसंग स्मार्टफोन, होगी 10 हजार की बचत
सैमसंग गैलेक्सी डेज सेल

अगर आप Samsung का नया स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर जल्दी करिए. क्योंकि, ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart पर Samsung की लिमिटेड-टाइम Galaxy Days Sale चल रही है. यह खास सेल 5 फरवरी तक चलेगी. यानी आपके पास आज और कल तक का ही समय है. ऐसे में दो दिन तक सैमसंग लवर्स Samsung के लेटेस्ट Galaxy डिवाइसेज पर भारी छूट और एक्सक्लूसिव ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं.

इन Galaxy मॉडल्स की कम हो गई कीमत

Galaxy Days Sale के दौरान Samsung ने अपने अलग-अलग स्मार्टफोन सीरीज की शुरुआती कीमतों को काफी कम कर दिया है. इस सेल में हर मॉडल पर कंपनी कैशबैक ऑफर दे रही है. ऐसे में-

Galaxy S सीरीज में Galaxy S24 की शुरुआती कीमत 42,999 रुपये हो गई है. वहीं, Galaxy S25 सीरीज में S25 FE की शुरुआती कीमत 5000 रुपये के कैशबैक ऑफर के साथ 54,999 रुपये हो गई है. Galaxy S25 और S25+ की शुरुआती कीमत 74,999 रुपये हो गई है. इसके अलावा, S25 Ultra की शुरुआती कीमत 10,000 रुपये के कैशबैक ऑफर के साथ 1,19,999 रुपये हो गई है.

सैमसंग स्मार्टफोन्स प्राइस
सैमसंग स्मार्टफोन्स प्राइस

Galaxy F सीरीज में Galaxy F06 की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये और Galaxy F36 की शुरुआती कीमत 17,999 रुपये हो गई है.

सैमसंग स्मार्टफोन्स प्राइस
सैमसंग स्मार्टफोन्स प्राइस

Galaxy A सीरीज में Galaxy A35 की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये हो गई है. वहीं, 2000 रुपये के कैशबैक ऑफर के साथ Galaxy A36 की शुरुआती कीमत 30,499 रुपये और Galaxy A56 की शुरुआती कीमत 38,999 रुपये हो गई है.

सैमसंग स्मार्टफोन्स प्राइस
सैमसंग स्मार्टफोन्स प्राइस

फोल्डेबल Galaxy Z सीरीज पर भी मिल रहा ऑफर

Samsung की फोल्डेबल Galaxy Z सीरीज की कीमत भी इस सेल में कम हो गई है. सेल में Galaxy Z Flip 7 की शुरुआती कीमत 10 हजार रुपये के कैशबैक ऑफर के साथ 99,999 रुपये और 7000 रुपये के कैशबैक ऑफर के साथ Galaxy Fold 7 की शुरुआती कीमत 1,67,999 रुपये हो गई है.

सैमसंग स्मार्टफोन्स प्राइस
सैमसंग स्मार्टफोन्स प्राइस

टैबलेट्स, लैपटॉप्स और वियरेबल्स पर भी ऑफर

Galaxy Days सिर्फ स्मार्टफोन्स तक ही लिमिटेड नहीं है. इस सेल में Galaxy टैबलेट्स, लैपटॉप्स और वियरेबल्स पर भी खास डील्स दी जा रही है. इससे ग्राहक एक साथ अपना पूरा टेक सेटअप अपग्रेड कर सकते हैं.

Samsung Care+ से मिलेगी एडिशनल सिक्योरिटी

Samsung इस सेल में Samsung Care+ भी ऑफर कर रहा है. यह प्रोटेक्शन प्लान एक्सीडेंटल और लिक्विड डैमेज को कवर करता है. इससे खरीदारों को डिवाइस की लंबी उम्र और एडिशनल सिक्योरिटी का भरोसा मिलता है.

SuperCoins, मिस्ट्री बॉक्स और एक्सचेंज ऑफर

Galaxy Days Sale में सरप्राइज रिवॉर्ड्स भी शामिल हैं. Flipkart पर Galaxy Days पेज विजिट करने पर SuperCoins कमाने का मौका मिलेगा. कुछ लकी ग्राहकों को मिस्ट्री बॉक्स भी मिल सकते हैं, जिनमें डिस्काउंट कूपन शामिल होंगे. साथ ही पुराने फोन एक्सचेंज करने पर अतिरिक्त बचत का ऑप्शन भी दिया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: 9 फरवरी को लॉन्च होगा Samsung Galaxy F70e 5G, मिलेगा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

Previous article Glowing Skin Tips: शादी के फंक्शन में फीकी न पड़ जाए चमक, डल स्किन के लिए अपनाएं ये 5 जादुई टिप्स
Next article बीपीएससी 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट कब होगा जारी?
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel