[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Samsung Galaxy Z TriFold: आ गया तीन बार फोल्ड होने वाला फोन, 10 इंच की वाइडस्क्रीन के साथ मिलेगा 200MP का कैमरा

Samsung Galaxy Z TriFold: आ गया तीन बार फोल्ड होने वाला फोन, 10 इंच की वाइडस्क्रीन के साथ मिलेगा 200MP का कैमरा

0
Samsung Galaxy Z TriFold: आ गया तीन बार फोल्ड होने वाला फोन, 10 इंच की वाइडस्क्रीन के साथ मिलेगा 200MP का कैमरा
सैमसंग गैलेक्सी जेड ट्राइफोल्ड

Samsung Galaxy Z TriFold: सैमसंग ने आज 2 दिसंबर को अपना पहला दो बार फोल्ड होने वाला स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z TriFold पेश कर दिया है. इस फोल्डेबल फोन के बैक पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. वहीं, Galaxy Z TriFold में अंदर की ओर 10.0 इंच का QXGA+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले और बाहर की ओर 6.5 इंच का Full-HD+ Dynamic AMOLED 2X कवर डिस्प्ले दिया गया है. इतना ही नहीं, इसमें Qualcomm का Snapdragon 8 Elite for Galaxy चिपसेट मौजूद है, जो 3nm प्रोसेस पर बना है और इसके साथ 16GB रैम और 1TB तक की स्टोरेज मिलती है. आइए जानते हैं इसके बारें में डिटेल्स में.

Samsung Galaxy Z TriFold में कैसा है डिस्पले?

Samsung Galaxy Z TriFold एक डुअल सिम फोल्डेबल स्मार्टफोन है, जो Android 16 पर बेस्ड OneUI 8 पर रन करेगा. इसके अंदर की ओर 10 इंच का QXGA+ (2160×1584 पिक्सल) Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 269ppi पिक्सल डेंसिटी, 1600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 120Hz तक का एडेप्टिव रिफ्रेश रेट मिलता है. यह इनर डिस्प्ले 100% DCI-P3 कलर गैमट को भी सपोर्ट करता है.

फोल्ड होने पर बाहर की तरफ, 6.5 इंच का Full-HD+ (1080×2520 पिक्सल) Dynamic AMOLED 2X कवर डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 21:9 का आस्पेक्ट रेशियो, 422ppi पिक्सल डेंसिटी, 2,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट दिया गया है. यह डिस्प्ले भी 100% DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट करता है. कवर स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass Ceramic 2 का प्रोटेक्शन दिया गया है, जबकि पीछे की पैनल Ceramic-Glass Fibre Reinforced Polymer से बना है, जो इसे मजबूत बनाता है. फोन को IP48 रेटिंग भी मिली है, यानी यह धूल और हल्के पानी के छींटों को झेल सकता है.

Galaxy Z TriFold में क्या है खास?

Galaxy Z TriFold में टाइटेनियम हिंज हाउजिंग और एडवांस्ड आर्मर एल्यूमिनियम का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे ज्यादा मजबूत और टिकाऊ बनाता है. फोन में दो अलग-अलग साइज का हिंज और डुअल-रेल स्ट्रक्चर दिया गया है, जिससे फोल्डिंग ज्यादा स्टेबल, स्मूद और बैलेंस रहेगा. सैमसंग का कहना है कि यह हिंज स्क्रीन को बहुत ही कम गैप के साथ सुरक्षित रूप से बंद होने देता है, जबकि फोन का पतला डिजाइन भी बरकरार रहता है. इस स्मार्टफोन को Qualcomm के 3nm Snapdragon 8 Elite for Galaxy चिपसेट से पावर मिलता है, जिसमें 16GB रैम और 1TB तक की इंटरनल स्टोरेज शामिल है.

Galaxy Z TriFold में कैसा है कैमरा?

कैमरे की बात करें, तो Samsung Galaxy Z TriFold के बैक पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 200MP (f/1.7) का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आता है. इसके साथ 12MP (f/2.2) का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है, जिसमें 102-डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू है. तीसरा कैमरा 10MP (f/2.4) का टेलीफोटो लेंस है, जो OIS और 30x तक डिजिटल जूम की सुविधा देता है. फोन में दो 10MP (f/2.2) के सेल्फी कैमरे भी मौजूद हैं, जिसमें एक कवर डिस्प्ले पर और दूसरा अंदर की प्राइमरी डिस्प्ले पर है.

Galaxy Z TriFold में कितनी मिलेगी बैटरी?

Samsung Galaxy Z TriFold में 5,600mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. वहीं, कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट जैसे एडवांस्ड ऑप्शन मौजूद हैं.

फोन में सेफ्टी के लिए साइड-माउंटेड कैपेसिटिव फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. इसके अलावा इसमें कई सेंसर शामिल हैं, जैसे एक्सेलेरोमीटर, बैरोमीटर, जाइरो सेंसर, जियोमैग्नेटिक सेंसर, हॉल सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और लाइट सेंसर.

Samsung Galaxy Z TriFold: कीमत और उपलब्धता

सैमसंग ने अभी Galaxy Z TriFold की कीमत का खुलासा नहीं किया है. हालांकि, कंपनी ने बताया कि यह फोन पहली बार 12 दिसंबर को साउथ कोरिया में सेल के लिए उपलब्ध होगा. इसके बाद इसे चीन, ताइवान, सिंगापुर, UAE और अमेरिका जैसे देशों में भी लॉन्च किया जाएगा. फोन केवल Crafted Black रंग में कलर ऑप्शन में पेश किया गया है.

Thumb 002 31
प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को

यह भी पढ़ें: स्लिम फोन में Apple अकेला नहीं! Samsung और दूसरी कंपनियों ने भी उतारे हैं पतले स्मार्टफोन, देखें लिस्ट

यह भी पढ़ें: Vivo X Fold 5, Samsung Galaxy Z Fold 7 और Pixel 9 Pro Fold फोल्डेबल फोन्स में कौन है बेस्ट?

Previous article Red Saree Design: शादी की रस्मों में सबकी नज़रे होगी आप पर – देखें Shilpa Shetty, Hina Khan और Tara Sutaria के रेड साड़ी लुक
Next article Doodh Pithi Recipe: दूध से तैयार करें ये पारंपरिक देसी मिठाई, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन 
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel