[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Samsung Galaxy Unpacked 2026: जानें कब-कहां देखें इवेंट की LIVE Streaming

Samsung Galaxy Unpacked 2026: जानें कब-कहां देखें इवेंट की LIVE Streaming

0
Samsung Galaxy Unpacked 2026: जानें कब-कहां देखें इवेंट की LIVE Streaming
सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट

साल के सबसे बड़े स्मार्टफोन लॉन्च में से एक की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. Samsung आज अपने Galaxy Unpacked 2026 इवेंट में मच अवेटेड Samsung Galaxy S26 Series को लॉन्च करने वाला है. इस सीरीज में Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra मॉडल्स के शामिल होने की उम्मीद है. वहीं, इस बार कंपनी सिर्फ नए फ्लैगशिप फोन ही नहीं, बल्कि एडवांस AI फीचर्स और नए ऑडियो प्रोडक्ट्स भी पेश कर सकती है.

इवेंट कब और कैसे देखें?

यह इवेंट आज 25 फरवरी को सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में होने वाला है. इवेंट की शुरुआत सुबह 10 बजे (PT), दोपहर 1 बजे (ET) और भारत में रात 11:30 बजे (IST) होगी. फैंस इस इवेंट को लाइव Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट, Samsung Newsroom और कंपनी के ऑफिशियल YouTube चैनल पर देख सकते हैं.

क्या-क्या हो सकता है लॉन्च?

आज के इवेंट में Samsung Galaxy S26 Series लॉन्च करने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीरीज में तीन मॉडल Samsung Galaxy S26, Samsung Galaxy S26+ और Samsung Galaxy S26 Ultra शामिल हो सकते हैं. इन फोन्स में नया और ज्यादा एडवांस Galaxy AI मिलेगा, जो डेली कामों को आसान और एफर्टलेस बना देगा, यानी फोन हाथ में लेते ही AI का एक्सपीरियंस मिलने वाला है.

इसके अलावा, इस इवेंट में कंपनी Galaxy Buds 4 Series भी लॉन्च करने वाली है. इसमें Galaxy Buds 4 और Galaxy Buds 4 Pro मॉडल्स शामिल हो सकते हैं. Galaxy Buds 4 ब्लैक, व्हाइट और Apricot (सिर्फ Pro वर्जन और ऑनलाइन स्टोर एक्सक्लूसिव) कलर में लॉन्च हो सकते हैं.

प्री-रिजर्वेशन ऑफर

अगर आप नया Galaxy फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो सैमसंग ने खास ऑफर शुरू कर दिया है. आप 999 रुपये देकर Galaxy Pre-reserve VIP Pass बुक कर सकते हैं. Pre-reserve करने पर आपको कई सारे ऑफर्स मिलेंगे जैसे-

  • खरीदते समय 2,699 रुपये तक का e-Store वाउचर मिलेगा.
  • स्टोरेज का फ्री अपग्रेड (जैसे 256GB की जगह 512GB)
  • 5,000 रुपये का वाउचर जीतने का मौका
  • 50,000 रुपये तक का ग्रैंड वाउचर जीतने का भी चांस

इस बार फोकस होगा AI और प्राइवेसी पर

Samsung का फोकस इस बार AI, प्राइवेसी और कैमरा अपग्रेड पर है. कंपनी ने “Zero-Peeking Privacy” नाम का नया फीचर टीज किया है, जो साइड एंगल से स्क्रीन देखने वालों से आपकी प्राइवेसी की प्रोटेक्ट करेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Bixby और Gemini के साथ “Hey Plex” हॉटवर्ड के जरिए Perplexity AI सपोर्ट भी मिल सकता है. यानी फोन पहले से ज्यादा समझदार और पर्सनल हो सकता है. सैमसंग का कहना है कि इस बार Galaxy AI फोन में इस तरह से शामिल होगा, कि यूजर्स को अलग से कुछ सेट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यानी बेहतर कैमरा से लेकर स्मार्ट चैट और ट्रांसलेशन, फास्ट और पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस यूजर्स को मिलेगा.

Website Banner 16
Samsung galaxy unpacked 2026: जानें कब-कहां देखें इवेंट की live streaming 3

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26 Ultra के लॉन्च से पहले घट गयी Galaxy S25 Ultra की कीमत, चेक करें ऑफर

Previous article तृणमूल कांग्रेस ने बुलाई पार्टी संसदीय दल की बैठक, सभी विधायकों को बुलाया विधानसभा
Next article पहली बार मलाही पकड़ी तक चलेगी मेट्रो, गुरुवार को ISBT–भूतनाथ सेक्शन पर सेवा रहेगी बंद
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel