[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Samsung Galaxy S25 Ultra: लॉन्च से पहले सामने आये ये बेहतरीन फीचर्स, जानिए पिछले मॉडल से कितना अलग

Samsung Galaxy S25 Ultra: लॉन्च से पहले सामने आये ये बेहतरीन फीचर्स, जानिए पिछले मॉडल से कितना अलग

0
Samsung Galaxy S25 Ultra: लॉन्च से पहले सामने आये ये बेहतरीन फीचर्स, जानिए पिछले मॉडल से कितना अलग
Samsung Galaxy S25 Ultra

Samsung Galaxy S25 Ultra: सैमसंग फैंस के लिए काफी अच्छी खबर सामने आई है, जो काफी दिनों से Samsung Galaxy S25 Ultra के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे थे. Samsung Galaxy S series (Galaxy S25, Galaxy S25+ और Galaxy S25 Ultra) फोन्स की लॉन्च डेट की बात करें तो 22 जनवरी 2025 को सैमसंग अपने आने वाले इवेंट Galaxy Unpacked में करेगा.

Samsung Galaxy S25 Ultra : डिजाइन कैसा होगा?

Samsung Galaxy S25 Ultra की डिजाइन की बात करें तो यह पिछले मॉडल Galaxy S24 की तुलना में स्लिम होगा. टेक वर्ल्ड के टिप्स्टर Ice Universe (@UniverseIce) ने Galaxy S25 सीरीज के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के पिक्चर्स शेयर किये हैं, जो पतले बेजल्स की ओर इशारा करते हैं. अगर हम फोन के कोनों (Edges) की बात करें तो S25 में हमें घुमावदार कोनों (Curved Edges) के साथ फ्लैट स्क्रीन देखने को मिलेंगे, जो S24 से बड़े होंगे. इससे फोन का लुक मॉडर्न और स्लिम दिखेगा.

Samsung Galaxy S25 Ultra : स्पेसिफिकेशंस कैसे होंगे?

Samsung Galaxy S25 Ultra की कैमरा की बात करें, तो हमें इसमें क्वॉड कैमरा का सेटअप देखने को मिलेगा, जिसमें मुख्य कैमरा 200 मेगापिक्सल और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा देखने को मिल सकता है. साथ ही, हमें एक 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस भी देखने को मिलेगा. Galaxy S25 Ultra में Samsung की Galaxy AI फीचर्स भी होने की उम्मीद है, जो यूजर्स का अनुभव और बेहतर बनाएंगे.

Galaxy S25 सीरीज के प्रॉसेसर की बात करें, तो यह लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 4 चिपसेट हो सकता है और यह 16GB तक RAM के साथ 512 GB/1TB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा दे सकता है. वहीं, S25 Ultra की बैटरी की बात करें तो इसमें हमें 5000 mAh की मिल सकती जो Galaxy S24 में भी थी.

Galaxy S25 Ultra के बारे में कुल मिलाकर, अभी तक मिली तमाम जानकारियों के आधार पर हम यह कह सकते हैं कि यह नयी सीरीज पहले की तुलना में स्लिमर डिजाइन, बेहतर कैमरा फीचर्स और पावरफुल प्रॉसेसर के साथ आने की संभावना है, जिससे सैमसंग के फैन्स को एक शानदार स्मार्टफोन अनुभव मिलने वाला है.

Samsung Galaxy S23 FE 256GB पर 55 प्रतिशत की छूट! Flipkart पर सबसे बड़ी डील

Previous article Neha Sharma Boyfriend: कौन है नेहा शर्मा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड Petar Sliskovic, जो बन सकते हैं बिहार के दामाद
Next article सीबीएसई के इन पदों के लिए आवेदन शुरू, 12वीं पास वाले करें आवेदन
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel