[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Samsung Galaxy S25 Series हो गई लॉन्च, आये 3 पावर-पैक्ड स्मार्टफोन, जानिए कौन से फीचर खास

Samsung Galaxy S25 Series हो गई लॉन्च, आये 3 पावर-पैक्ड स्मार्टफोन, जानिए कौन से फीचर खास

0
Samsung Galaxy S25 Series हो गई लॉन्च, आये 3 पावर-पैक्ड स्मार्टफोन, जानिए कौन से फीचर खास
Croma सेल में Galaxy S25 और S25 Ultra पर बड़ा ऑफर / फोटो सैमसंग की

सैमसंग ने Galaxy Unpacked Event 2025 में अपनी Samsung Galaxy S25 Series लॉन्च कर दी है. इसमें Samsung Galaxy S25, Samsung Galaxy S25 Plus और Samsung Galaxy S25 Ultra शामिल हैं. इस सीरीज में AI और अन्य अपग्रेड फीचर्स दिये गए हैं. सभी डिवाइस स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रॉसेसर के साथ आये हैं, जो बेहतर ऑन-डिवाइस प्रॉसेसिंग पावर और प्रोविजुअल इंजन ऑफर करता है. S25 Ultra में 1TB तक स्टोरेज ऑप्शन भी उपलब्ध है. यह सीरीज कंपनी के सबसे एडवांस फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के साथ आई है.

Samsung Galaxy S25 Ultra Specifications

सैमसंग Galaxy S25 Series में टॉप-एंड मॉडल में 6.9 इंच की QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, विजन बूस्टर और अडैप्टिव कलर टोन जैसी सुविधाओं को सपोर्ट करती है. फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रॉसेसर और गैलेक्सी AI का सपोर्ट है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP अल्ट्रावाइड, 200MP वाइड, 50MP टेलीफोटो (5x ऑप्टिकल जूम) और 10MP टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम) है, जबकि सेल्फी के लिए 12MP सेंसर है. स्टोरेज ऑप्शन 12GB+1TB, 12GB+512GB और 12GB+256GB में उपलब्ध हैं. इसमें 5000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जिससे 30 मिनट में फोन को 0-60% चार्ज किया जा सकता है. फोन Android 15 बेस्ड One UI 7 पर चलता है और इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth v5.4 जैसी कनेक्टिविटी सुविधाएं हैं. इसे IP68 वाटर रेजिस्टेंट रेटिंग भी मिली है.

Samsung Galaxy S25+ Specifications

सैमसंग Galaxy S25 Plus में 6.7 इंच की QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, विजन बूस्टर और अडैप्टिव कलर टोन को सपोर्ट करती है. इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रॉसेसर और 12MP+50MP+10MP कैमरा सेटअप है, जबकि सेल्फी के लिए 12MP सेंसर दिया गया है. स्टोरेज ऑप्शन 12GB+512GB और 12GB+256GB में उपलब्ध हैं. फोन में 4900mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है. यह Android 15 बेस्ड One UI 7 पर चलता है और Wi-Fi 7, Bluetooth v5.4 कनेक्टिविटी ऑफर करता है. IP68 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ यह फोन पानी और धूल से सुरक्षित है.

Samsung Galaxy S25 Specifications

सैमसंग Galaxy S25 में 6.2 इंच की फुलHD+ डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, विजन बूस्टर और अडैप्टिव कलर टोन के साथ आती है. इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रॉसेसर है और कैमरा सेटअप में 12MP+50MP+10MP लेंस शामिल हैं, जबकि सेल्फी के लिए 12MP सेंसर है. स्टोरेज ऑप्शन 12GB+512GB, 12GB+256GB और 12GB+128GB में उपलब्ध हैं. फोन में 4000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है. यह Android 15 बेस्ड One UI 7 पर चलता है और Wi-Fi 7, Bluetooth v5.4 जैसी कनेक्टिविटी सुविधाएं प्रदान करता है. IP68 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ यह फोन पानी और धूल से सुरक्षित है.

OnePlus 13 पर बंपर डिस्काउंट, ऑफर्स जानकर फटाफट कर लेंगे बुकिंग

Apple ने नये फीचर्स और बग फ्री एक्सपीरिएंस के साथ रिलीज किया iOS 18.2.1 Update

Previous article JEE Mains 2025 Question Paper: जेइइ मेंस जनवरी की दोनों पालियों में मैथ्स के सवाल कठिन, फिजिक्स ने भी फंसाया
Next article High Court : सब इंस्पेक्टर, सार्जेंट व कंपनी कमांडरों को बड़ी राहत
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel